Latest News Viral News Business Job

cities

Bihar News: बिहार के छपरा में आज बजेगी शहनाई, अमेरिकी दुल्हन बनेगी बहुरानी, राष्ट्रपति के शपथ के साथ होगी शादी।

Published

on

परिजनों ने बताया कि कि गांव के ही मंदिर में हजारों ग्रामीणों सहित स्थानीय समाजसेवियों की उपस्थिति में शादी होने वाली है। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। इसकी तैयारी कई दिनों से हो रही थी।

एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने वाले है तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी युवती भारतीय छोड़ा से शादी रचाएंगी। बिहार के छपरा में एक ऐसी अनोखी शादी होने वाली है। इसकी चर्चा बिहार के छपरा ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी हो रही हैं। इसमें दूल्हा देसी तो दुल्हन विदेशी है। हल्दी, मेहंदी, मंडप और सात फेरों की भारतीय संस्कृति में रमी विदेशी दुल्हन यानी अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य अंतर्गत काउंटी बर्कशायर (यूएसए) की रहने वाली सफायर सेंगर भारतीय संस्कृति और परिधान में बिहार के सारण जिलांतर्गत मांझी प्रखंड सह दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदउपुर गांव निवासी नागेन्द्र सिंह के पुत्र आनंद कुमार सिंह के साथ गांव के ही मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से अनूठा शादी करने वाली है। अनोखी शादी समारोह में शामिल होने चंदऊपुर गांव लगभग एक दर्जन से अधिक अमेरिकन पहुंचे हुए हैं। 

दो दिलों के मिलने में सरहदों की बाधाएं नहीं आईं
परिजनों ने बताया कि कि गांव के ही मंदिर में हजारों ग्रामीणों सहित स्थानीय समाजसेवियों की उपस्थिति में शादी होने वाली है। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया साइट्स पर जमकर हो रही है। हालांकि इसकी तैयारी कई दिनों से हो रही थी। लेकिन विदेशी मेहमान कल ही गांव आए हुए हैं। इनलोगों के आते ही देखने के लिए सैकड़ों की भीड़-उमड़ पड़ी। हालांकि इन दो दिलों के मिलने में सरहदों की बाधाएं नहीं आईं है। क्योंकि शादी समारोह यहां नहीं बल्कि ईश्वर के द्वारा बनाई गई होती है। हमलोग तो केवल साक्षी के रूप में मौजूद रहते है।

अमेरिकन भारतीय संस्कृति और परिधान में नजर आने वाले हैं
जिस तरह से भारत के अमेरिका से नजदीकियां जगजाहिर है, ठीक उसी तरह से भारतीय युवक ने अमेरिका की युवती से शादी रचा आपसी संबंध को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है। बिहार के चंदउपुर गांव निवासी नागेन्द्र सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने आए विदेशी मेहमान भी भारतीय परंपराओ और संस्कृति के रंग में नजर आ रहे है। क्योंकि हल्दी की रस्म के दौरान सभी ने पीले रंग के कपड़े पहन कर शादी समारोह के दौरान शगुन के रूप में गीत संगीत के दौरान थिरकते नजर आ रहे है। वही शादी के दौरान भी सभी अमेरिकन भारतीय संस्कृति और परिधान में नजर आने वाले हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

auto-news

Muzaffarpur News: मायके गई पत्नी, इधर पति की मौत; अस्पताल के बाहर जमकर भिड़े दो पक्ष

Published

on

मुजफ्फरपुर के इमामगंज चांदकोठी इलाके में एक युवक की मौत हो गई। युवक के घरवालों का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं युवक की पत्नी का कहना है कि उसके ससुरालवालों ने उसके पति की हत्या की है। इस मामले को लेकर ससुरालवालों और मायकेवालों में अस्पताल के बाहर जमकर मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नगर थाना क्षेत्र के इमामगंज चांदकोठी इलाके में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मो. राजा नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

स्वजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद पंखाटोली से युवक की पत्नी और उसके घरवाले के साथ मोहल्ले के काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड व पुलिसकर्मियों ने पत्नी और उसके घरवालों को अंदर जाने से रोक दिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और लोगों ने हंगामा कर दिया गया।

पत्नी ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

पत्नी और उसके घरवालों का आरोप है कि युवक की उसके घरवालों द्वारा हत्या कर दी गई है। आरोप लगाया कि पुलिस लड़का पक्ष से मिली हुई है। इसलिए उन लोगों की बातों को नहीं सुना जा रहा है।

इसी बीच मायके वालों की ओर से आए लोगों द्वारा मृतक युवक के भाई और अन्य को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए और मारपीट होने लगी।

इस बीच पुलिस ने  मारपीट रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोश को देख मृतक युवक का भाई और अन्य वहां से भाग निकले। इसको लेकर सदर अस्पताल में गहमागहमी बनी रही। पुलिस पदाधिकारी ने सूझबूझ के साथ लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अपर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि युवक की पत्नी और उसके घरवालों का आरोप है कि लड़का के परिवार वालों द्वारा उसे जान से मार दिया गया है। जबकि युवक के घरवालों का कहना है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

मायके आई थी पत्नी

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली की हुस्ने आरा की शादी 2022 में इमामगंज चांदकोठी के मो. राजा से शादी हुई थी। उसकी डेढ़ वर्ष की एक बेटी है। महिला ने कहा कि वह पंखाटोली स्थित मायके आई हुई थी। रविवार की शाम पति से उसकी बात हुई। इसके कुछ समय बाद उसके पति का मोबाइल बंद हो गया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि कुछ समय बाद पता चला कि उसके पति की मौत हो गई है। जब वह सदर अस्पताल पहुंचे तो पुलिसवाले उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। महिला का आरोप है कि ससुसराल वालों द्वारा उसके पति की हत्या कर दी गई है। उसके पति बिजली मिस्त्री का काम करते थे।

वहीं मृतक युवक के घरवालों का कहना है कि मो. राजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस का कहना है कि स्वजन के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

Continue Reading

Trending