Latest News Viral News Business Job

auto-news

Bihar News: नीतीश सरकार का किसानों के लिए बड़ा तोहफा, जबरदस्त फायदे होंगे; जानें क्या है सरकार का नया ऐलान।

Published

on

बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है! नीतीश सरकार ने आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए बड़ा एलान किया है। किसानों को खेती-किसानी के उद्देश्य से खरीदे जाने वाले ड्रोन पर 60 प्रतिशत राशि या अधिकतम 3.65 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इसका लक्ष्य चालू वित्तीय वर्ष में राज्य के सभी 101 अनुमंडलों में एक-एक कृषि ड्रोन की खरीद करना है।

 बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बिहार के किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए 

 नीतीश सरकार ने बड़ा एलान किया है। नीतीश सरकार के इस एलान से किसानों की पुरानी परेशानी दूर हो जाएगी और कम मेहनत में अधिक काम हो जाएगा।

किसानों को 3.65 लाख की आर्थिक सहायता

दरअसल, नीतीश सरकार खेती-किसानी के उद्देश्य से खरीदे जाने वाले ड्रोन पर 60 प्रतिशत राशि या अधिकतम 3.65 लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है। चालू वित्तीय वर्ष (2024-25) में राज्य के सभी 101 अनुमंडलों में एक-एक कृषि ड्रोन की खरीद का लक्ष्य है।राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत इसका निर्णय लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत निर्धारित छिड़काव शुल्क का 50 प्रतिशत अथवा प्रति ड्रोन अधिकतम 240 एकड़ छिड़काव पर सहायता अनुदान भी दिया जाना है।

कृषि कार्य में ड्रोन की उपयोगिता से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मंगलवार को कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने इसकी जानकारी दी। कृषि भवन परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में छह जिला (पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, नालंदा) के किसानों व पटना जिला की जीविका दीदियों आदि ने भाग लिया।

केंद्र सरकार ने 1261 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी

मंगल पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत जीविका समूहों के बीच 201 ड्रोन वितरण की योजना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1261 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि उचित मात्रा में कीटनाशकों के छिड़काव में ड्रोन के उपयोग की असीम संभावना है।

कृषि ड्रोन से होंगे जबरदस्त फायदे

ड्रोन तकनीक पारंपरिक खेती के तरीकों को बदलकर किसानों को निरंतर स्मार्ट खेती की ओर ले जा रही है। नवीनतम तकनीक से मिट्टी और कृषि योग्य भूमि का विश्लेषण किया जा सकता है। निरंतर फसलों की निगरानी की जा सकती है। ड्रोन के जरिए किसान व श्रमिक को कम परिश्रम करना होगा।डाटा एकत्र करने और कृषि उत्पादों के प्रयोग में ड्रोन की सहायता से नए सेवा मॉडल विकसित किए जा सकते हैं। ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर अब महिलाएं भी अपना योगदान दे रही हैं। सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।विधायक देवेशकांत सिंह, इफको के उप महाप्रबंधक रजनीश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कृषि विभाग के विशेष सचिव डा. वीरेन्द्र यादव आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending