Latest News Viral News Business Job

auto-news

Muzaffarpur News: खंभे से बांधकर देवर की हत्या,कलयुगी भाभी ने देवर को दी खौफनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Published

on

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां भाभी ने देवर को पोल से बांधकर पहले तो मारपीट की बाद में युवक को जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जमीनी विवाद में युवक को जलाकर हत्या की गई।

सकरा थाना क्षेत्र की पिलखी गजपति पंचायत के कोरिगामा में गुरुवार की देर रात बिजली के पोल से बांधकर युवक के साथ मारपीट कर जिंदा जला दिया गया। मृत युवक की पहचान कोरिगामा गांव निवासी सुधीर कुमार दुबे (35) के रूप में हुई। घटना का कारण भाई से भूमि विवाद बताया गया है।

घटना को लेकर इलाके के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद सकरा थाने की पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की।

छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुधीर की भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

दो वर्ष पूर्व हो गई थी पत्नी की मृत्यु, नहीं था कोई संतान

स्थानीय लोगों के अनुसार सुधीर की पत्नी की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो गई थी। उसे कोई संतान भी नहीं है। बताया जा रहा कि सुधीर कोई काम नहीं करता था। समय- समय पर पुश्तैनी जमीन को बेच देता था। इस कारण परिवार में अक्सर विवाद होता था।

रात में घर लौटा तो भाई व भाभी से हो गया था विवाद

बताया गया कि गुरुवार की देर रात सुधीर कहीं से घर लौटा। इसी दौरान भाई संजीव कुमार दुबे व भाभी नीतू देवी के साथ उसका विवाद हो गया।

इसके बाद मारपीट कर उसे बिजली के पोल से बांध दिया और उसके शरीर में आग लगा दिया। गंभीर रूप से जल जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सुबह में लोगों को मिली घटना की जानकारी

ठंड के मौसम में गहरी नींद में होने के कारण आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह मिली। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चा की जाने लगी।

घटना के बाद भाई फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची सकरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी भाभी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर अपने स्तर से छानबीन कर कई नमूने को एकत्र किया। ग्रामीण एसपी ने कहा कि युवक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया कि युवक मानसिक बीमार था।

पिता द्वारा कहा गया कि मार दिए जाने के बाद दाह संस्कार किया जा रहा था। इसमें सुधीर के भाभी व भतीजे को आरोपित किया गया है।

तीन लोगों की संलिप्तता

सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि युवक को जलाकर मारने में दो-तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।

घटना के विरुद्ध सुधीर के पिता रामचंद्र दुबे के बयान पर प्राथमिकी की गई है। इसमें सुधीर की भाभी नीतू देवी सहित अन्य को नामजद किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending