Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Bihar News: राहुल गांधी पहुंचे कांग्रेस विधायक के घर, स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती में लेंगे हिस्सा

Published

on

स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी को आमंत्रण दिया गया था। इधर, कार्यक्रम के दौरान फिर से बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के विरोध की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस के वरीय नेता और सांसद राहुल गांधी एकदिवसीय यात्रा पर पटना आ रहे हैं। 19 दिन के अंदर यह दूसरा मौका है, जब राहुल गांधी पटना पहुंचे हैं। स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रण दिया गया था। जगलाल चौधरी दलित समाज से आते हैं। आने वाले समय में बिहार में विधानसभा चुनाव है। इन्हीं सब को देखते हुए राहुल गांधी आज कार्यक्रम में शामिल हो रहे। 

विधायक शकील अहमद खान के घर पर जाएंगे
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के घर पर पहुंचे। उन्होंने विधायक खान से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त की। दो दिन पहले ही उनके बेटे के इंतकाल हो गया है। इसके बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां इससे पहले वह 18 जनवरी को संविधन सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पटना आए थे। वह बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम भी गए थे। 

राहुल गांधी के सामने फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी
इधर, राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान फिर से बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के विरोध की तैयारी की जा रही है। विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछली बार से ज्यादा व्यापक पैमाने पर इस बार विरोध प्रदर्शन होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार शर्मा ने कहा कि अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना है तब से हमारे दो विधायक भाजपा में भाग गए। हमारे पांच सीनियर प्रवक्ता भाजपा में भाग गए। कई सीनियर वर्कर भाजपा में चले गए। सैकड़ों लोगों को इन्होंने अपने तानाशाही के बल पर पार्टी से निष्कासित कर दिया। यही नहीं थी जमीन बेच दिया टिकट भेज दिया। पद बेच दिया गया। डेलीगेट बेच दिया।  ऐसे में इसको हटाने की बात ना की जाए तो क्या रखने की बात की जाए? हमारी अपील है कि कांग्रेस के वरीय नेता इस मामले को गंभीरता से ले और उन्हें पदमुक्त करे।



Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Pink Bus :  बिहार में महिलाओं के लिए पिंक बसों का संचालन, जानिए क्या है इसकी खासियत और कब से शुरू होगी सेवा

Published

on

राज्य सरकार ने विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया, जिसमें पिंक बस चलाने की घोषणा की गई थी। यह सेवा अप्रैल महीने में शुरू होने की संभावना है। 

अब पटना में महिलाएं बस चलाती हुई नजर आएँगी। पटना के बाद महिलाएं मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में बस चलाएंगी। क्यों कि बिहार में महिलाओं को सुरक्षित सड़क परिवहन की सुविधा प्रदान करने के लिए पिंक बस की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। पहले चरण में पटना में पिंक बस चलेंगी। राज्य सरकार ने विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया, जिसमें इसकी घोषणा की गई थी। यह सेवा अप्रैल महीने में शुरू होने की संभावना है। बसों का रंग गुलाबी रखा गया है, ताकि सड़कों पर पिंक बस को दूर से ही पहचाना जा सके। पिंक बसों का परिचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा कराया जाएगा। निगम ने अब तक 20 सीएनजी मिनी बसों की खरीद कर ली है। जानकारी के मुताबिक पटना में 8 पिंक बस चलेगी, जबकि, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चार-चार बसें चलाई जाएंगी।

सुरक्षा का रखा गया ख्याल 
 पिंक बस मुख्यरूप से महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस बस कीम खासियत यह है कि इसमें चालक,कंडक्टर और डिपो मेंटेनेंसकर्मी सहित सभी कर्मी महिलाएं ही होंगी। यह मुख्या रूप से महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सीटों के नीचे एक पैनिक बटन है, जिसे दबाने से आपात स्थिति की सूचना पास के थाने या कंट्रोल रूम को मिल जाएगी।

सुबह 6 से रात 9 बजे तक चलेंगी पिंक बसें
पिंक बसें सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक चलेंगी। बसों का परिचालन शुरू होने के बाद ही इसका किराया तय किया जाएगा। राजधानी पटना में इसका रूट तय हो चुके हैं। फिलहाल ये तीन रूटों पर चलेंगी। इसमें पटना सिटी- दानापुर रूट, बाईपास-कंकड़बाग-राजेंद्रनगर-अनीसाबाद- फुलवारी रूट और बोरिंग रोड- पाटलिपुत्र- कुर्जी, दीघा रूट शामिल है। प्रत्येक पिंक बस में 22 सीटें होंगी। इन बसों में जीपीएस लगे होंगे, जिससे प्रत्येक बस की सटीक लोकेशन हमेशा मिलती रहेगी। किस रूट की बस किस समय कहां पर है इसकी पूरी जानकारी मिलती रहेगी। पिंक बस की हर सीट के नीचे पैनिक बटन होगा जिसका इस्तेमाल महिलाएं किसी भी तरह की परेशानी होने पर कर सकेंगी।

Continue Reading

auto-news

Accident News : होली पर घर लौटने की जल्दी में ट्रक चालक ने मचाई तबाही, महिला समेत दो की मौत, कई घायल

Published

on

Bihar : अनियंत्रित ट्रक ने एक ऑटो और बाइक को रौंद दिया, जिसमें ऑटो में सवार एक महिला और बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण घटना में ऑटो चालक सहित एक महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।

होली में घर जाने की जल्दबाजी और तेज रफ़्तार के कारण बनवार रेल ओवर ब्रिज के ऊपर बुधवार की देर शाम को अनियंत्रित ट्रक ने एक ऑटो व बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिस कारण ऑटो में सवार एक महिला व बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण घटना में ऑटो चालक सहित एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है। वहीं मृत व्यक्ति की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। वह मांझी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत शिक्षा विभाग में बीआरपी के पद पर कार्यरत थे, जबकि मृत महिला की पहचान नही हो सकी है। घटना में जख्मी ऑटो चालक जलालपुर थाना क्षेत्र का है, जबकि जख्मी महिला शीतलपुर गांव निवासी योगेश्वर महतो की पुत्री पूजा कुमारी है।

स्थानीय लोगों ने घटना के संबंध में बताया कि दाउदपुर की ओर से एक ऑटो बनवार रेल ओवर ब्रिज से होकर छपरा की ओर जा रहा था तथा बगल से एक बाइक भी गुजर रही थी। तभी छपरा की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में जबर्दस्त तरीके ठोकर मार दिया, जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो बाइक में जा टकराई। ठोकर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सहित मोटर साइकिल भी ब्रिज पर पलट गई, जिसमें बाइक सवार हरेंद्र ठाकुर एवं ऑटो पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस ने स्थानीय मुखिया पति ध्रुवदेव गुप्ता व लोगों की मदद से खून से लथपथ सभी जख्मी लोगों को किसी तरह एकमा सीएचसी लाया गया।  चिकित्सकों ने हरेंद्र ठाकुर एवं अज्ञात महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं ऑटो चालक व जख्मी पूजा कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया है। स्थानीय दाउदपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक का पीछा कर चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही उक्त ट्रक तथा क्षतिग्रस्त ऑटो व बाइक को जब्त कर लिया है। घटना के बाद मृतक हरेंद्र ठाकुर के परिवार में हाहाकार मच गया है। 

Continue Reading

auto-news

Murder Case : बहन के घर से लौटते वक्त शख्स पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

Published

on

बहन के घर से लौट रहा था शख्स। तभी अपराधियों ने उस शख्स को घेरकर उसे गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना का कारण फ़िलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बिहार के गया जिले में अज्ञात अपराधियों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की है। मृतक की पहचान खिजरसराय थाना क्षेत्र के बैजना गांव के रहने वाले जगदीश यादव के पुत्र नगीना यादव (45) के रूप में हुई है। जब पीड़ित अपनी बहन के घर से लौट रहा था। यह वारदात गया जिले के सरवदा थाना क्षेत्र के खुखरी गांव के समीप महादलित टोला की है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह नगीना यादव अपनी बहन से मिलने गया था। बहन से मुलाकात कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। सरवदा थाना क्षेत्र के खुखरी गांव महादलित टोला के पास कुछ अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। नगीना यादव जैसे ही खुखरी गांव के महादलित टोला के पास पहुंचे, अपराधी उनपर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। ताबड़तोड़ हुए गोलीबारी में नगीना यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की छानबीन में जुट गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दौरान अपराधियों ने कई गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही नगीना यादव की मौत हो गई। हत्या के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।  इस संबंध में सीनियर एसपी का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। साक्ष्य जुटाने के लिए वारदात स्थल पर स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और छानबीन कर रही है।घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

Trending