Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Delhi Chunav Result: AAP पर बरसे बिहार के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम); बिहार को लेकर भी किया बड़ा दावा

Published

on

राजधानी दिल्ली के चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हैं। इसी क्रम में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में झूठ फरेब और धोखे की हार हुई है।

झूठ और फरेब हारती ही है। दिल्ली में झूठ, फरेब व धोखा देने वालों की हार हुई है। जिस तरह से दिल्ली में केजरीवाल की सरकार झूठ फैला रही थी। बिहारी व पूर्वांचल वालों को गाली दे रहे थे। पूर्वांचल के लोगों ने केजरीवाल से बदला ले लिया है। उक्त बातें सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को हवाई अड्डे पर कहीं।

निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भागलपुर आए हुए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की यह जीत विकास और सुशासन को सुनिश्चित कर रही है। जनता ने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्हें आप-दा के खोखले वादों पर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास है।

पूर्ण बहुमत से बनेगी NDA की सरकार : सम्राट चौधरी

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए एकजुट है। प्रगति यात्रा के माध्यम से और सभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संगठन की बैठक कर रहे हैं। गठबंधन एक है। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। 2025 में बिहार में एनडीए में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

हवाई अड्डा पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। भागलपुर जिला अध्यक्ष ने अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।

इस मौके पर पीरपैंती विधायक ई. ललन पासवान, एमएलसी डॉ. एनके यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, रोहित पांडेय, प्रीति शेखर, बंटी यादव, नभय चौधरी, अभय वर्मन, नितेश सिंह, मृणाल शेखर, चन्दन ठाकुर, श्रीकांत कुशवाहा मौजूद थे।

कटिहार: दिल्ली में मिली जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में शहर के शहीद चौक पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर जश्न मनाया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी में विजय उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर जनता का विश्वास एक बार फिर साबित हुआ।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया दिल्ली चुनाव में मिली जीत का जश्न।मनोज राय ने कहा कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह ‘मोदी की गारंटी’ और पीएम मोदी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्र भूषण ठाकुर,भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव ,सौरभ कुमार मालाकार ,लोकसभा सह संयोजक गोविंद अधिकारी ,जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, मुकेश पासवान, शोभा जयसवाल, सीमा झा।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पासवान ,महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, नगर अध्यक्ष बबलू पासवान,मंटू शाह सहित भाजपा के नगर एवं मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जीत के जश्न में मिष्ठान खिलाकर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending