Latest News Viral News Business Job

auto-news

Bihar News : बिहारवासियों की हो गई बल्ले-बल्ले, PM मोदी ने दिया शानदार उपहार

Published

on

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार ने बिहार को 2766 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता दी है। यह ब्याज रहित ऋण है जिसका भुगतान 50 वर्षों में करना होगा। यह राशि सड़क मेडिकल कॉलेज एएनएम स्कूल विद्युत उप-केंद्र पुलिस भवन पेयजल आपूर्ति और पर्यटन केंद्रों के निर्माण पर खर्च की जाएगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी।

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बिहार को मोदी सरकार की तरफ से 2766 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मिली है। यह ब्याज रहित ऋण है, जिसका भुगतान 50 वर्षों में करना होता है। सोमवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उनके पास वित्त विभाग का भी दायित्व है।

इन कामों में लगाए जाएंगे पैसे

सम्राट चौधरी ने बताया कि यह राशि सड़क, मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, एएनएम स्कूल व छात्रावास, विद्युत उप-केंद्र एवं वितरण लाइन, पुलिस भवन व विद्यालय भवन, पेयजल आपूर्ति हेतु आधारभूत संरचना, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण परियोजना, पर्यटन केंद्रों के निर्माण व विकास पर खर्च होगी।

सम्राट के अनुसार, बिहार के विकास के लिए केंद्रीय सहायता की राशि में लगातार वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से पूंजीगत योजनाओं को जारी रखने के लिए अतिरिक्त सहायता भी मिल रही है। वर्ष 2020-21 से राज्य के पूंजीगत स्कीमों के वित्त पोषण हेतु ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

तब से लेकर 2023-24 तक बिहार को 19360 करोड़ रुपये मिले हैं। वर्ष 2024-25 में इस मद में अब तक 11522 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसमें बिहार के लिए निर्धारित 5532 करोड़ के अतिरिक्त 2766 करोड़ पूंजीगत स्कीमों के वित्त पोषण हेतु मिले हैं।

सीएम नीतीश का आज पूर्णिया दौरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में मामूली बदलाव किए गए हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अब आज यानी  28 जनवरी को पूर्णिया में रहेंगे। 28 की ही रात वे पटना वापस लौट आएंगे।

हालांकि, पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में 27 जनवरी यानी सोमवार को पूर्णिया में होना था, परंतु अपरिहार्य कारणों से इसमें संशोधन कर दिया गया।

29 को कटिहार को 30 जनवरी को मधेपुरा में रहेंगे सीएम नीतीश कुमार

  • इसके बाद 29 जनवरी को वे कटिहार, जबकि 30 जनवरी को मधेपुरा में होंगे और रात्रि में पटना लौट आएंगे।
  • इसके अलावा चौथे चरण की प्रगति यात्रा की तिथि में भी आंशिक संशोधन हुआ है, चौथे चरण में मुख्यमंत्री पांच फरवरी को मुंगेर जाएंगे।
  • इसके पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उनका छह फरवरी को मुंगेर जाने का कार्यक्रम था, शेष कार्यक्रम यथावत रहेंगे।
  • इस यात्रा के दौरान सीएम नीतीश लगातार कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending