Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Narco Terror : गिरफ्तारी से पहले आतंकी करणदीप की छुपी कहानी: गांव वालों ने बताया कहां बिताए तीन दिन

Published

on

Bihar news: करणदीप की दादी कौशल्या देवी ने बताया कि करणदीप गांव से सीधा पंजाब जाने की बात कह कर निकला था। होली के पहले वह करीब पांच सालों बाद गांव आया था। वह पंजाबी में बात करता था, इसलिए कुछ भी समझ में नहीं आता था।

प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का गुर्गा करणदीप यादव होली के दिन मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र से अपने दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद मधेपुरा और सुपौल के लोग सकते में हैं। पंजाब पुलिस के अनुसार करणदीप नार्को टेरर मॉड्यूल का अहम हिस्सा था। मूल रूप से सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत भट्टाबारी वार्ड 08 निवासी करणदीप गिरफ्तारी के दो दिन पहले से कुमारखंड थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर छिपा हुआ था। शुक्रवार को उसकी गिरफ्तारी की गई। अब जानकारी सामने आ रही है कि कुमारखंड जाने के पहले करणदीप अपने पैतृक गांव पहुंचा था। वहां वह तीन दिन और दो रात के लिए रुका था। वह गांव से यह कह कर निकला था कि वह सीधा पंजाब जाएगा।

दोनों मोबाइल का डाटा वॉश, फोरेंसिक जांच में भेजा गया
गांव में रहने के दौरान करणदीप पंजाबी में ही बातचीत करता था, इसलिए परिजनों को भी उसकी पूरी बात समझ में नहीं आती थी। करीब 60 घंटे से अधिक समय गांव में गुजारने के दौरान करणदीप महज कुछ घंटों के लिए तीन से चार बार ही बाजार के लिए निकला। वह लंबे समय बाद अपने गांव पहुंचा था और गांव के किसी भी व्यक्ति से उसकी कोई जान-पहचान भी नहीं थी। गांव से अरसे पहले गए मनोज यादव उर्फ मन्नू के बेटे करणदीप का संबंध आतंकी संगठन से होने की बात से लोग हैरान हैं। इधर, गिरफ्तारी के दौरान पंजाब पुलिस ने आतंकियों के पास से नेपाली करेंसी सहित दो मोबाइल जब्त किए हैं। हालांकि दोनों मोबाइल का डाटा वॉश किया गया है। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और डाटा रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

चार भाइयों में दूसरा है करणदीप का पिता, कभी-कभार ही घर आता था
स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि गंगा प्रसाद यादव के चार पुत्र हैं। जिसमें गजेंद्र यादव, मनोज यादव, बबलु यादव और पप्पु यादव शामिल हैं। सभी भाई परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर रहते हैं। तीन भाइयों का अक्सर घर आना-जाना लगा रहता है और उनके परिवार के सदस्य भी गांव में ही रहते हैं। जबकि मनोज अपने गांव में मन्नू नाम से पहचाना जाता है। मनोज बीते 20 सालों से पंजाब में सपरिवार रह रहा है। परिजनों के अत्यधिक अनुरोध पर ही शादी समारोह, किसी परिजन की मृत्यु या खास कार्यक्रम में बमुश्किल एक दिन के लिए उनका घर आना होता था। अगले ही दिन वह वापस चला जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि मन्नू यादव सीधा-साधा इंसान है। हालांकि, करणदीप के बारे में सभी अनभिज्ञता जात रहे हैं। कुछ महीने पहले गांव में उसके गलत कामों में संलिप्तता की चर्चा हुई थी, जुड़ाव नहीं रहने के कारण लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

दादी बोली- पता नहीं था, पोता क्या करता है
मनोज के पड़ोसियों ने बताया कि गांव के अन्य लोग भी पंजाब में रहते हैं, लेकिन मनोज किसी से संपर्क नहीं रखता है। इधर, करणदीप के गिरफ्तारी की जानकारी गांव के परिजनों को नहीं थी। पोते के आतंकी संगठन से जुड़े होने की बात से अनजान दादी कौशल्या देवी ने बताया कि मन्नू कुंवारे से ही बाहर रहता है। बाकी तीन बेटों का घर आना-जाना लगा रहता है, लेकिन मन्नू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पंजाब में स्थायी रूप से बस गया है। परिजनों के अनुरोध पर ही वह कभी-कभार गांव आता है। वह बताती है कि होली से पहले करणदीप करीब पांच साल के बाद घर आया था। दो-तीन दिन रुकने के बाद पंजाब जाने की बात कह कर घर से निकला था। बताया कि करणदीप पंजाबी में बात करता था, जो वह समझ नहीं पाती थी। केवल खाने और सोने की बात इशारे से समझती थी। करणदीप क्या करता है, यह पता नहीं था।

बिल्डर मनोज का पैतृक घर फूस का, मां भी उसी में रहती है
पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आया आतंकी करणदीप का पिता मनोज यादव अमृतसर में बिल्डर का काम करता है। वहीं पंजाब पुलिस की मानें तो 21 वर्षीय करणदीप दिखावे के लिए शटरिंग का काम करता है। वह दरअसल नार्को-टेरर मॉड्यूल गिरोह का सरगना है। सुपौल के छातापुर प्रखंड अंतर्गत भट्टाबारी वार्ड 08 में मनोज का पैतृक घर अभी भी फूस का है। मनोज के अन्य तीन भाइयों के पत्नी और बच्चे सहित उसकी मां भी फूस के घर में ही रहती हैं। परिजन कहते हैं कि हम अभी भी मुफलिसी में जीवन गुजार रहे हैं। हमें उम्मीद भी नहीं थी कि हमारे परिवार का कोई सदस्य ऐसे काम करेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending