Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Bihar New Expressway: बिहार को मिलेगा 417 KM लंबा एक्सप्रेस-वे, 120 KM की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां, सफर होगा आसान

Published

on

बिहार में 417 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे बनने जा रहा है जिस पर गाड़ियां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। इस एक्सप्रेस-वे से बिहार के सुपौल फारबिसगंज अररिया और किशनगंज जिलों को फायदा होगा। इस परियोजना पर 37 हजार 465 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने एक्सप्रेस-वे से जुड़ी अहम जानकारी साझा की।

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे (Gorakhpur Siliguri Expressway) को मंजूरी मिल गई है। फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने एक्सप्रेस-वे से जुड़ी अहम जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि वह लगातार इस कोशिश में लगे हुए थे कि यह एक्सप्रेस-वे फारबिसगंज से होकर गुजरे। तीन विधानसभा सत्रों में भी उन्होंने यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्थानीय सांसद ने इसे मंजूरी दिलाने का कार्य किया।

जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण

विधायक ने विद्यासागर केसर ने कहा कि मैं सभी का इसके लिए धन्यवाद करता हूं। उन्हाेंने यह भी बताया कि अररिया-फारबिसगंज होकर गुजरने से इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 70 किमी कम होगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होगा। छह महीने के भीतर टेंडर कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 568.42 किलोमीटर होगी। इसमें बिहार में यह एक्सप्रेव-वे 417.15 किमी लंबा होगा। एक्सप्रेस-वे की परियोजना पर 37 हजार 465 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिक्स लेन बनने वाली इस सड़क पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लोग सफर कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सड़क परियोजनाओं से न केवल राज्य में कनेक्टिविटी में सुधार हो रहा है, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है।

इन जिलों से गुजरेगी एक्सप्रेस-वे

बिहार में सुपौल, फारबिसगंज अररिया और किशनगंज से होकर गुजरने वाले इस एक्सप्रेस-वे में गंडक, बागमती व कोसी पुल के लिए 100 मीटर चौड़ाई में भू-अर्जन किया जाएगा। बिहार में जल्द ही इस पर काम शुरू होगा, जिसके निर्माण पर 41 हजार 760 करोड़ खर्च होने की बात कही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending