Latest News Viral News Business Job

news

मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी अपराजिता का भव्य स्वागत, बोलीं, ” बेटियां किसी से कम नहीं, हम हर क्षेत्र में चमक सकती हैं “

Published

on

मुजफ्फरपुर जिले की बेटी और वुशू खिलाड़ी अपराजिता मिश्रा ने देश का गौरव बढ़ाते हुए जॉर्जिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। शुक्रवार शाम जब अपराजिता अपने गृह नगर मुजफ्फरपुर लौटीं, तो रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारों के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस स्वागत से अभिभूत अपराजिता ने भावुक होकर कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार की बेटी का परचम
जानकारी के मुताबिक, 17 से 23 अक्तूबर तक जॉर्जिया में आयोजित वुशू चैंपियनशिप में भारत सहित नौ देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की अपराजिता ने प्रतियोगिता में तीन पदक (एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य) जीतकर अपने प्रदेश और देश का मान बढ़ाया। खेलों में उनका यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जिसने बिहार को गर्व का अवसर दिया है।

रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
जब अपराजिता मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं, तो वहां पहले से ही लोग उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में जुटे थे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर उनके स्वागत में लोग नाच रहे थे और उनकी झलक पाने के लिए उत्साहित थे। स्थानीय लोग, खेल प्रेमी, वुशु संघ के खिलाड़ी और अधिकारीगण अपराजिता को बधाई देने के लिए वहां मौजूद थे। अपने स्वागत से अभिभूत अपराजिता ने इस प्यार और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्वागत मुझे अपनी मेहनत और सपनों को और ऊंचाई पर ले जाने की प्रेरणा देता है।

बिहार के खेल संघ की सराहना
इस मौके पर बिहार वुशू महासचिव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ईशा मिश्रा ने कहा कि अपराजिता ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस जीत ने यह साबित किया है कि बेटियां भी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपराजिता हमारे लिए प्रेरणा हैं, और उनकी उपलब्धि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

auto-news

Muzaffarpur News: मायके गई पत्नी, इधर पति की मौत; अस्पताल के बाहर जमकर भिड़े दो पक्ष

Published

on

मुजफ्फरपुर के इमामगंज चांदकोठी इलाके में एक युवक की मौत हो गई। युवक के घरवालों का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं युवक की पत्नी का कहना है कि उसके ससुरालवालों ने उसके पति की हत्या की है। इस मामले को लेकर ससुरालवालों और मायकेवालों में अस्पताल के बाहर जमकर मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नगर थाना क्षेत्र के इमामगंज चांदकोठी इलाके में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मो. राजा नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

स्वजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद पंखाटोली से युवक की पत्नी और उसके घरवाले के साथ मोहल्ले के काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड व पुलिसकर्मियों ने पत्नी और उसके घरवालों को अंदर जाने से रोक दिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और लोगों ने हंगामा कर दिया गया।

पत्नी ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

पत्नी और उसके घरवालों का आरोप है कि युवक की उसके घरवालों द्वारा हत्या कर दी गई है। आरोप लगाया कि पुलिस लड़का पक्ष से मिली हुई है। इसलिए उन लोगों की बातों को नहीं सुना जा रहा है।

इसी बीच मायके वालों की ओर से आए लोगों द्वारा मृतक युवक के भाई और अन्य को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए और मारपीट होने लगी।

इस बीच पुलिस ने  मारपीट रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोश को देख मृतक युवक का भाई और अन्य वहां से भाग निकले। इसको लेकर सदर अस्पताल में गहमागहमी बनी रही। पुलिस पदाधिकारी ने सूझबूझ के साथ लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अपर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि युवक की पत्नी और उसके घरवालों का आरोप है कि लड़का के परिवार वालों द्वारा उसे जान से मार दिया गया है। जबकि युवक के घरवालों का कहना है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

मायके आई थी पत्नी

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली की हुस्ने आरा की शादी 2022 में इमामगंज चांदकोठी के मो. राजा से शादी हुई थी। उसकी डेढ़ वर्ष की एक बेटी है। महिला ने कहा कि वह पंखाटोली स्थित मायके आई हुई थी। रविवार की शाम पति से उसकी बात हुई। इसके कुछ समय बाद उसके पति का मोबाइल बंद हो गया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि कुछ समय बाद पता चला कि उसके पति की मौत हो गई है। जब वह सदर अस्पताल पहुंचे तो पुलिसवाले उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। महिला का आरोप है कि ससुसराल वालों द्वारा उसके पति की हत्या कर दी गई है। उसके पति बिजली मिस्त्री का काम करते थे।

वहीं मृतक युवक के घरवालों का कहना है कि मो. राजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस का कहना है कि स्वजन के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

Continue Reading

Trending