Latest News Viral News Business Job

auto-news

NH-2 पर महाजाम… UP-बिहार सीमा पर भारी जाम, दोनों लेन पैक, यात्री भोजन-पानी के लिए तरसे

Published

on

महाकुंभ मेले में भारी भीड़ के कारण एनएच-2 पर लंबा जाम लग गया है। बिहार और यूपी पुलिस दोनों ही राज्यों की सीमाओं पर अलर्ट हैं। बस छोटे वाहन एंबुलेंस गैस और दूध सप्लाई वाले वाहनों को ही छूट दी जा रही है। मौनी अमावस्या को लेकर प्रयाग में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा बार्डर पर वाहनों को रोक दिया गया है।

कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर 48 घंटे से महाजाम की स्थिति है। इससे उत्तर प्रदेश (यूपी) से सटे कैमूर, रोहतास तथा औरंगाबाद जिले बुरी तरह प्रभावित हैं।

महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए प्रयागराज में जुटी भारी भीड़ के कारण यूपी प्रशासन ने बिहार के कैमूर से चंदौली में किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

यह देखते हुए जीटी रोड से जुड़े तीनों जिले की पुलिस पहले शहरी क्षेत्र के पहले ही वाहनों को सड़क किनारे खड़े कराने लगी, यह देख कई वाहन उलटे लेन में घुस गए, जिससे देखते-देखते जीटी रोड के आने-जाने वाले दोनों लेन पर वाहनों की कई कतार लग गई।

कई स्थानों पर बाइक निकलने तक की जगह नहीं बची है। इस महाजाम में अमृत स्नान में शामिल होने जा रहे बंगाल, झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों के हजारों श्रद्धालु फंसे हैं।

बताया गया कि प्रयागराज से मौनी अमावस्या स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लौटने के बाद ही चंदौली से वाहनों के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद ही स्थिति सामान्य होगी।

शेरघाटी तक जाम की समस्या

कैमूर प्रशासन के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि गुरुवार की शाम तक ही यूपी में वाहनों के प्रवेश की अनुमति मिलने की संभावना है। तबतक जो जहां हैं, वहीं रहें तो बेहतर।

नेशनल हाइवे पेट्रोलिंग के पदाधिकारी रामाशीष सिंह ने बताया कि प्रयागराज से वाराणसी मोहनिया, डेहरी, औरंगाबाद, शेरघाटी तक जाम की समस्या है।

प्रयागराज जाने और लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों के अधिक परिचालन से यह स्थिति बनी है। श्रद्धालुओं के लिए रास्ते खोले जा रहे हैं।

बड़े वाहनों को सड़क किनारे रोका गया

  • बताया कि सरकार के आदेशानुसार बड़े वाहनों को सड़क किनारे रोका गया है। छोटे वाहनों को पास कराया जा रहा है। यह स्थिति बसंत पंचमी तक रहेगी।
  • बारुण के सोन पुल पर जाम से आम यात्री, महाकुंभ स्नान को जाने और लौटने वाले यात्री परेशान हैं। यात्री भोजन, पानी और शौचालय के लिए तड़प रहे हैं। पूरी रात कड़ाके की ठंड और कुहासे में वाहनों में बैठकर बिताई।
  • जाम में कई स्कूल वाहन और एंबुलेंस भी फंस गई। जिन्हें पुलिस ने किसी तरह निकाला। कई यात्री वाहन छोड़ पैदल गंतव्य की ओर जाते दिखे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending