Latest News Viral News Business Job

news

फ्रांस की महिला ने करवा चौथ का व्रत किया, वीडियो कॉल के माध्यम से पति को देखा।

Published

on

बिहार में करवा चौथ के बढ़ते उत्साह से प्रभावित होकर एक विदेशी महिला ने करवा चौथ का व्रत रखा। उसने पूरी श्रद्धा के साथ सभी अनुष्ठान किए और वीडियो कॉल के जरिए अपने पति को देखकर इस दिन को खास बनाया।

इन दिनों सनातन परंपराओं के प्रति विदेशियों के बीच क्रेज बढ़ा है। बीते दिनों गया धाम में आयोजित पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन्न देशों से विदेशी पर्यटक गया पहुंच कर अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया था। वहीं फ्रांस से बोधगया आयी विदेशी महिला ने करवा चौथ का व्रत रखी है।

भगवान बुद्ध का दर्शन करने पहुंची थी बोधगया
 मिली जानकारी के मुताबिक फ्रांस की विदेशी महिला मगाली भगवान बुद्ध का दर्शन व साधना करने बोधगया पहुंची है। इसी बीच भारतीय सभ्यता संस्कृति से प्रभावित होकर वह आज का करवा चौथ व्रत के बारे में जाना। भारतीय संस्कृति में पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखकर अनुष्ठान पूरा करते है। बोधगया में स्थित मम्मी जी एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट में फ्रांस की विदेशी महिला मगाली पहुंची है।

व्रत का महत्व समझने के बाद उसने करवा चौथ का व्रत रखा। इस संबंध में ट्रस्ट के सचिव मुन्ना पासवान ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से यहाँ रह रही हैं और संस्था के स्कूली बच्चों से मिलकर उन्हें पढ़ाई के टिप्स भी दे रही हैं। जब उन्होंने करवा चौथ के बारे में सुना, तो वह इससे इतनी प्रभावित हुईं कि निर्जला उपवास रखकर इस पर्व को मनाने का निर्णय लिया। उनके पति फ्रांस में हैं, इसलिए उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से पति को अनुष्ठान के बारे में बताया। इसके बाद, चलनी से अपने पति को देखकर उन्होंने व्रत को संपन्न किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है और पति की लंबी उम्र होती है। विधिपूर्वक व्रत रखने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। मगाली ने भी करवा चौथ का व्रत रखते हुए पौराणिक कथा को सुना और अपने पति को वीडियो कॉल से देखकर जल ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस व्रत के बारे में जाना, तो उपवास रखकर इसे मनाने की इच्छा हुई और अपने पति की दीर्घायु की कामना की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

auto-news

Muzaffarpur News: मायके गई पत्नी, इधर पति की मौत; अस्पताल के बाहर जमकर भिड़े दो पक्ष

Published

on

मुजफ्फरपुर के इमामगंज चांदकोठी इलाके में एक युवक की मौत हो गई। युवक के घरवालों का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं युवक की पत्नी का कहना है कि उसके ससुरालवालों ने उसके पति की हत्या की है। इस मामले को लेकर ससुरालवालों और मायकेवालों में अस्पताल के बाहर जमकर मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नगर थाना क्षेत्र के इमामगंज चांदकोठी इलाके में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मो. राजा नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

स्वजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद पंखाटोली से युवक की पत्नी और उसके घरवाले के साथ मोहल्ले के काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड व पुलिसकर्मियों ने पत्नी और उसके घरवालों को अंदर जाने से रोक दिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और लोगों ने हंगामा कर दिया गया।

पत्नी ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

पत्नी और उसके घरवालों का आरोप है कि युवक की उसके घरवालों द्वारा हत्या कर दी गई है। आरोप लगाया कि पुलिस लड़का पक्ष से मिली हुई है। इसलिए उन लोगों की बातों को नहीं सुना जा रहा है।

इसी बीच मायके वालों की ओर से आए लोगों द्वारा मृतक युवक के भाई और अन्य को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए और मारपीट होने लगी।

इस बीच पुलिस ने  मारपीट रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोश को देख मृतक युवक का भाई और अन्य वहां से भाग निकले। इसको लेकर सदर अस्पताल में गहमागहमी बनी रही। पुलिस पदाधिकारी ने सूझबूझ के साथ लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अपर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि युवक की पत्नी और उसके घरवालों का आरोप है कि लड़का के परिवार वालों द्वारा उसे जान से मार दिया गया है। जबकि युवक के घरवालों का कहना है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

मायके आई थी पत्नी

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली की हुस्ने आरा की शादी 2022 में इमामगंज चांदकोठी के मो. राजा से शादी हुई थी। उसकी डेढ़ वर्ष की एक बेटी है। महिला ने कहा कि वह पंखाटोली स्थित मायके आई हुई थी। रविवार की शाम पति से उसकी बात हुई। इसके कुछ समय बाद उसके पति का मोबाइल बंद हो गया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि कुछ समय बाद पता चला कि उसके पति की मौत हो गई है। जब वह सदर अस्पताल पहुंचे तो पुलिसवाले उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। महिला का आरोप है कि ससुसराल वालों द्वारा उसके पति की हत्या कर दी गई है। उसके पति बिजली मिस्त्री का काम करते थे।

वहीं मृतक युवक के घरवालों का कहना है कि मो. राजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस का कहना है कि स्वजन के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

Continue Reading

Trending