हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट मचाई। विरोध करने पर एक महिला को गोली मारी गई और एक युवक को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े इस तरह से डकैती के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतन चौक के निकट बीते बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट मचाई जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। विरोध करने पर एक महिला को गोली एवं एक युवक को पिस्टल के बल की बट से मारकर घायल कर दिया।
लूट-पाट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश सभी को घर में बंद करके फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश एवं नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटे हैं।
गोली लगने से महिला बुरी तरह घायल
गोली लगने से महुआ थाना के गोविंदपुर सिंघाड़ा निवासी टेनी राय की पत्नी सुलेखा देवी घायल हो गई। जबकि, बदमाश पिस्टल के बट से मारकर जंदाहा थाना क्षेत्र के रामपुर चकलाला निवासी संजय राय के पुत्र अमन कुमार को घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अमन कुमार और उसका भाई करीब छह महीना पहले से अपने बुआ के घर में रहकर पढ़ाई करता है। घर का निर्माण भी करीब छह महीने पहले हुआ था। अमन की बुआ महुआ थाना के सिंघारा गांव की रहने वाली है।
चार की संख्या में थे बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार बदमाश घर के बाहर खड़ा होकर दरवाजा खटखटाया। युवक जब बाहर निकाला तो बदमाश पानी मांगने के बाद घर में घुस गया। हथियार के बल पर सभी को बंधक बनाकर दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।
महिला और युवक को बंधक बना दिया। कमरे में रखा नगद रुपए, जेवर अन्य कीमती सामान लूट लिया। इसी दौरान भाग रही महिला सुलेखा देवी को गोली मार दिया। विरोध करने पर युवक अमन कुमार को हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बाहर से घर बंद करके फरार हो गया।
घायल युवक ने सुनाई आपबीती
घायल अमन ने बताया कि घर के बाहर एक बाइक पर सवार चार बदमाश आया। दो चेहरा पर मास्क लगाए हुए था दो ऐसे ही था। पानी मांगने के बाद सभी बदमाश हथियार केबल पर घर के अंदर घुस गया। घर के अंदर लूटपाट करने लगा। इसी दौरान घर से भाग रही महिला सुलेखा देवी को गोली मार दिया।
विरोध करने पर हथियार के वट से मुझे मारकर घायल कर दिया। घर में लूटपाट करने के बाद सभी बदमाश बाहर से घर बंद करके फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।