Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Bihar Politics: ‘खादी मॉल में अच्छा लोशन मिलता है’ लालू यादव के बयान पर भड़के जीतन राम मांझी

Published

on

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे रहते बिहार में कैसे कोई और सरकार बना लेगा। अब इस बयान पर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जलन हो रही है तो लोशन लगा लीजिए। इसके साथ ही खादी मॉल से लोशन खरीदने की भी सलाह दी।

 बिहार में इन दिनों राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि हमारे रहते बिहार में कैसे कोई और सरकार बना लेगा। अब इस पूरे मामले में हम के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लालू यादव पर निशाना साध है।

हम के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू प्रसाद के बयान पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने साल 2025 के चुनाव में बिहार में भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लिखा कि ‘वैसे तो आप कोई भविष्य वक्ता नहीं ही हैं, लेकिन एक जानकारी रख लिजिए। वर्ष 2005 में आपके सामने ही बिहार में भाजपा NDA गठबंधन की सरकार बनी।

साल 2010 में तो आपके सामने ही आपका सुपड़ा साफ करते हुए भाजपा गठबंधन वाली NDA सरकार बनी। वर्ष 2014 में तो आपके सामने ही केन्द्र में भाजपा NDA सरकार बनी और आजतक बिहार और केंद्र में भाजपा NDA की ही सरकार है और आगे भी रहेगी।

वैसे यदि इस बात से जलन हो रही हो तो हमारे खादी मॉल में जलन में काम करने वाला अच्छा लोशन मिलता है आप उपयोग कर सकतें हैं।’

बिहार में डबल इंजन की सरकार में नहीं लग पाई कोई फैक्ट्री : राजद

नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय बड़ी पहाड़ी बिहारशरीफ में शुक्रवार को युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जिस उम्मीद से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया उसमें वे पूरी तरह से खरे नहीं उतर रहे।

वर्तमान सरकार अपने शासनकाल में डबल इंजन की सरकार के बावजूद राज्य में कोई फैक्ट्री नहीं लगवा सके। राज्य में अफसर शाही चरम पर है।

राजद नेताओं ने नीतीश सरकार पर बोला हमला।भ्रष्टाचार का बोलबाला है और बेरोजगारी बिहार के लिए अभिशाप बन चुकी है। इसलिए युवा राष्ट्रीय जनता दल ने आगामी 5 मार्च को मिलर हाई स्कूल मैदान पटना में युवा चौपाल बुलाई है।बिहार के लोगों ने यह तय कर लिया है आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में युवा मुख्यमंत्री बनाना है। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव की ओर आशा एवं विश्वास भरी निगाह से देख रही है। उन्होंने अल्पकाल के महागठबंधन सरकार में जो विकास की लकीर खींची है। वह दुनिया के सामने हैं।5 लाख नौकरियां, जातीय जनगणना, आरक्षण का दायरा बढ़ाना, नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देना, तेजस्वी का ऐतिहासिक कार्य है। 2025 के सरकार बनने पर माई-बहन योजना के तहत 2500 प्रतिमाह, विधवा एवं 60 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति को प्रतिमाह एवं प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट बिजली फ्री तेजस्वी ही देंगे।इस मौके पर युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, बजरंगी कुशवाहा पवन यादव चंदन कुमार विनोद कुमार अनिल कुमार अकेला रुद्राक्ष सिंह अरुण कुमार कौशलेंद्र कुमार सुरेश प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending