Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

katihar News:कटिहार में कब्र खोदकर महिला का सिर काटने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कटिहार के पैकवाहन गांव में मंगलवार को महिला का शव दफनाया गया था। बुधवार को किसी ने कब्रिस्तान से शव का सिर काट लिया। मामले की जानकारी लगने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कटिहार की तरह ही सन्हौला थाना क्षेत्र में भी महिला के शव के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

आजमनगर प्रखंड की चौलहर पंचायत के पैकवाहन गांव में कब्र खोदकर महिला के शव का सिर काट लेने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस कब्रिस्तान पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। स्वजन ने आरोपितों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें सजा दिलाने की मांग की है।

मंगलवार को दफनाया गया शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार पैकवाहन गांव की एक महिला की मंगलवार के दिन प्राकृतिक मृत्यु हो जाने के बाद शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। इसके अगले दिन कब्रिस्तान से महिला का सिर गायब मिला।

इलाके में दहशत

  • बुधवार सुबह को गांव के कुछ लोगों द्वारा महिला के स्वजन को सूचना दी गई कि कब्रिस्तान में कब्र खोदी हुई दिख रही है। स्वजन ने सूचना पाते ही कब्रिस्तान पहुंचकर देखा तो कब्र खोदी हुई मिली।
  • शव का शरीर घूमा हुआ नजर आया। कब्र की मिट्टी हटाने से पता चला कि महिला का सिर काट लिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

मृतका महिला के पुत्र दिलीप कुमार साह ने कहा वह इस घटना से काफी आहत हैं। वहीं पंचायत के मुखिया महबूब आलम ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

घटना की सूचना पाकर अपर थानाध्यक्ष राजवीर साहू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवर निरीक्षक आर्यन कुमार को घटनास्थल पर भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सन्हौला : कब्रिस्तान में दफन महिला के शव के साथ छेड़छाड़

सन्हौला थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान में दफन एक महिला के शव के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना फाजिलपुर-सकरामा पंचायत के अशरफनगर गांव के उत्तर बहियार की है। शव से छेड़छाड़ की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंच गए।

इस तरह की 5 घटनाएं सामने आईं

इस मामले में अशरफनगर गांव के बदीठजम्मा ने सन्हौला थाना में उसकी मां का कब्र खोदकर शव से छेड़छाड़ किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि इस कब्रिस्तान में जनवरी महीने में इस तरह की पांच घटनाएं हो चुकी हैं।

शव दफनाने के 5 महीने बाद छेड़छाड़

बदीउजम्मा ने सन्हौला थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उसकी माताजी बीबी नुरजबी खातून की मौत 16 अगस्त 2024 को हो गई थी।

मुस्लिम रीति-रिवाज से 17 अगस्त को कब्रिस्तान में शव दफनाया गया था। पांच माह बाद 19 जनवरी को किसी ने कब्र खोदकर शव के साथ छेड़छाड़ की है।

जानकारी मिलने पर 20 जनवरी को कब्र के पास जाकर देखा तो कब्र खुदी हुई थी। गांव के वार्ड सदस्य मुर्तजा, गुलाब, एजाज और मुस्तफा ने बताया कि घटना सोमवार रात की है।

जब कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंचे तो कब्र को खोदा हुआ देखा। जिस तरफ शव का सिर था उस तरफ की आधी मि‌ट्टी खोद दी गई है।

पांच सालों में बदरुजमा की माता, बीबी अकीमा, मुख्तार की सास, आशिक अली की पत्नी, अली की पत्नी सभी सकरामा गांव निवासी के मृत शरीर को दफनाया गया था। इन सबके कब्र के पास इस तरह की घटनाएं घटी हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending