Latest News Viral News Business Job

auto-news

Bihar News: बाइक सवार दो युवकों को डंफर ने कुचला, बड़े भाई की मौत; सड़कों पर आक्रोश

Published

on

Accident News : दो भाई बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित डंफर ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें बड़े भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई  गंभीर रूप से घायल हो गया।

भोजपुर में गुरूवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर ने बाइक सवार को कुचल डाला, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी आनंद दुबे के पुत्र अनुज कुमार उर्फ भोलू (24) के रूप में की गई है। घटना गजराजगंज थाना क्षेत्र के चौकीपुर स्थित पासवान चौक के पास की है। इस घटना में बाइक पर बैठा उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आननफानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उनके द्वारा घटनास्थल के पास सड़क जाम कर जमकर बवाल किया। सड़क जाम की वजह से आरा-बक्सर मुख्यमार्ग पर करीब दो घंटे के लिए आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज सड़क जाम को हटवाया।

गांव जाने के दौरान डंफरने कुचला 
.घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी आनंद दुबे वर्तमान में आरा के मौला बाग में रहते हैं। आज सुबह उनके पुत्र अनुज कुमार उर्फ भोलू और उसका भाई बाइक से अपने गांव जा रहे थे। तभी पासवान चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित डंफर ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में अनुज कुमार उर्फ भोलू की घटनास्थल पर मौत हो गई।

नो इंट्री के बाद भी पुलिस वसूली कर डंफर को देती है जाने की छूट 
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा बक्सर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों का कहना है कि नो एंट्री के बाद भी बड़े ट्रकों का बेलगाम गति से यहां आना-जाना लगा रहता है, लेकिन प्रशासन के द्वारा उन ट्रक चालकों पर न तो जुर्माना लगाया जाता है और न ही कोई कार्रवाई की जाती है। पुलिस के वसूली करने की वजह से ही हर आए दिन दुर्घटना हो रहे हैं और लोग काल के गाल में समा रहे हैं। 

स्थानीय लोगों ने पुलिस बल की तैनाती की मांग की 
घटना की जानकारी होने के कई घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिस वजह से लोग और अधिक भड़क गये। पुलिस के देर से आते ही पुलिस के खिलाफ लोग नारा लगाने लगे। हालांकि घटना होते ही स्थानीय लोगों ने खदेड़कर डंफर को पकड़ लिया। चालक दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क जाम कर रहे ग्रामीण रामजी पासवान ने कहा कि नो एंट्री लगने के बावजूद भी इस मार्ग से बड़ी गाड़ियों का तेज रफ्तार से परिचालन बेधड़क होता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आज भी एक अनियंत्रित डंफर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए  सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग करते हुए कहा कि है पासवान चौक पर पुलिस बल की तैनाती की जाए और नो एंट्री का सख्ती से पालन किया जाए ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending