Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सड़क और पुल निर्माण की खुशखबरी, दरभंगा की दूरी कम होगी

Published

on

Muzaffarpur News बिहार सरकार की बैठक में मुजफ्फरपुर वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। नीतीश सरकार ने मुजफ्फरपुरवासियों को खुश कर दिया है। शहर में पुल और सड़क बनने से दरभंगा की दूरी कम हो जाएगी। चंदवारा पुल की सीधी कनेक्टविटी मुजफ्फरपुर-दरंभगा फोरलेन एनएच-27 से होगी। पुल निर्माण विभाग 2.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण 120 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को शहर में कई योजनाओं की स्वीकृति मिली। ये सभी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिससे शहर को जाम से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।

इसमें डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कालेज स्थित चंदवारा पुल की सीधी कनेक्टविटी मुजफ्फरपुर-दरंभगा फोरलेन एनएच-27 से होगी। पुल निर्माण विभाग 2.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण 120 करोड़ रुपये से कराएगा।

2.2 किलोमीटर बनेगी सड़क

पुल निर्माण विभाग की वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि अमर शहीद खुदीराम बोस चिता स्थल से लेकर डा. जगन्नाथ मिश्रा पुल तक 700 मीटर और पुल के उस पार से बखरी होकर दरभंगा एनएच-27 तक 22 सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसकी चौड़ाई करीब 14 मीटर होगी।

दरभंगा जाने में लगेगा कम समय

इससे मुजफ्फरपुर शहर के लोग सीधे दरभंगा जा सकेंगे। उन्हें अखाड़ाघाट होकर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यानी दरभंगा जाने में कम समय लगेगा। सड़क निर्माण पर करीब 22 करोड़ और भूमि अधिग्रहण पर 80 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। हालांकि अधिग्रहण को लेकर फिर से प्राक्कलन तैयार किया जाएगा।

पुल होते हुए दरभंगा जाएंगे

विदित हो कि चंदवारा पुल के लिए एप्रोच पथ का निर्माण किया जा रहा है। इसका एप्रोच एक ओर जेल रोड में मिलेगा। जिससे पूसा और समस्तीपुर की ओर से आने वाले वाहन पुल होते हुए दरभंगा एनएच तक जाएंगे। जबकि शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए चिता स्थल के पास से नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।

ताकि शहर और समस्तीपुर की ओर से आने वाले वाहनों का एक जगह पर जंक्शन नहीं बने और जाम की समस्या नहीं हो।

दरभंगा, मधुबनी और पुर्णिया ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर को जोड़ेगी

कैबिनेट की बैठक में चांदनी चौक से बखरी तक 7.65 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण की भी स्वीकृति मिल गई है। वर्तमान में यह सड़क टू लेन है। अब इसकी चौड़ाई 14 मीटर से अधिक हो जाएगी। चौड़ीकरण पर करीब 89 करोड़ 77 लाख रुपये खर्च करने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

पथ निर्माण विभाग चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य करेगा। विभाग के कार्यपालक अभियंता गणेश जी ने बताया कि यह पथ वर्तमान में टू लेन है, जो एनएच-28 के चांदनी चौक स्थित फोरलेन ओवरब्रिज से शुरू होकर बखरी में एनएच-57 से मिलती है। यह सड़क दरभंगा, पुर्णिया और मधुबनी ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर को जोड़ती है और वैकल्पिक मार्ग प्रदान करती है।

छह लेन की हो जाएगी चांदनी चौक से रामदयालु एनएच-122

चांदनी चौक से रामदयालु तक एनएच-122 छह लेन की हो जाएगी। कैबिनेट में 44 करोड़ 76 लाख रुपये से चौड़ीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस एनएच पर ट्रैफिक का अतिरिक्त लोड होने के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसलिए इसकी चौड़ाई बढ़ाकर छह लेन किया जाएगा। यह सड़क एनएचएआइ के अधीन है।

रामदयालु और गोबरसही आरओबी के निर्माण की स्वीकृति

बहुप्रतिक्षित रामदयालु और गोबरसही आरओबी के निर्माण की भी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। अब यहां पर जाम की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। इससे मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच पर भी जाम नहीं लगेगा। रामदयालु आरओबी के निर्माण पर दो अरब 48 करोड़ और गोबरसही आरओबी के निर्माण पर एक अरब 67 करोड़ 68 लाख 20 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसमें अधिग्रहण की राशि भी जोड़ी गई है। पुल निर्माण विभाग की वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। अब शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए मार्च से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

पंचायती राज मंत्री ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

मुजफ्फरपुर : पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने जिले में सड़कों और आरओबी की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि इससे शहर के अंदर और एनएच पर जाम से मुक्ति मिल जाएगी। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की थी उसे पूरा किया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने भी इस निर्णय पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कहा, लकड़ीढाही पुल के साथ उसके दरभंगा फोरलेन से जुड़ने पर शहर का एक हिस्सा शहर से बाहर ही एनएच पर चला जाएगा। इससे शहर पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending