Latest News Viral News Business Job

auto-news

Mukesh Sahani: मुकेश सहनी ने की 2025 के चुनाव को लेकर भविष्यवाणी, बोले- ‘दिल्ली से आएंगे कुछ लोग’, लालू का भी नाम लिया।

Published

on

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने बताया कि 2025 में भाजपा वाले क्या करेंगे। मुकेश सहनी ने लालू यादव का भी नाम लिया और कोसी के विकास को लेकर भी लोगों के सामने अपना पक्ष रखा। मुकेश सहनी के बयान से सियासत तेज हो सकती है।

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को खगड़िया के चौथम प्रखंड स्थित बुच्चा पंचायत अवस्थित धनछड़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूषी पूर्णिमा(पौष पूर्णिमा) मेले का उदघाटन किया।

इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी भी मौजूद रहे। उदघाटन समारोह में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी।

मुकेश सहनी ने 2025 चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर दी

मुकेश सहनी ने 2025 चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली से कुछ लोग आएंगे और धर्म और जाति को लेकर आपस में लड़ाएंगे और फिर वोट लेकर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी मंशा सफल होने नहीं देंगे और 2025 में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे।

मुकेश सहनी ने लालू यादव का लिया नाम

वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग राजद प्रमुख लालू यादव की विचारधारा को लेकर चलने वाले लोग हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने यहां कि समस्याओं को लेकर बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि आज सरकार भले विकास के लाख दावे कर ले, लेकिन इस इलाके के लोग 365 दिन सड़क, बिजली, अस्पताल, स्कूल जैसी बुनियादी समस्याओं को झेल रहे हैं।

उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि महागठबंधन के सत्ता में आने के बाद सड़क, बिजली की समस्या दूर होगी।

मुकेश सहनी ने कोसी के मुद्दे को उठाया

पूर्व मंत्री ने जोर देकर सवाल करते हुए कहा कि इस कोसी इलाके के लोगों को भी शहर जैसी सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह देश केवल शहर में रहने वाले लोगों का नहीं है, सही अर्थों में यह देश गांव में रहने वाले लोगों का है। लेकिन आज सरकार गांव के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

उन्होंने कहा कि धर्म हमारी आस्था का विषय है, यह राजनीति का विषय नहीं हो सकता। हमें सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करना चाहिए। बोले, अपने समाज के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

पूर्व मंत्री ने कहा, भाजपा के लोगों से कहिए, हमें फ्री का राशन नहीं चाहिए। हमको हॉस्पिटल और शिक्षा चाहिए और हमारे बच्चे को नौकरी चाहिए।

इस मौके पर अशोक यादव, सरपंच देवन सिंह, मेला आयोजक मणिकांत सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending