Latest News Viral News Business Job

Weather

Bihar Weather: बिहार के 24 जिलों में तेज बारिश की संभावना, IMD ने ठंड पर जारी किया विशेष अलर्ट।

Published

on

इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम बढ़ गया है कई इलाकों में झमाझम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शनिवार को बारिश होने के आसार हैं। रविवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

 राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में 28-29 दिसंबर को पटना सहित दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 28-29 दिसंबर के बीच उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा।

इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी पंजाब के पास बना हुआ है। इस दौरान निचले वायुमंडल में पूर्वी व पश्चिमी हवाओं के सम्मिश्रण होने से प्रदेश के मौसम में परिवर्तन की संभावना है।

24 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पटना सहित 24 जिलों में वर्षा के आसार जताए हैं। अगले चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि का पूर्वानुमान है। वहीं शुक्रवार को भी कई जगहों पर तापमान में कमी आई है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पटना सहित 21 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी होने के आसार हैं, जिससे ठंड में तेजी से इजाफा होगा।प्रदेश में गया जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गया का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे व ठंड का प्रभाव बना रहा। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना रहा।

इन जगहों पर वर्षा की संभावना

  • मौसम विभाग ने शनिवार को पटना सहित गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।
  • मौसम विभाग ने रविवार को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल के कुछ स्थानों पर वर्षा का पूर्वानुमान है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

  • पटना- पटना का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस।
  • गया- गया का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस।
  • भागलपुर- भागलपुर का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस।
  • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस।

viral-news

Bihar Weather Today:  बिहार के 11 जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, अलर्ट जारी

Published

on

Bihar Weather बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। 1 फरवरी से तापमान में फिर गिरावट होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। इस दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है जबकि पटना समेत अन्य भागों में हल्का कोहरा छाया रहेगा।

 बिहार में एक या दो फरवरी से फिर से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इस बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तराई वाले इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके कारण तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

इन 11 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट

सर्द पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बुधवार को 11 जिलों के पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत अन्य भागों में हल्का कोहरा छाया रहेगा।

सर्द पछुआ हवा से बढ़ेगी कनकनी

धूप निकलने के साथ सर्द पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा। मंगलवार को पटना समेत 18 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे ठंडा रहा। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा।

दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ का प्रवाह जारी रहा। बांका, जमुई, औरंगाबाद, डेहरी, पूसा, जीरादेई, मोतिहारी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। पूर्णिया में अति घना कोहरा व तराई वाले इलाकों में घना कोहरा का प्रभाव बना रहा।

सुपौल में ठंड ने बढ़ाई परेशानी

सुपौल में नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़कों पर घना कोहरा के चलते लोगों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ठंड के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। सीमा सुरक्षा सड़क सहित अन्य मार्गों पर गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी रही।

गाड़ी चालक सुबह के 10 बजे तक लाइट जलाकर गाड़ी चला रहे थे। कुछ गाड़ी चालकों ने बताया कि अधिक कुहासा रहने के चलते दिन में भी रोशनी की जरूरत हो रही है। ठंड को देखते हुए लोगों ने जिलाधिकारी से विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को मौसम ठीक होने तक बंद रखने की मांग की है।

मधेपुरा में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी

  • मधेपुरा में पछुआ हवा के तेज झोंके और हाड़ कंपाती ठंढ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
  • ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।
  • मंगलवार को हल्की घूप के साथ कनकनी वाली कड़ाके की ठंड से लोग परेशान रहे।
  • पूरे दिन लोग ठंड की वजह से मोटे व ऊनी कपड़े पहने हुए थे।
  • कंपकंपी से निजात पाने के लिए लोग अलाव और हीटरो का उपयोग करते दिखे।
  • ठंड की वजह से कामकाज पर भी खासा असर पड़ गया है।

Continue Reading

auto-news

Bihar Weather Today: 10 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट,बिहार में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा; जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

Published

on

शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा का अगवानपुर सबसे ठंडा रहा। पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने 10 जिलों में कोल्ड डे का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 21 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

 पूर्वोत्तर असम के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण उत्तरी भागों के 21 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया है। 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।

इन 10 जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट

प्रदेश के 10 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सारण, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज में शीत दिवस को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पटना व आसपास इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ दिन में हल्की धूप निकलने से मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

29 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय को प्रभावित करेगी इसके कारण तराई वाले इलाकों में घना कोहरा के साथ शीत दिवस जैसे स्थिति बनी रहने की संभावना है।

शुक्रवार को दक्षिण-पूर्व भाग के गया, नवादा, शेखपुरा व लखीसराय में घना कोहरा छाया रहा। पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा के अगवानपुर सबसे ठंडा रहा।

इन जिलों में आज घना कोहरा

मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया व किशनगंज में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

गणतंत्र दिवस पर छाया रहेगा कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार गणतंत्र दिवस के दिन पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इस दौरान पछुआ हवा की गति नौ किमी प्रतिघंटा रहेगी। न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सारण, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल में शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है।

Continue Reading

auto-news

Bihar News: बिहार में ठंड का कहर,मौसम की ‘आंख मिचौली’ के बीच IMD ने जारी किया अलर्ट

Published

on

बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इसके बाद एक बार फिर पक्षुआ हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कोहरे का कहर भी लगातार जारी रहेगा। अभी कुछ दिनों तक कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं।

पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पश्विम पाकिस्तान व मध्यप्रदेश के आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में सर्द पछुआ हवा का प्रवाह जारी है, वहीं सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिसंख्य भागों में कोहरा छाए रहने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

48 घंटों में बढ़ेगा तापमान

प्रदेश में 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है, जबकि दो दिनों बाद पछुआ के प्रवाह से न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। गुरुवार को मोतिहारी जिले में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही।

गया में छाया रहा अति घना कोहरा

गुरुवार को गया में अति घना कोहरा छाया रहा। वहीं, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर जिले में घना कोहरा छाए रहा। पटना समेत अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे का प्रभाव बना रहा। पटना व आसपास इलाकों में हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

प्रमुख शहरों का तापमान शहर

  • पटना- पटना का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • गया- गया का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • भागलपुर- भागलपुर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

23 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि

पटना समेत 17 जिलों के अधिकतम तापमान व 23 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री वृद्धि के साथ 14.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी सबसे ठंडा रहा। जमुई, मुंगेर, समस्तीपुर, किशनगंज के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

  • औरंगाबाद के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • डेहरी के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • सासाराम के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • गया के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • सुपौल व दरभंगा के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • गोपालगंज के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • मोतिहारी के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • मुजफ्फरपुर के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
  • नालंदा के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

Continue Reading

Trending