Latest News Viral News Business Job

Weather

Bihar Weather: 1 जनवरी को पिकनिक की मस्ती पर फिर सकता है पानी, मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई चिंता।

Published

on

Bihar Weather नए साल के आगमन में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में लोग 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर लोगों ने पिकनीक के लिए सबसे अधिक प्लान बनाकर रखा है। तो चलिए जानते हैं कि नए साल यानी 1 जनवरी को मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather News: नए साल के आगमन में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में लोग 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर लोगों ने पिकनीक के लिए सबसे अधिक प्लान बनाकर रखा है। तो चलिए जानते हैं कि नए साल यानी 1 जनवरी को मौसम कैसा रहेगा? 

दरअसल, नए साल के आगमन से ठीक पहले राजधानी समेत प्रदेश का मौसम ने करवट ले लिया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड भरी पछुआ हवा के प्रवाह से पटना समेत प्रदेश में ठंड में वृद्धि होने के साथ तापमान में भी गिरावट आई है।

नए साल पर कंपकंपाएगी ठंड

नए साल पर लोगों का स्वागत कड़ाके की ठंड से होगा। सुबह से लेकर शाम तक तेज हवा और कनकनी परेशान कर सकती है।  मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान अधिसंख्य भागों में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

सोमवार को कैसा रहा पटना का मौसम

सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह में कोहरे का प्रवाह व शाम में कनकनी बनी रही। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।   पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस सीजन में पटना के अधिक तापमान में सबसे अधिक गिरावट

इस सीजन में पहली बार पटना के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। 25.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा अगवानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। नौ जिलों में सासाराम, डेहरी औरंगाबाद, गया, किशनगंज के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

आरा में ठंड से बुरा हाल

हवाई सेवा प्रभावित

मौसम में आई खराबी के कारण स्पाइसजेट की मुंबई-दरभंगा फ्लाइट सोमवार की सुबह पटना में हवाई चक्कर लगाने के बाद वाराणसी डायवर्ट कर दी गई। वहां विमान को लैंड कराया गया। एक घंटे तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रुकने के बाद विमान ने दरभंगा के लिए उड़ान भरी।

यात्री और क्रू मेंबर्स विमान में ही रहे। स्पाइजेट के पदाधिकारी आनंद कुमार देवड़ा ने बताया कि दरभंगा का मौसम अनुकूल नहीं था। इसके चलते फ्लाइट चक्कर काटने के बाद डायवर्ट कर दिया गया।

बढ़ी बिजली की खपत

ठंड बढ़ने के बाद बिजली की खपत धीमी गति से बढ़नी शुरू हो गई है। 48 घंटे में 10 मेगावाट बिजली की मांग में बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम बिजली की मांग 375 मेगावाट हुई। जबकि शनिवार को 365 मेगावाट, रविवार को 372 मेगावाट बिजली की खपत हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar Weather Today: 10 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट,बिहार में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा; जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

Published

on

शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा का अगवानपुर सबसे ठंडा रहा। पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने 10 जिलों में कोल्ड डे का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 21 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

 पूर्वोत्तर असम के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण उत्तरी भागों के 21 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया है। 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।

इन 10 जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट

प्रदेश के 10 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सारण, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज में शीत दिवस को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पटना व आसपास इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ दिन में हल्की धूप निकलने से मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

29 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय को प्रभावित करेगी इसके कारण तराई वाले इलाकों में घना कोहरा के साथ शीत दिवस जैसे स्थिति बनी रहने की संभावना है।

शुक्रवार को दक्षिण-पूर्व भाग के गया, नवादा, शेखपुरा व लखीसराय में घना कोहरा छाया रहा। पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा के अगवानपुर सबसे ठंडा रहा।

इन जिलों में आज घना कोहरा

मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया व किशनगंज में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

गणतंत्र दिवस पर छाया रहेगा कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार गणतंत्र दिवस के दिन पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इस दौरान पछुआ हवा की गति नौ किमी प्रतिघंटा रहेगी। न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सारण, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल में शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है।

Continue Reading

auto-news

Bihar News: बिहार में ठंड का कहर,मौसम की ‘आंख मिचौली’ के बीच IMD ने जारी किया अलर्ट

Published

on

बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इसके बाद एक बार फिर पक्षुआ हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कोहरे का कहर भी लगातार जारी रहेगा। अभी कुछ दिनों तक कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं।

पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पश्विम पाकिस्तान व मध्यप्रदेश के आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में सर्द पछुआ हवा का प्रवाह जारी है, वहीं सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिसंख्य भागों में कोहरा छाए रहने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

48 घंटों में बढ़ेगा तापमान

प्रदेश में 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है, जबकि दो दिनों बाद पछुआ के प्रवाह से न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। गुरुवार को मोतिहारी जिले में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही।

गया में छाया रहा अति घना कोहरा

गुरुवार को गया में अति घना कोहरा छाया रहा। वहीं, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर जिले में घना कोहरा छाए रहा। पटना समेत अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे का प्रभाव बना रहा। पटना व आसपास इलाकों में हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

प्रमुख शहरों का तापमान शहर

  • पटना- पटना का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • गया- गया का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • भागलपुर- भागलपुर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

23 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि

पटना समेत 17 जिलों के अधिकतम तापमान व 23 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री वृद्धि के साथ 14.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी सबसे ठंडा रहा। जमुई, मुंगेर, समस्तीपुर, किशनगंज के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

  • औरंगाबाद के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • डेहरी के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • सासाराम के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • गया के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • सुपौल व दरभंगा के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • गोपालगंज के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • मोतिहारी के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • मुजफ्फरपुर के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • नालंदा के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

Continue Reading

Weather

Bihar News: बढ़ती ठंड के चलते पटना समेत तीन जिलों के स्कूल इस तारीख तक बंद रहेंगे, जिलाधिकारी ने लिया निर्णय

Published

on

Bihar School News : पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने ‘अमर उजाला’ के सवाल पर कहा कि अवकाश का जो आदेश पहले से था, उसे 16, 17 और 18 जनवरी के लिए लागू किया जा रहा है।

पटना, वैशाली और बक्सर में लगातार बढ़ रहे ठंड के कारण सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश फिर से जारी किया। अगले तीन दिनों के लिए ठंड के कारण छुट्टी बढ़ाने का फैसला हो गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने ‘अमर उजाला’ के सवाल पर कहा कि अवकाश का जो आदेश पहले से था, उसे 16, 17 और 18 जनवरी के लिए लागू किया जा रहा है। यानी, आठवीं तक की कक्षाएं 18 जनवरी तक के लिए बंद रहेंगी। नवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों का परिचालन पहले बताए गए समय के हिसाब से होता रहेगा। शीत लहर की चेतावनी और घने कोहरे के अलर्ट के कारण अवकाश बढ़ा दिया गया है।

सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के लिए यह आदेश
पटना जिलाधिकारी के अनुसार, जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में आठवीं तक की कक्षाएं 15 जनवरी बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ और इससे ऊपर पठन-पाठन का काम सुबह नौ बजे के बाद और अपराह्न साढ़े तीन बजे के पहले तक ही किया जा सकेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आदेश जारी करते हुए कहा कि इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। वहीं प्री बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। 

वैशाली में भी 18 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
वहीं वैशाली के डीएम यशपाल मीणा ने भी जिले में सरकारी और निजी स्कूल में आठवीं कक्षा तक पठन-पाठन के कार्य को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी स्कूल आएंगे। यह आदेश बिहार बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससीई व अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा।

बक्सर में 17 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
बढ़ते ठंड को देखते हुए बक्सर में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय जो कक्षा आठवीं तक संचालित होते हैं, उन्हें 16 और 17 जनवरी को बंद रखने का निर्देश दिया है। कहा कि ठंड के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आगे भी यदि आवश्यक हुआ तो संबंधित आदेश जारी किए जाएंगे। अभिभावकों से अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर जाने दें।

Continue Reading

Trending