Latest News Viral News Business Job

auto-news

Bihar Politics: ‘बिहार में चुनाव आने वाला है, हर कोई यहां आएगा’, PM मोदी के दौरे पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज

Published

on

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं जिससे पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि आगामी 24 फरवरी को भागलपुर में कृषि सम्मान निधि के वितरण करने के लिए पीएम मोदी बिहार आएंगे। इस पर तेजस्वी यादव ने जमकर निशाना साधा है।

PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी ने पूछे सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने उन पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में चुनाव नजदीक आ रहे हैं और हर दिन कोई न कोई बिहार आएगा।

एएनआई, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने उन पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में चुनाव नजदीक आ रहे हैं और हर दिन कोई न कोई बिहार आएगा।

बिहार की प्रगति से कोई मतलब नहीं

  • तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘बिहार में चुनाव होने वाले हैं, हर दिन कोई न कोई बिहार आएगा। इन लोगों को बिहार की प्रगति और विकास से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ चुनाव से मतलब है।
  • बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? विशेष पैकेज क्यों नहीं दिया गया? चुनाव तक बड़े-बड़े दावे किए जाएंगे और उसके बाद सब कुछ भूल जाएंगे।’

मोकामा मामले में कसा तंज

इस बीच, तेजस्वी यादव ने पूर्व विधायक अनंत सिंह से जुड़ी मोकामा फायरिंग की घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम बेखौफ हो गए हैं और राज्य में अपराध एक आदत बन गई है।

अब राज्य में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। मौजूदा सरकार में ऐसी दिल दहलाने वाली बातें आम बात हो गई हैं। मुख्यमंत्री इस घटना पर चुप हैं।

दरअसल, ये कोई पहली बार नहीं है जब तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला हो। इससे पहले भी कई बार सार्वजनिक मंच पर वे सीएम को थका हुआ बता चुक हैं। साथ ही तेजस्वी द्वारा डीके बॉस के सरकार चलाने का दावा भी किया गया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी

हाल ही में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जानकारी दी कि पीएम मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में कृषि सम्मान निधि के वितरण करने के लिए बिहार आएंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘किसानों के लिए हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है, चाहे वह उत्पादन बढ़ाना हो, लागत कम करना हो, किसानों को उचित मूल्य देना हो, कृषि का विविधीकरण हो, जैविक और प्राकृतिक खेती हो।

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मैं बिहार के सीएम और बिहार के पूरे कृषि विभाग को यहां के किसानों के हित में किए जा रहे कामों के लिए बधाई देता हूं।’

दाल भी खरीदेगी केंद्र सरकार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान जो भी दाल बेचना चाहेगा, उसे केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending