Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Bihar Politics: राहुल गांधी पर प्रशांत किशोर ने साधा निशाना ‘कांग्रेस लालू से भीख मांग रही और भाजपा नीतीश से’,

Published

on

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को सत्याग्रह आश्रम में बुधवार को जन सुराज पार्टी के जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 20 दिनों में दूसरी बार राहुल गांधी की बिहार यात्रा को लेकर उन पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि कांग्रेस लालू यादव से और भाजपा नीतीश कुमार से भीख मांग रही है।

 बिहार सत्याग्रह आश्रम में बुधवार को जन सुराज पार्टी के जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों का चयन किस आधार पर किया जाएगा, इस पर विस्तृत चर्चा करना था। 

बीजेपी-कांग्रेस पर कसा तंज

कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो महीने में दो बार बिहार आने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस लालू यादव से और भाजपा नीतीश कुमार से भीख मांग रही है।

  • प्रशांत किशोर ने यह भी बताया कि आज की बैठक मुख्य पदाधिकारियों की बैठक थी। जिसमें 38 जिले और 103 अनुमंडल जिन्हें हम संगठन जिला कह रहे हैं उनके पदाधिकारी मौजूद थे।
  • आज पहली बैठक थी, इसके बाद फरवरी और मार्च में भी आश्रम में इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही मार्च और अप्रैल दो महीने में सभी अनुमंडलों में कम से कम एक जनसभा आयोजित की जाएगी।

20 दिन के अंतराल में दूसरी बार बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी

देश के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 20 दिनों के अंतराल पर बुधवार को दूसरी बार बिहार यात्रा पर आए। भले ही उनकी यह यात्रा महज कुछ घंटों की रही परंतु वे प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए।

चुनावी वर्ष में राहुल गांधी ने अपनी लगातार दो यात्रा से जहां विरोधियों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी की सक्रियता बनी रहेगी।

वहीं, पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को यह बता गए कि बिहार चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व काफी संजीदा है। राहुल गांधी बुधवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले 18 जनवरी को वे संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए पटना आए थे।

अपनी 18 जनवरी की यात्रा में राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम भी गए थे और कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया था।

बुधवार की यात्रा के दौरान वे सदाकत आश्रम नहीं गए, लेकिन उनके स्वागत में कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा समेत प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम, सुशील पासी व अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने लालू और तेजस्वी पर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष चाहे जितना हाथ-पैर मार लें, जंगल राज के युवराज का तमगा उनके गले से नहीं हटने वाला। तेजस्वी की जो असलियत है, वह बिहार के लोग जानते एवं पहचानते हैं। एनडीए की सरकार में कोई अपराधी बच नहीं सकता।

मधुबनी की घटना को लेकर सरकार सख्त है और दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। बिहार में कानून का राज है। एनडीए सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। प्रदेश में सभी जाति और धर्म के लोग अमन-चैन से रह रहे हैं।

प्रभाकर ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ तुष्टीकरण का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि लालू और तेजस्वी जैसे लोग किसी का भला नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेज रफ्तार के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

नौंवी फेल तेजस्वी यादव सरकार को नसीहत देना बंद करें। अपनी अक्लमंदी को अपने पास रखें और अपना अद्भुत ज्ञान अपने कार्यकर्ताओं में बांटें। एनडीए सरकार पर बिहार की जनता का अटूट भरोसा है, यह अटूट भरोसा 2025 विधानसभा चुनाव में भी कायम रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending