Latest News Viral News Business Job

auto-news

Bihar Crime: आखिरी कॉल में बोले “मुझे कुछ लोग…”, बेटा करता रहा तलाश; रात में मिला शव

Published

on

मनेर थाना क्षेत्र में देर रात 45 वर्षीय एफसीआइ के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ने शाम को अपने बेटे को फोन करके ये बताया था कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। बेटा पिता को खोजता रहा लेकिन वे नहीं मिले। देर रात बाजार में उनका शव मिला। मृतक जमीन का कारोबार भी करते थे जिसके विवाद में हत्या की आशंका है।

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के छितनावां बधार में रविवार देर रात 45 वर्षीय एफसीआइ के कर्मी सह जमीन कारोबारी की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। हत्या मामले में पुलिस ने अब तक एक जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार समेत 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बेटे को किया फोन

मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर दाउदपुर के निवासी बुधन राय के 45 वर्षीय पुत्र राजदेव राय की हत्या मनेर के छितनावां बधार में कर दी गई। अपराधियों ने गोली मारकर एफसीआइ कर्मी की हत्या कर दी।

बताया जाता है कि राजदेव राय रविवार देर शाम घर से निकले थे, जिसके बाद अपने घर पर उन्होंने फोन कर बेटे को बताया था कि कोई उन्हें तंग कर रहा है। इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा।

देर रात मिला शव

इसके बाद परिवारवालों ने माने के आसपास खोजबीन की, उसके बाद थाने में भी पहुंचे गए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।

इसके बाद देर रात उन्हें सूचना मिली कि बाजार में एक व्यक्ति का शव मिला है, घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि राजदेव राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रोते स्वजन।

सोमवार सुबह हुआ अंतिम संस्कार

इसके बाद इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सोमवार कि अहले सुबह उनका पोस्टमार्टम करने के बाद दानापुर के घाट पर दाह संस्कार भी कर दिया गया है।

मृतक राजदेव राय (फाइल फोटो)

जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

बताया जाता है कि राजदेव के पिता बुधन राय भी एफसीआई में कार्यरत थे उनकी मौत के बाद उन्हें अनुकंपा पर यह नौकरी मिली थी और फिलहाल वह मोकामा में कार्यरत है। साथ ही जमीन का भी कारोबार करते थे। हत्या जमीन की विवाद में ही किसी करीबी के द्वारा किए जाने की चर्चा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending