Latest News Viral News Business Job

news

Savitribai Phule ने रचा नारी सम्मान का नया अध्याय, पूरे देश में आज मनाई जा रही उनकी जयंती।

Published

on

देश में आज 3 जनवरी 2025 को देश की पहली महिला शिक्षिका और महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने भी सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि दी.

देश की पहली महिला शिक्षिका और महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि. वह महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल हैं और शिक्षा व सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अग्रणी हैं. लोगों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के लिए उनके प्रयास हमें प्रेरित करते रहते हैं. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, देश में जब भी नारी शिक्षा और सामाजिक समानता की बात होती है, सावित्रीबाई फुले का नाम गर्व से लिया जाता है. सावित्रीबाई फुले ने एक ओर जहां महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, वहीं शिक्षा को समाज सुधार का सशक्त माध्यम बनाया. महिला विरोधी कुरीतियों को समाप्त करके नारी सम्मान की नई परिभाषा गढ़ने वाली महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सावित्रीबाई फुले को याद किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करो, पाठशाला ही इंसानों का सच्चा गहना है. क्रांतिज्योति, महान शिक्षाविद व कवयित्री एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका व हमारी प्रेरणास्रोत, सावित्रीबाई फुले की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए दरवाजे खोले और समाज के वंचित, दलित, पीड़ित और शोषितों के अधिकारों के लिये पुरजोर लड़ाई लड़ी व सामाजिक न्याय में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया. 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नमन करते हुए कहा, देश की पहली महिला अध्यापिका, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता एवं महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं. सावित्रीबाई फुले ने न केवल महिला शिक्षा को नई दिशा प्रदान की, बल्कि समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव के विरुद्ध भी निरंतर संघर्ष किया. उनका जीवन समता, न्याय और सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित था. महिला हितों के उनके अभिनव कार्य और विचार हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे. 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए कहा, शिक्षा को महिलाओं का अधिकार बनाने वालीं महान शिक्षिका एवं समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें सादर नमन. उनका योगदान हमारे समाज को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. 

auto-news

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सड़क और पुल निर्माण की खुशखबरी, दरभंगा की दूरी कम होगी

Published

on

Muzaffarpur News बिहार सरकार की बैठक में मुजफ्फरपुर वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। नीतीश सरकार ने मुजफ्फरपुरवासियों को खुश कर दिया है। शहर में पुल और सड़क बनने से दरभंगा की दूरी कम हो जाएगी। चंदवारा पुल की सीधी कनेक्टविटी मुजफ्फरपुर-दरंभगा फोरलेन एनएच-27 से होगी। पुल निर्माण विभाग 2.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण 120 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को शहर में कई योजनाओं की स्वीकृति मिली। ये सभी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिससे शहर को जाम से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।

इसमें डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कालेज स्थित चंदवारा पुल की सीधी कनेक्टविटी मुजफ्फरपुर-दरंभगा फोरलेन एनएच-27 से होगी। पुल निर्माण विभाग 2.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण 120 करोड़ रुपये से कराएगा।

2.2 किलोमीटर बनेगी सड़क

पुल निर्माण विभाग की वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि अमर शहीद खुदीराम बोस चिता स्थल से लेकर डा. जगन्नाथ मिश्रा पुल तक 700 मीटर और पुल के उस पार से बखरी होकर दरभंगा एनएच-27 तक 22 सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसकी चौड़ाई करीब 14 मीटर होगी।

दरभंगा जाने में लगेगा कम समय

इससे मुजफ्फरपुर शहर के लोग सीधे दरभंगा जा सकेंगे। उन्हें अखाड़ाघाट होकर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यानी दरभंगा जाने में कम समय लगेगा। सड़क निर्माण पर करीब 22 करोड़ और भूमि अधिग्रहण पर 80 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। हालांकि अधिग्रहण को लेकर फिर से प्राक्कलन तैयार किया जाएगा।

पुल होते हुए दरभंगा जाएंगे

विदित हो कि चंदवारा पुल के लिए एप्रोच पथ का निर्माण किया जा रहा है। इसका एप्रोच एक ओर जेल रोड में मिलेगा। जिससे पूसा और समस्तीपुर की ओर से आने वाले वाहन पुल होते हुए दरभंगा एनएच तक जाएंगे। जबकि शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए चिता स्थल के पास से नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।

ताकि शहर और समस्तीपुर की ओर से आने वाले वाहनों का एक जगह पर जंक्शन नहीं बने और जाम की समस्या नहीं हो।

दरभंगा, मधुबनी और पुर्णिया ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर को जोड़ेगी

कैबिनेट की बैठक में चांदनी चौक से बखरी तक 7.65 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण की भी स्वीकृति मिल गई है। वर्तमान में यह सड़क टू लेन है। अब इसकी चौड़ाई 14 मीटर से अधिक हो जाएगी। चौड़ीकरण पर करीब 89 करोड़ 77 लाख रुपये खर्च करने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

पथ निर्माण विभाग चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य करेगा। विभाग के कार्यपालक अभियंता गणेश जी ने बताया कि यह पथ वर्तमान में टू लेन है, जो एनएच-28 के चांदनी चौक स्थित फोरलेन ओवरब्रिज से शुरू होकर बखरी में एनएच-57 से मिलती है। यह सड़क दरभंगा, पुर्णिया और मधुबनी ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर को जोड़ती है और वैकल्पिक मार्ग प्रदान करती है।

छह लेन की हो जाएगी चांदनी चौक से रामदयालु एनएच-122

चांदनी चौक से रामदयालु तक एनएच-122 छह लेन की हो जाएगी। कैबिनेट में 44 करोड़ 76 लाख रुपये से चौड़ीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस एनएच पर ट्रैफिक का अतिरिक्त लोड होने के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसलिए इसकी चौड़ाई बढ़ाकर छह लेन किया जाएगा। यह सड़क एनएचएआइ के अधीन है।

रामदयालु और गोबरसही आरओबी के निर्माण की स्वीकृति

बहुप्रतिक्षित रामदयालु और गोबरसही आरओबी के निर्माण की भी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। अब यहां पर जाम की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। इससे मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच पर भी जाम नहीं लगेगा। रामदयालु आरओबी के निर्माण पर दो अरब 48 करोड़ और गोबरसही आरओबी के निर्माण पर एक अरब 67 करोड़ 68 लाख 20 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसमें अधिग्रहण की राशि भी जोड़ी गई है। पुल निर्माण विभाग की वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। अब शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए मार्च से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

पंचायती राज मंत्री ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

मुजफ्फरपुर : पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने जिले में सड़कों और आरओबी की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि इससे शहर के अंदर और एनएच पर जाम से मुक्ति मिल जाएगी। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की थी उसे पूरा किया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने भी इस निर्णय पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कहा, लकड़ीढाही पुल के साथ उसके दरभंगा फोरलेन से जुड़ने पर शहर का एक हिस्सा शहर से बाहर ही एनएच पर चला जाएगा। इससे शहर पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Weather Today: मौसम विभाग की चेतावनी: इस तारीख से बिहार में बारिश, किसानों को दी गई सलाह

Published

on

Bihar Weather बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं 11 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। पटना समेत अन्य जिलों में सुबह और शाम में सर्द पछुआ हवा के कारण हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा।

फरवरी में मौसम का अलग-अलग प्रभाव दिख रहा है। उत्तरी भागों में कोहरा व पटना सहित दक्षिणी भागों का मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, चार दिनों बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव को सकता है।

मैदानी भागों में हल्की बारिश के आसार, किसान रहें सावधान

प्रदेश के अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ सर्द पछुआ हवा के कारण ठंड में हल्की वृद्धि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पवर्तीय इलाकों में बर्फबारी व मैदानी भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है।

वहीं इस बारिश में किसानों को फसल को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बारिश फसल का नुकसान कर सकती है।

11 जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा

बुधवार को उत्तरी भागों के 11 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा व पूर्णिया जिले में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। पटना समेत अन्य भागों में सुबह और शाम में सर्द पछुआ हवा के कारण हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा। दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ का प्रवाह से मौसम सामान्य बना रहेगा।

मंगलवार को पटना का मौसम कैसा रहा?

मंगलवार को पटना सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि 7.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा अगवानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत 12 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि 28.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शेष शहरों के अधिकतम तापमन में वृद्धि दर्ज की गई। उत्तर पूर्व जिले में हल्के स्तर का कोहरा व पूर्णिया में अति घना कोहरे का प्रभाव बना रहा।

सुपौल जिले में ठंड से मिली राहत

सुपौल जिले में फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा था। कड़ाके की सर्दी व कोहरे ने लोगों को परेशान कर दिया था लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

ठंड के प्रभाव में कमी होने से बाजार में रौनक दिखाई दी। मौसम साफ होने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आ रही छात्राओं को काफी राहत मिली। उनलोगों को अन्य दिनों के भांति मंगलवार को कम ठंड की सामना करना पड़ा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने की तारीख घोषित, कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Published

on

केंद्र सरकार के बाद अब बिहार में नीतीश सरकार अपना बजट पेश करने वाली है। बिहार में एनडीए सरकार का बजट सत्र 28 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 21 बैठकों वाले इस सत्र के पहले दिन दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। एक मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा।

प्रदेश के एनडीए सरकार का 2025-26 का बजट सत्र 28 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

सूत्रों ने बताया कि बजट सत्र के दौरान 21 बैठक होने की संभावना है। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां दोनों सदनों के सदस्यों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

वो एनडीए सरकार की भावी योजनाओं और अब तक राज्य में किये गये विकास कार्यों के साथ चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे।

एक मार्च को वर्ष 2025-26 वित्तीय वर्ष का बजट पेश होने की संभावना है। इसके बाद अन्य विभागों के सिलसिलेवार बजट पेश किया जाएगा।

बिहार में छह सालों में बैंकों ने बांटा 9.5 लाख करोड़ का लोन: डा. भीम सिंह

  • राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह के प्रश्न पर वित्त मंत्रालय ने बताया कि राज्य में विभिन्न बैंकों ने बीते छह वित्तीय वर्षों में 9.5 लाख करोड़ की राशि ऋण के रूप में दी है।
  • बिहार के विकास में बैंकों के सहयोग के संबंध में राज्यसभा में डॉ. भीम के तारांकित प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
  • सांसद ने पूछा था कि क्या बिहार के विकास में बैंकों के सहयोग की कमी देखी जा रही है। इसके उत्तर में वित्तमंत्री ने राज्यस्तरीय बैंकर समिति, बिहार के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि ऐसा नहीं है।
  • उन्होंने जानकारी दी कि इन छह वर्षों में वार्षिक ऋण योजना के लिए तय 10.58 लाख करोड़ की राशि का 90.67 प्रतिशत हिस्सा औसतन हर वर्ष ऋण के रूप में दिया गया है। लगभग 9.5 लाख करोड़ की राशि दी गई है। इसमें नगद जमा का औसत अनुपात प्रतिवर्ष 48 प्रतिशत रहा है।

राज्य के विकास में सक्रियता से सहयोग कर रहे बैंक

सांसद डॉ. भीम सिंह के जवाब में वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि बैंक बिहार के आर्थिक विकास के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।

एमएसएमई, कृषि, किफायती आवास सहित विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण को सुविधाजनक बनाया गया है।

सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे मुद्रा, स्टैंडअप इंडिया, पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि आदि में बैंक सहायता कर रहा है।

किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, छात्रों को एजुकेशन लोन की आदि के रूप में हर वर्ग तक ऋण की सुविधा पहुंच रही है।

ऋण की वापसी के लिए क्रेडिट आउटरीच, वित्तीय साक्षरता शिविर आदि का भी आयोजन किया जा रहा है। बैंक सखियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

Continue Reading

Trending