Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Lok Sabha Election 2024: बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव पर हुआ रिकॉर्डतोड़ खर्च, आंकड़ा चौंकाने वाला

Published

on

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 में 800 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए गए। यह खर्च पिछले पांच सालों की तुलना में 244.58 करोड़ रुपये अधिक है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सरकार ने 579.42 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बार के चुनाव में 77462 बूथों पर मतदान कराया गया और प्रति विधानसभा क्षेत्र में औसतन 2.92 करोड़ रुपये खर्च हुए।

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को संपन्न कराने में 824 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पिछले पांच सालों की तुलना में खर्च में करीब 244.58 करोड़ की वृद्धि हुई है। 2019 का लोकसभा चुनाव कराने में सरकार का कुल 579.42 करोड़ खर्च हुआ था। हालांकि अभी तक वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र और पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र में होने वाले खर्च रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 में 77462 बूथों पर मतदान कराया गया है। इस पर कुल 824 करोड़ खर्च हुआ है। वाल्मीकिनगर और पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के चुनाव खर्च को छोड़कर शेष 38 लोकसभा क्षेत्र के कुल 234 विधानसभा क्षेत्रों पर औसतन 2.92 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

अभी दो लोकसभा क्षेत्रों को नौ विधानसभा क्षेत्रों के चुनावी खर्च आने पर राशि में और वृद्धि हो जाएगी। पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार के लोकसभा चुनाव में औसतन 67 लाख प्रति विधानसभा में चुनाव की राशि में वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विधानसभा वार औसत खर्च 2.92 करोड़ से कम करने वाले 16 जिले हैं जिन्होंने औसत से कम राशि खर्च की है।

इसमें शेखपुरा, बांका, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सारण, कटिहार, सीतामढ़ी, वैशाली, अरवल, नालंदा, कैमूर, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी सम्मिलित हैं। इन जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी को वित्तीय अनुशासन के लिए मुख्य सचिव ने प्रशंसा पत्र दिया है।

पढ़िए पूरा हिसाब-किताब

रिपोर्ट में बताया गया है प्रति विधानसभा चुनाव खर्च में वृद्धि की मुख्य वजह मतदान कर्मियों के मानदेय में 30-40 प्रतिशत की वृद्धि, अधिग्रहित वाहनों के मुआवजे में 25-40 प्रतिशत की वृद्धि, वाहन ईंधन दर में 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि, मतदान केंद्रों की संख्या में आठ प्रतिशत की वृद्धि, अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वेबकास्टिंग वाले मतदान केंद्रों में 400 प्रतिशत की वृद्धि, मतगणना और चेकपोस्ट स्थलों पर शतप्रतिशत सीसीटीवी की स्थापना, पांच वर्षों के अंतराल के दौरान सभी सामग्री की दरों में वृद्धि, मतदान दल के डिस्पैच केंद्रों पर अलग-अलग टेंट शामियाना की व्यवस्था और 2019 की अपेक्षा अधिक गर्मी में चुनाव कराने को लेकर टेंट की व्यवस्था प्रमुख कारण है।

बिहार में 7 चरणों में हुए थे चुनाव?

  • पहला चरण : 19 अप्रैल 2024 को बिहार की 4 सीटों पर वोटिंग हुई।
  • दूसरा चरण : 26 अप्रैल 2024 को बिहार की 5 सीटों पर मतदान हुआ।
  • तीसरा चरण : 7 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर मतदान हुआ।
  • चौथा चरण : 13 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग हुई।
  • पांचवां चरण : 20 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर वोट डाले गए।
  • छठवां चरण : 25 मई 2024 को बिहार की 8 सीटों पर मतदान किया गया।
  • सातवां चरण : 1 जून 2024 को बिहार की 8 सीटों पर वोट डाले गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

The High Court of Patna : दहेज हत्या केस में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अर्जी हुई खारिज, हाई कोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंपी।

Published

on

पटना हाई कोर्ट ने रोहतास जिले के निलंबित न्यायिक अधिकारी प्रतीक शैल की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने दहेज हत्या मामले में दर्ज प्राथमिकी को वैध मानते हुए केस की पूरी जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। यह निर्णय न्यायालय ने तकनीकी बिंदुओं और मेडिकल सबूतों के आधार पर लिया है।

1 . कोर्ट ने केस की तफ्तीश सीबीआई को सौंपने का फैसला सुनाया।

पटना हाई कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में रोहतास जिले के निलंबित न्यायिक अधिकारी प्रतीक शैल की याचिका को खारिज करते हुए न केवल प्राथमिकी को बरकरार रखा, बल्कि मामले की पूरी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का आदेश भी दिया।

यह फैसला न्यायमूर्ति विवेक चौधरी की एकलपीठ ने प्रतीक शैल की क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिकाकर्ता ने अपनी पत्नी की मृत्यु से संबंधित आलमगंज थाना कांड संख्या 747/2023 में दहेज हत्या (आईपीसी 304B) के आरोप में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी।

Continue Reading

auto-news

Bihar : की मुख्य खबरें 18 अप्रैल 2025:Sheohar News .शिवहरवासियों को बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी तेज; CM नीतीश कुमार करेंगे शिलान्यास :

Published

on

chief minister nitish kumar

Bihar Hindi News :शिवहर में जल्द ही एक नया मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा और अदौरी-खोरीपाकड़ के बीच बागमती नदी पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा। यह जानकारी विधायक चेतन आनंद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा की। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान की जा रही है। चेतन आनंद ने यह भी कहा कि शिवहर के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज की नींव रखेंगे।

1 . विधायक ने साझा की जानकारी, बोले – शिवहर के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शिवहर के विधायक | चेतन आनंद ने बताया कि जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। साथ ही, अदौरी और खोरीपाकड़ के बीच बागमती नदी पर एक पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है।

शिवहर के , चेतन आनंद ने बताया कि जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। साथ ही, अदौरी और खोरीपाकड़ के बीच बागमती नदी पर एक पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है।

Continue Reading

auto-news

Bihar News Teacher Transfer : बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय, 7351 महिला शिक्षकों का किया गया स्थानांतरण।

Published

on

Bihar Hindi News Today :बिहार में दूरी के मानदंड के आधार पर 7351 महिला शिक्षकों का अंतरजिला तबादला किया गया है, जिनमें 91 नियमित और 7260 सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षिकाएं शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने स्थानांतरित शिक्षिकाओं की सूची जारी कर दी है। इन शिक्षिकाओं को नए जिलों में 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच स्कूल आवंटित किए जाएंगे। वहीं, पटना में स्थानांतरण की इच्छुक 6772 शिक्षिकाओं के आवेदनों पर बाद में विचार किया जाएगा।

  1. 1 . 7,351 महिला शिक्षिकाओं का तबादला
    2 . शिक्षा विभाग ने सूची की घोषणा की
    3 . पटना स्थानांतरण के आवेदन होंगे बाद में समीक्षा के लिए

पटना/मुजफ्फरपुर। बिहार में दूरी को आधार मानते हुए 7,351 महिला शिक्षकों का अंतरजिला ट्रांसफर किया गया है। इनमें 91 महिला शिक्षक पुराने वेतनमान के तहत नियमित नियुक्त हैं, जबकि शेष 7,260 शिक्षक सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षिकाएं हैं।

Continue Reading

Trending