Latest News Viral News Business Job

news

Cyber Crime: पटना में साइबर ठगी के सबसे ज्यादा मामले, 4 नए साइबर थाने खोलने की योजना; 5 जिले बने हॉटस्पॉट।

Published

on

Cyber Crime बिहार में बढ़ते साइबर अपराध से निपटने के लिए सरकार ने खास रणनीति बनाई है। पटना में चार साइबर थाना खोले जाएंगे और तीन अतिरिक्त डीएसपी तैनात किए जाएंगे। राज्य के पांच जिले साइबर अपराध के हॉट स्पॉट हैं। अब तक 301 डिजिटल अरेस्ट के मामले सामने आए हैं। कई नागरिक साउथ-ईस्ट एशियाई देशों में फंसे हुए हैं।

 बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए सरकार ने अब इससे निपटने के लिए विशेष रणनीति के तहत काम करने की योजना बनाई है। आर्थिक अपराध इकाई(ईओयू) के डीआइजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने

सोमवार को बताया कि साइबर अपराध से निपटने के लिए पटना में चार साइबर थाना खोलने का प्रस्ताव एसएसपी को दिया गया है। इसके साथ ही तीन अतिरिक्त डीएसपी भी तैनात किए जाएंगे जो साइबर से जुड़े मामलों की जांच और निगरानी करेंगे। ढिल्लो सोमवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस से बात बात कर रहे थे।

प्रदेश के पांच जिले साइबर अपराध के हॉट स्पॉट

ढिल्लो ने बताया कि प्रदेश के पांच जिले साइबर अपराध के हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किए गए हैं। ये जिले हैं पटना, शेखपुरा, नवादा, नालंदा और जमुई। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक पुलिस जिला में एक साइबर थाना अधिसूचित किया गया है। राज्य के सभी 44 पुलिस जिलों में कुल 44 साइबर थाना कार्यरत हैं।

आर्थिक अपराध इकाई इन सभी साइबर थानों से संबंधित विषयों के लिए राज्य स्तर की नोडल इकाई है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक तीन सौ एक डिजिटल अरेस्ट के मामले सामने आए हैं। जिसके जरिये करीब 10 करोड़ रुपये की राशि का गबन हुआ हालांकि 1.6 करोड़ की राशि होल्ड करने में सफलता भी प्राप्त की गई।

अब तक बिहार नहीं लौटे कई नागरिक

मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि साइबर अपराध के कई मामलों का लिंक साउथ-ईस्ट एशियाई देशों जैसे लाओस, कंबोडिया, म्यांमार और मलेशिया से पाया गया है। इन देशों में गए 374 बिहारी नागरिकों की पहचान की गई, जिनमें से कई अब तक नहीं लौटे हैं।

इन मामलों में आठ ट्रैवल एजेंसियों का सत्यापन किया गया, जिनमें दो बिहार स्थित और छह दिल्ली-एनसीआर के एजेंसियां हैं। एजेंसियों की जानकारी गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ साझा की गई है, ताकि ताकि फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू कराया जा सके।

16.40 लाख कॉल प्राप्त किए गए

  • उन्होंने बताया कि 2022 की तुलना में 2024 में नवंबर तक एनसीआरपी हेल्प लाइन 1930 पर कुल 16.40 लाख कॉल प्राप्त किए गए। जिनमें से 15.73 लाख कॉल का उत्तर दिया गया, जो कि कुल कॉल का करीब 96 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2024 में साइबर अपराध से संबंधित काल प्राप्त करने और इस पर कार्रवाई करने में बिहार लगातार शीर्षस्थ पांच स्थानों पर रहा है।
  • उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के लिये जीएसटी विभाग और कंपनी मामलों के मंत्रालय से संपर्क किया गया है। जीएसटी और मंत्रालय से आंकड़ा मिलने के बाद आनलाइन परीक्षा केंद्रों को सत्यापन शुरु किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News: राहुल गांधी पहुंचे कांग्रेस विधायक के घर, स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती में लेंगे हिस्सा

Published

on

स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी को आमंत्रण दिया गया था। इधर, कार्यक्रम के दौरान फिर से बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के विरोध की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस के वरीय नेता और सांसद राहुल गांधी एकदिवसीय यात्रा पर पटना आ रहे हैं। 19 दिन के अंदर यह दूसरा मौका है, जब राहुल गांधी पटना पहुंचे हैं। स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रण दिया गया था। जगलाल चौधरी दलित समाज से आते हैं। आने वाले समय में बिहार में विधानसभा चुनाव है। इन्हीं सब को देखते हुए राहुल गांधी आज कार्यक्रम में शामिल हो रहे। 

विधायक शकील अहमद खान के घर पर जाएंगे
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के घर पर पहुंचे। उन्होंने विधायक खान से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त की। दो दिन पहले ही उनके बेटे के इंतकाल हो गया है। इसके बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां इससे पहले वह 18 जनवरी को संविधन सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पटना आए थे। वह बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम भी गए थे। 

राहुल गांधी के सामने फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी
इधर, राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान फिर से बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के विरोध की तैयारी की जा रही है। विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछली बार से ज्यादा व्यापक पैमाने पर इस बार विरोध प्रदर्शन होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार शर्मा ने कहा कि अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना है तब से हमारे दो विधायक भाजपा में भाग गए। हमारे पांच सीनियर प्रवक्ता भाजपा में भाग गए। कई सीनियर वर्कर भाजपा में चले गए। सैकड़ों लोगों को इन्होंने अपने तानाशाही के बल पर पार्टी से निष्कासित कर दिया। यही नहीं थी जमीन बेच दिया टिकट भेज दिया। पद बेच दिया गया। डेलीगेट बेच दिया।  ऐसे में इसको हटाने की बात ना की जाए तो क्या रखने की बात की जाए? हमारी अपील है कि कांग्रेस के वरीय नेता इस मामले को गंभीरता से ले और उन्हें पदमुक्त करे।



Continue Reading

auto-news

Bihar News: हाईवे पर भिड़ीं पांच गाड़ियां, एक महिला की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

Published

on

Khagaria News: भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि छह लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

खगड़िया में भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि छह लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना बुधवार सुबह हुई है। हालांकि इस घटना में जिस महिला की मौत हुई है उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बगुलवा ढ़ाला के पास ओवरटेक के कारण घटना घटित हुई है। जिसमें दो ट्रक, एक ट्रैक्टर और दो पिकअप वाहन की टक्कर हुई है। घटना के बाद घटना स्थल पर आसपास के लोगों ने पहुंच सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला। जिसके बाद सी को इलाज के लिए भेजा गया।  

ओवरटेक के कारण हुई आदसा
घटना के संबंध में सदर अस्पताल खगड़िया में इलाजरत पिकअप चालक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला निवासी मो. सलीम सेख ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से बिहार के समस्तीपुर जिले स्थित ताजपुर के लिए जा रहा था। जिसके साथ उसके दो सहयोगी मो. असीम औओर अबुबख्स भी थे। चालक ने बताया कि घटना करीब सुबह 8 बजे घटित हुई है। जहां दो ट्रक तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान दोनो ट्रक चालक ने उनकी पिकअप के साथ एक अन्य पिकअप को जोड़दार टक्कर मार दिया। इधर मामले में पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान होनी बांकी है।

Continue Reading

auto-news

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सड़क और पुल निर्माण की खुशखबरी, दरभंगा की दूरी कम होगी

Published

on

Muzaffarpur News बिहार सरकार की बैठक में मुजफ्फरपुर वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। नीतीश सरकार ने मुजफ्फरपुरवासियों को खुश कर दिया है। शहर में पुल और सड़क बनने से दरभंगा की दूरी कम हो जाएगी। चंदवारा पुल की सीधी कनेक्टविटी मुजफ्फरपुर-दरंभगा फोरलेन एनएच-27 से होगी। पुल निर्माण विभाग 2.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण 120 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को शहर में कई योजनाओं की स्वीकृति मिली। ये सभी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिससे शहर को जाम से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।

इसमें डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कालेज स्थित चंदवारा पुल की सीधी कनेक्टविटी मुजफ्फरपुर-दरंभगा फोरलेन एनएच-27 से होगी। पुल निर्माण विभाग 2.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण 120 करोड़ रुपये से कराएगा।

2.2 किलोमीटर बनेगी सड़क

पुल निर्माण विभाग की वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि अमर शहीद खुदीराम बोस चिता स्थल से लेकर डा. जगन्नाथ मिश्रा पुल तक 700 मीटर और पुल के उस पार से बखरी होकर दरभंगा एनएच-27 तक 22 सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसकी चौड़ाई करीब 14 मीटर होगी।

दरभंगा जाने में लगेगा कम समय

इससे मुजफ्फरपुर शहर के लोग सीधे दरभंगा जा सकेंगे। उन्हें अखाड़ाघाट होकर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यानी दरभंगा जाने में कम समय लगेगा। सड़क निर्माण पर करीब 22 करोड़ और भूमि अधिग्रहण पर 80 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। हालांकि अधिग्रहण को लेकर फिर से प्राक्कलन तैयार किया जाएगा।

पुल होते हुए दरभंगा जाएंगे

विदित हो कि चंदवारा पुल के लिए एप्रोच पथ का निर्माण किया जा रहा है। इसका एप्रोच एक ओर जेल रोड में मिलेगा। जिससे पूसा और समस्तीपुर की ओर से आने वाले वाहन पुल होते हुए दरभंगा एनएच तक जाएंगे। जबकि शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए चिता स्थल के पास से नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।

ताकि शहर और समस्तीपुर की ओर से आने वाले वाहनों का एक जगह पर जंक्शन नहीं बने और जाम की समस्या नहीं हो।

दरभंगा, मधुबनी और पुर्णिया ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर को जोड़ेगी

कैबिनेट की बैठक में चांदनी चौक से बखरी तक 7.65 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण की भी स्वीकृति मिल गई है। वर्तमान में यह सड़क टू लेन है। अब इसकी चौड़ाई 14 मीटर से अधिक हो जाएगी। चौड़ीकरण पर करीब 89 करोड़ 77 लाख रुपये खर्च करने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

पथ निर्माण विभाग चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य करेगा। विभाग के कार्यपालक अभियंता गणेश जी ने बताया कि यह पथ वर्तमान में टू लेन है, जो एनएच-28 के चांदनी चौक स्थित फोरलेन ओवरब्रिज से शुरू होकर बखरी में एनएच-57 से मिलती है। यह सड़क दरभंगा, पुर्णिया और मधुबनी ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर को जोड़ती है और वैकल्पिक मार्ग प्रदान करती है।

छह लेन की हो जाएगी चांदनी चौक से रामदयालु एनएच-122

चांदनी चौक से रामदयालु तक एनएच-122 छह लेन की हो जाएगी। कैबिनेट में 44 करोड़ 76 लाख रुपये से चौड़ीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस एनएच पर ट्रैफिक का अतिरिक्त लोड होने के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसलिए इसकी चौड़ाई बढ़ाकर छह लेन किया जाएगा। यह सड़क एनएचएआइ के अधीन है।

रामदयालु और गोबरसही आरओबी के निर्माण की स्वीकृति

बहुप्रतिक्षित रामदयालु और गोबरसही आरओबी के निर्माण की भी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। अब यहां पर जाम की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। इससे मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच पर भी जाम नहीं लगेगा। रामदयालु आरओबी के निर्माण पर दो अरब 48 करोड़ और गोबरसही आरओबी के निर्माण पर एक अरब 67 करोड़ 68 लाख 20 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसमें अधिग्रहण की राशि भी जोड़ी गई है। पुल निर्माण विभाग की वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। अब शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए मार्च से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

पंचायती राज मंत्री ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

मुजफ्फरपुर : पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने जिले में सड़कों और आरओबी की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि इससे शहर के अंदर और एनएच पर जाम से मुक्ति मिल जाएगी। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की थी उसे पूरा किया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने भी इस निर्णय पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कहा, लकड़ीढाही पुल के साथ उसके दरभंगा फोरलेन से जुड़ने पर शहर का एक हिस्सा शहर से बाहर ही एनएच पर चला जाएगा। इससे शहर पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा।

Continue Reading

Trending