Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Politics News: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने मांझी की मांग पर कहा- सीट शेयरिंग पर चर्चा जारी, सही समय पर सबकुछ स्पष्ट होगा।

Published

on

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी के बयान से NDA की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। जीतन राम मांझी ने आगामी चुनाव में अपनी पार्टी के लिए 20 सीटों की मांग की है। इसके साथ ही ये भी कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता 40 सीटें चाहते हैं।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) होने हैं, जिससे पहले राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों शुरू कर दी हैं। वहीं गठबंधन के दलों ने भी अपनी मांगों को रखना शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है।

जीतन राम मांझी का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि उनके कार्यकर्ता 40 सीटें चाहते हैं। पटना के गांधी मैदान में जल्द ही हम के कार्यकर्ताओं का जुटान होगा, जिसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के 20 सीट की डिमांड पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि शीट शेयरिंग पर सब कुछ पहले से तय हो गया है। इस दौरान उन्होंने बिहार में NDA की सरकार बनने का दावा भी किया।

बढ़ सकती हैं NDA की मुश्किलें

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी की पार्टी ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 4 सीटों पर जीत मिली थी। आगामी चुनाव में 20 सीटों की मांग को लेकर एनडीए में खींचतान की स्थिति देखने को मिल सकती है।

राज्यसभा में पहुंचना पार्टी का अगला मिशन

बसंतपुर शकुराबाद के मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के बैनर तले विधानसभा सम्मेलन सह मिलन कार्यक्रम का आयोजिन किया गया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राज्यसभा में पहुंचने की इच्छा जताई।उन्होंने कहा कि हम गरीबों की पार्टी है। गरीबों को विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस पार्टी का निर्माण किया गया है। इस विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए हम पार्टी लगातार विकास कर रही है। हम लोग विधानसभा, लोकसभा व विधान परिषद तक पहुंच चुके हैं, बस राज्यसभा नहीं पहुंच पाए हैं। अगला मिशन राज्यसभा ही है।

कुछ लोगों को विकास अच्छा नहीं लगा: मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जब हम मुख्यमंत्री बने थे तो सबसे पहले गरीबों के विकास के लिए हमने कई योजनाओं की रूपरेखा तैयार की थी, लेकिन कुछ लोगों को मेरा विकास करना अच्छा नहीं लगा और मुझे कुर्सी से हटा दिया गया।जहानाबाद विधानसभा के तीनों सीटों पर मजबूत दावेदारी को लेकर सम्मेलन किया गया है। हम लोग का जो मिशन है बिहार में 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का यह सपना भी पूरा होगा।केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा की जो पांच लाख की योजना है उसे 15 लाख का स्टीमेट बनाया जा रहा है। नतीजा लगातार पुल पुलिया गिरने का मामला भी आप लोगों ने देखा है।

भूमिहीनों को मिलेगी जमीन

अगर 20 सीट पर भी हम विजयी होते हैं तो सबसे पहले गरीब भूमिहीन को जमीन मुहैया कराने के साथ-साथ सभी गरीबों को मुफ्त में शिक्षा व जमीन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कार्यकाल को आप लोग देख चुके हैं। आज जो जमीन पर अवैध कब्जा है वह महागठबंधन के लोगों के पास ही है।हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है। गरीबों के विकास के लिए हमसे जितना संभव हो रहा है हम कार्य कर रहे हैं।

गरीबों के विकास के लिए काम करेंगे

आप लोग अगर विधानसभा में हमें मजबूत करने का कार्य करेंगे तो गरीबों के लिए विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। मौके पर राजाराम मांझी,पंपी शर्मा, रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, शंकर मांझी, सुनील शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending