Latest News Viral News Business Job

auto-news

Mahakumbh Stampede:  मां के साथ महाकुंभ में स्नान को गई युवती की भगदड़ में दुखद मृत्यु|

Published

on

प्रयागराज के कुंभ मेले में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हैं। इस दर्दनाक हादसे में बिहार के हसपुरा थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव की 18 वर्षीय युवती की भी मौत हो गई। वे अपने ननिहाल के लगभग 200 लोगों के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गई थी। रास्तें में मां-बेटी अपने स्वजन से बिछड़ गए और ये दर्दनाक हादसा हो गया।

प्रयागराज के कुंभ मेले में मची भगदड़ में हसपुरा थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव निवासी स्व. अरुण शर्मा की 18 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की मौत हो गई है। युवती अपनी मां गुड्डी देवी के साथ कुंभ मेला में अपने नानी के घर हसपुरा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव से गई थी। साथ में गुड्डी के मायके के करीब 200 स्वजन थे।

पुलिस ने 10 किमी पहले रोका

  • ये सभी लोग सोमवार शाम को प्रयागराज पहुंचे थे। मायके के स्वजनों को प्रयागराज पुलिस ने करीब 10 किमी पहले रोक दिया था। यहां से सभी यात्री पैदल संगम स्नान के लिए चल दिए।
  • रात्रि में गंगा स्नान के दौरान मां और बेटी मायके के स्वजनों से बिछड़ गए और संगम के पास हुलासगंज के एक संत के रेवटी में चले गए।

रेवटी में पहुंचने की सूचना

कौशल शर्मा के रेवटी में पहुंचने की सूचना मां के द्वारा मायके वालों को दी गई, बोला गया कि मंगलवार को संगम स्नान के बाद रेवटी में पहुंच जाएंगे और वहीं साथ होकर घर के लिए चलेंगे।

साथ रहे सोनवर्षा गांव निवासी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि युवती की मां के द्वारा मोबाइल से यह जानकारी दी गई थी की मां और पुत्री कौशल के बाड़ा में पहुंच गए हैं।

भगदड़ में बेटी की मौत

मंगलवार को संगम स्नान कर साथ हो लेंगे, लेकिन भगदड़ के बाद सूचना मिली कि दोनों भीड़ में दब गए हैं, जिसमें पुत्री की मौत हो गई है। अब तक शव को लेकर मायके वाले परेशान हैं।

पवन ने बताया कि गुड्डी देवी का मोबाइल बंद हो गया है। क्या स्थिति है पता नहीं चल रहा है। पुलिस नदी के उस पार जाने नहीं दे रही है। वहीं, शव ले जाने के लिए कोई साधन भी नहीं दिया जा रहा है।

अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे

प्रयागराज अस्पताल में जहां शव है, वहां कैसे पहुंचा जाए यह समझ में नहीं आ रहा है। घटना के बाद मायके के सभी स्वजन प्रयागराज में परेशान हैं।पवन ने बताया कि युवती तीन बहन थी। भाई नहीं है। पिता की मौत पहले हो चुकी है।

CM नीतीश कुमार ने घटना पर जताया शोक

प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है।

उन्होंने शोक संतप्त स्वजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending