Latest News Viral News Business Job

auto-news

बिहार DGP का बड़ा फैसला, पुलिस अधिकारियों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए जारी किया आदेश।

Published

on

बिहार पुलिस के अधिकारियों की मनमानी पर नए डीजीपी ने ब्रेक लगा दी है और नया ऑर्डर जारी कर दिया है इसके तहत अब किसी भी अधिकारी को ड्यूटी के दौरान जींस-टीशर्ट समेत अन्य कैजुअल ड्रेस पहनने पर रोक लगा दी गई है। उन्हें निर्धारित वर्दी या परिधान में ही रहने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश डीजीपी विनय कुमार के आदेश के बाद जारी किया गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के आदेश के बाद पुलिस अधिकारियों की मनमानी पर ब्रेक लग जाएगी।

दरअसल, डीजीपी ने पदस्थापित पदाधिकारियों व कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह कर्तव्य निर्वहन के दौरान जिंस-टीशर्ट जैसे परिधान न पहनें। ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी या परिधान में ही रहें।

डीजीपी विनय कुमार के आदेश के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस बाबत सभी महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप-महानिरीक्षक आदि को पत्र लिखा है|

दरअसल, डीजीपी ने हाल ही में महानिदेशक नियंत्रण कक्ष और सोशल मीडिया सेंटर का भ्रमण किया था। इस दौरान पाया गया कि कई पदाधिकारी और कर्मी जिंस, टी-शर्ट एवं अन्य परिधान धारण किए हुए हैं, जबकि सरकारी कर्मियों के लिए सिविल ड्रेस एवं वर्दी निर्धारित है। इसके बाद डीजीपी ने इस बाबत आदेश जारी किया है।

पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को ड्रेस पहनना अनिवार्य

आदेश में कहा गया है कि प्राय: ऐसा देखा जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय के विभिन्न प्रभागों में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी अपने कार्यस्थल पर सरकार द्वारा निर्धारित परिधान (सिविल अथवा वर्दी) का धारण नहीं कर रहे हैं।

अत: निर्देश दिया जाता है कि बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी और कर्मी कर्तव्य निर्वहन के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित परिधान एवं वर्दी ही धारण करें। मालूम हो कि पुलिस मुख्यालय में सोमवार एवं शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी धारण करना अनिवार्य है।

पटना एसटीएफ व बेगूसराय पुलिस ने टॉप 10 में शामिल बदमाश को पकड़ा

पटना एसटीएफ व बेगूसराय पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी के क्रम में जिला के टॉप 10 में शामिल फरार बदमाश साहेबपुरमाल थाना क्षेत्र के खार दियारा निवासी कमली यादव के पुत्र अमली यादव को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अमली यादव की तलाश साहेबपुर कमाल पुलिस को हत्या व मछली लूट मामले में थी।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 12 जून 2024 को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक स्थित रजौड़ा जलकर से रजौड़ा वार्ड तीन निवासी गोपाल सहनी की गोली मार हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण मोईन से मछली निकालने के एवज में पांच लाख रंगदारी की मांग बताया जाता है।

इस मामले में मृतक के भाई इंद्रजीत महतो ने साहेबपुर कमाल थाना में प्राथमिकी अंकित कराते हुए आधा दर्जन लोगों को नामजद आरोपित बनाया था। प्राथमिकी के अनुसंधान के क्रम में हत्या मामले में अमली यादव की संलिप्तता उजागर होने पर अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending