Latest News Viral News Business Job

auto-news

Patna News:  पटना में बालू वाहनों के लिए गांधी सेतु से गुजरने का समय बदला, जानें नए नियम

Published

on

गांधी सेतु जीरो माइल फुलवारीशरीफ एवं शहर के अन्य भागों में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर डीएम और एसएसपी ने बैठक की। इस बैठक में गांधी सेतु से गुजरने वाले बालू लदे ट्रकों के समय में बदलाव किया गया है। रात 11 से सुबह पांच बजे की जगह अब केवल रात के 12 से तीन बजे के बीच पांच सौ बालू लदे ट्रकों के परिचालन की अनुमति होगी।

शहर की यातायात व्यवस्था पर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी अवकाश कुमार ने पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। जाम की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक निर्णय लिया गया।

खासकर गांधी सेतु, जीरो माइल, फुलवारीशरीफ एवं शहर के अन्य भागों में ट्रैफिक जाम की समस्या पर गहन मंथन किया गया। गांधी सेतु से अब रात के 12 से तीन बजे तक केवल पांच सौ बालू लदे ट्रकों के परिचालन की अनुमति दी जाएगी।

गांधी सेतु के पास लगता है जाम

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में जाम की समस्या का मुख्य कारण कोइलवर पुल, बिहटा से नौबतपुर, एम्स, फुलवारीशरीफ जीरो माइल होते हुए लगभग एक हजार की संख्या में बालू लदे ट्रकों को रात के 11 से सुबह पांच बजे के बीच गांधी सेतु से गुजरना है।

हाजीपुर की तरफ सड़क पर काम हो रहा है, इस कारण उधर दो लेन ही कार्यशील है। इससे जीरो माइल एवं गांधी सेतु के पास काफी जाम रहता है।

बैठक में लिया गया ये निर्णय

  • रात 11 से सुबह पांच बजे की जगह अब केवल रात के 12 से तीन बजे के बीच पांच सौ बालू लदे ट्रकों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
  • ये सभी ट्रक जो अभी नौबतपुर, एम्स, फुलवारीशरीफ, जीरो माइल होते हुए गांधी सेतु आते हैं, उन्हें इन रास्तों से आने की अनुमति नहीं होगी।
  • इसके बदले इन ट्रकों को पटना रिंग रोड से (बिहटा–सरमेरा रोड से बेलदारीचक (गौरीचक थाना) से गोपालपुर, जीरो माइल से गांधी सेतु का रूट अनुसरण किया जाएगा।

पीपा पुल लगाने का प्रस्ताव

ट्रैफिक एसपी ने नया महात्मा गांधी सेतु तैयार होने तक गंगा नदी में पीपा पुल लगाने का सुझाव दिया है, ताकि छोटी–बड़ी गाड़ियों को इससे पास कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि इसपर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई ट्रैफिक एसपी करेंगे, उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी बड़ी गाड़ियों के यूपी सीमा में प्रवेश करने पर 31 जनवरी तक रोक लगा दी है, इस कारण बक्सर एवं आरा में बड़ी गाड़ियां खड़ी हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

गांधी सेतु व एनएच जाम से टोल पर घटे पांच हजार छोटे वाहन

महात्मा गांधी सेतु, राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30, पटना मसौढ़ी रोड पर कई दिनों से लगातार लग रहे जाम का साइड इफेक्ट पटना-बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर देखा जा रहा है।

पटना-बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर घटी छोटे वाहनों की संख्या।यहां से चौबीस घंटों में गुजरने वाले छोटे वाहनों की संख्या में लगभग पांच हजार की कमी दर्ज की गई है। यह संख्या कुल वाहनों की संख्या का लगभग 25 से 30 प्रतिशत है।वाहनों की इतनी अधिक संख्या घटने से टोल टैक्स वसूली में कमी नहीं आई है। घटे टैक्स की भरपाई राख ढोने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से पूरी हो रही है।यह जानकारी बुधवार को दीदारगंज स्थित पटना बख्तियारपुर टोल प्लाजा के उप महाप्रबंधक संजीव कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा से छोटे-बड़े सभी तरह के 17,098 वाहन मंगलवार को गुजरे। इस दिन गांधी सेतु, एनएच, पटना मसौढ़ी रोड पर भीषण जाम लगा था।गुजरने वाले वाहनों में कार समेत छोटी गाड़ियों की संख्या 10,202 थी। लगन होने के कारण छोटी गाड़ियों की संख्या गत वर्षों की तुलना में 12 से 15 हजार होनी चाहिए थी।उन्होंने बताया कि एनएच पर लगने वाले जाम से बचने के लिए छोटे वाहनों ने कई वैकल्पिक मार्गों को अपना लिया है। कर्मलीचक और पेट्रोल पंप के समीप वाले कट से दक्षिण के रास्तों से होते हुए छोटे वाहन आगे निकल रहे हैं। इसी तरह दीदारगंज चेकपोस्ट के समीप से दीदारगंज होते हुए कंगन घाट के रास्ते जेपी गंगा पथ से वाहन गुजर रहे हैं।इससे छोटे वाहन जाम में फंसने से बच रहे हैं। इन्हें टोल टैक्स भी नहीं देना पड़ रहा है।टोल प्लाजा के उप महाप्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि बाढ़ और कोडरमा से हाजीपुर क्षेत्र के लिए राख ढोने वाले वाहनों की संख्या 200 से 300 तक बढ़ी है।इन वाहनों के टोल पार करने के कारण ही छोटे वाहनों की संख्या घटने के बाद भी राजस्व नहीं घटा है। चौबीस घंटों में लगभग 4500 बड़े वाहन टोल से गुजरते थे। अब यह संख्या बढ़ कर पांच हजार तक पहुंच गयी है। लगभग एक हजार बस हर दिन टोल से आवाजाही करती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending