Latest News Viral News Business Job

auto-news

Bihar News: दो शादियां तोड़कर चंदा ने की तीसरी बार प्रेम विवाह, चौथे प्रेमी के आते ही तीसरे ने जान दी

Published

on

सुपौल के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र में कुमोद नाम के शख्स की आत्महत्या की खबर सामने आई है। पुलिस ने उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। इस नोट को लेकर कुमोद के पिता ने जो खुलासे किए वह चौंकाने वाला है…

सुपौल के त्रिवेणीगंज में बीते मंगलवार को कुमोद आत्महत्या केस में बड़ा मोड़ आया है। कुमोद के पिता विशुनदेव यादव ने उसकी जेब से बरामद सुसाइड नोट पर ही सवाल खड़े किए हैं। विशुनदेव का दावा है कि सुसाइड नोट की लिखावट कुमोद की नहीं है, बल्कि किसी पांचवीं-छठी कक्षा तक पढ़े व्यक्ति से यह लिखवाया गया है। उनका दावा है कि कुमोद की पत्नी चंदा का चरित्र सही नहीं है और ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति अपनी पत्नी को कुछ पैसे या संपत्ति देने की बात आत्महत्या करते समय नहीं करेगा। वह कहते हैं कि चंदा ने अपने प्रेमी तथा अन्य युवकों के साथ मिल कर कुमोद की हत्या कराई है। उनके अनुसार चंदा ने कुमोद से शादी रचाने के पहले ही दो अन्य युवकों के शादी की थी। लेकिन उसके गलत चरित्र की वजह से दोनों शादियां टूट गई। कुमोद के साथ शादी रचाने के बाद भी जब वह ससुराल में रहने लगी तो कुछ दिनों बाद ही उसका चरित्र परिजनों को खटकने लगा था। परिवार में विवाद बढ़ने के बाद कुमोद त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र में ही किराए के कमरे में पत्नी चंदा के साथ रह रहा था।

पहले भी रचाई थी दो शादियां, दोनों अफेयर की वजह से टूटी
इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुमोद से प्रेम विवाह रचाने के पहले भी चंदा की दो शादियां हुई थी। अफेयर से परेशान मायके वालों ने चंदा की पहली शादी सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत सीखोरी निवासी एक युवक से कराई, लेकिन कुछ दिनों बाद ही रिश्ता तोड़ कर वह मायके लौट आई। इसके बाद दूसरी शादी मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधेली निवासी युवक से कराई गई। लेकिन वह भी लंबे समय तक नहीं चली। इस बीच उसने तीसरा प्रेम विवाह त्रिवेणीगंज क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी वार्ड 17 निवासी कुमोद से वर्ष 2019 किया। लेकिन शादी के दो साल बाद से उसका अपने मायके में ही एक मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा। सूत्रों का दावा है कि चंदा की एक बहन पकड़ी में रहती है, जिसके घर चंदा का कभी-कभी आना-जाना होता था। इसी क्रम में वह कुमोद के संपर्क में आई। कुमोद के पिता विशुनदेव यादव तब पंजाब में मजदूरी करते थे। परिजनों के समझाने पर भी जब कुमोद नहीं माना तो उसके घर पर ही चंदा से उसकी शादी चाचा के देखरेख में करवाई गई।

भाई के टेंट हाउस में काम करता था चंदा का चौथा प्रेमी
सूत्रों के अनुसार चंदा का चौथा प्रेमी मजेबुल हयात से मायके में ही संपर्क हुआ। चंदा का भाई महेशुआ में टेंट हाउस चलाता है, जहां मजेबुल काम करता था और अक्सर उसके मायके में जाना-आना होता था। दावा है कि मजेबुल कई बार चंदा के ससुराल तक पहुंच गया था। जिसको लेकर जब ससुराल वालों ने आपत्ति जताई तो विवाद भी हुआ। अंतत: कुमोद को गांव छोड़ कर पत्नी चंदा के साथ त्रिवेणीगंज बाजार शिफ्ट होना पड़ा। हाल के दिनों में चंदा कुमोद के साथ रहने से इंकार करने लगी। सूत्रों का दावा है कि चंदा का आचरण शुरुआत से ही सही नहीं था। इस कारण उसके मायके में कई बार विवाद भी हुआ।

सुसाइड नोट की एफएसएल जांच कराएगी पुलिस
इधर, त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पिता की आपत्ति के बाबत सुसाईड नोट की एफएसएल जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरुप कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News: भाजपा का बयान: होली पर मुस्लिम भाई घर से न निकलें, राजद ने किया कड़ा पलटवार

Published

on

विधानसभा परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया। विपक्ष ने विधायकों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मामलों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और वह इस मुद्दे को उठाते हुए विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया है

होली पर सियासी जंग
भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि मुस्लिम भाइयों से अपील है कि जिन्हें रंग-अबीर से परहेज है वह अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। साल में 52 बार जुम्मा आता है लेकिन होली एक बार ही आती है। जो मुस्लिम भाई रंग अबीर को बुरा मानते हैं वह अपने घरों में ही रहें। इधर, राजद विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग सौहार्द को बिगाड़ते आए हैं। आज भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, ऐसा नहीं होगा। यह लोग देश को बांटने की राजनीति करते हैं।

भाजपा ने कहा- होली पर घर से न निकलें मुस्लिम भाई, राजद ने पलटवार करते हुए ऐसा कहा

बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज सातवें दिन है। आज तीेसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। लंच ब्रेक के बाद वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ‘बिहार विनियोग विधेयक, 2025’ सदन में पेश करेंगे। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के सदस्य इस पर बहस करेंगे और अंत में इसे पास किया जाएगा। इधर, विधानसभा परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया। विपक्ष ने विधायकों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मामलों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, और वह इस मुद्दे को उठाते हुए विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया है। विपक्ष का कहना है कि राज्य में अपराध की बढ़ती घटनाएं और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों पर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण

Published

on

बिहार में एक बार फिर से नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। शहर के परिषद में रविवार को पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी अनुमंडल एवं प्रखंडों में कॉलेज की स्थापना की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलेगा।

शहर के परिषद में रविवार को पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि पंचायती राज के पंचायती राज विभाग बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार के बजट में बहुत योजनाओं को लागू किया जाएगा। पंचायती राज में 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। बसों के कंडक्टरों की बहाली में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाएगा।

नीतीश सरकार बिहार में कर रही काम

मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी अनुमंडल एवं प्रखंडों में कॉलेज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक राज्य के किसी जिले से पटना की दूरी चार घंटे से कम हो जाएगी।

बिहार के सभी प्रमंडल में राष्ट्रीय मानकों के आधार पर खेल और संरचना तथा हर एक प्रखंड पर एक आउटडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है।केदार गुप्ता ने कहा कि बिहार में निर्मित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध हो सके, इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ. सीएन गुप्ता, जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह अशोक सिंह, धर्मेंद्र चौहान, विवेक कुमार सिंह उपस्थित थे।

तेजस्वी के झूठे दावों की खुली पोल : प्रभाकर

वहीं, दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि बिहार में नौकरी और रोजगार का स्वर्णिम काल चल रहा है। एनडीए सरकार में नौकरियों की बहार है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई युवा बेरोजगार न रहे। यह लक्ष्य शीघ्र ही हासिल कर लिया जाएगा।प्रभाकर ने कहा कि एक तरफ नियुक्ति पत्र पाकर शिक्षक अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशियों के रंग हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विपक्षी दलों के नेताओं के चेहरे के रंग उड़ गए हैं।

युवाओं को गुमराह कर रहे तेजस्वी यादव

असल में विपक्षी दलों के नेताओं ने सिर्फ युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन, बिहार के युवा हर फरेबी को पहचानते हैं। नौकरी देने के झूठे दावे करनेवाले तेजस्वी यादव की पोल अब खुल चुकी है। आलम यह है कि बिहार के युवा तेजस्वी यादव का चेहरा देखना नहीं चाहते हैं।

Continue Reading

auto-news

Munger News: मुंगेर में पत्नी की हत्या के बाद पानी की टंकी में छिपाया शव, 3 दिन बाद ऐसे खुला राज

Published

on

मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव में विवाहिता की हत्या करके ससुराल वालों ने शव को पानी की टंकी में छिपा दिया। 3 दिन बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। युवती की 2 साल पहले शादी हुई थी।

असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित कुशवाहा टोला में एक विवाहिता की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपा दिया। महिला की हत्या तीन दिन पहले हुई है। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को टंकी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा।

दो साल पहले हुई थी शादी

दो वर्ष पूर्व बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अनीशा भारती का प्रेम विवाह कुशवाहा टोला निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र आशीष कुमार के साथ हुआ था। विवाहिता का एक वर्ष से पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।

6 मार्च को ससुराल पहुंची अनीशा

इस बीच छह मार्च को अनीशा अपने ससुराल पहुंची थी, जब महिला मायके नहीं लौटी तो परिवार वाले महिला के ससुराल पहुंचे। यहां अनीशा के नहीं होने की सूचना मायके वालों को दी गई। परिवार वालों ने इसके बाद असरगंज थाने में जाकर शिकायत की।

पड़ोसियों ने दी हत्या की खबर

पुलिस ने अनीशा के पति से पूछताछ भी की पर पति ने अनीशा के ससुराल आने से इनकार कर दिया। इस बीच 9 मार्च की रात ससुराल वालों के पड़ोसी ने महिला के रिश्तेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद मायके वाले असरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना के बाद असरगंज की पुलिस पहुंची और टंकी से शव को निकलवाया। घटना के बाद पति सहित ससुराल के लोग फरार है।

Continue Reading

Trending