Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Bihar Politics:  28 फरवरी को बड़ा ऐलान करेंगे जीतन राम मांझी, पार्टी की बैठक में बना रणनीतिक प्लान

Published

on

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने तैयारी जोर कर दी है।जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में दलित समागम आयोजित करेगी। इस आयोजन को लेकर पार्टी ने बैठक की जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पार्टी पहले से मजबूत है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका दम दिखेगा।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) इसी माह 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में दलित समागम कर अपनी ताकत दिखाएगा। इस आयोजन को लेकर बुधवार को पार्टी ने बैठक का आयोजन किया। रविदास जयंती के अवसर को देखते हुए बैठक की शुरुआत पार्टी नेताओं ने फूल-मालाओं से पुष्पांजलि अर्पित कर दी।

मांझी के बेटे ने बताई रणनीति

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पार्टी पहले से बहुत मजबूत हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव के समय में जब एनडीए चुनाव लड़ेगा तो उसमें हम का दम मजबूती से दिखेगा। प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक 19 जिलों में एनडीए गठबंधन के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

बिहार में होगा महाजुटान: श्याम सुंदर शरण

हम आशा करते है कि बाकी के जिलों में इससे भी बेहतर प्रदर्शन होगा। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने बताया कि 28 फरवरी को होने वाले दलित समागम संवाद में पूरे बिहार से बड़ी संख्या में लोगों का जुटान होगा। बैठक में सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह के साथ कई नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए।

दिल्ली में सीट नहीं मिलने से नाराज हो गए थे जीतन राम मांझी

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने से जीतन राम मांझी नाराज हो गए थे। उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा था कि सबको लगता है कि हमारी कोई औकात नहीं है लेकिन बिहार में हम अपनी औकात दिखा देंगे। इसके बाद सियासी भूचाल आ गया था। हालांकि, अगले ही दिन मांझी ने अपनी बात से पलटी मार दी और पीएम मोदी के साथ हमेशा रहने के बात कहने लगे।

जदयू में शामिल हुए कई समाजसेवी

बुधवार को दानापुर विधानसभा क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने प्रदेश जदयू की सदस्यता ग्रहण। विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, रोहित आनंद और धनंजय कुमार समेत अन्य समाजसेवियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राज्यसभा के पूर्व सदस्य अनिल हेगड़े, पटना महानगर के अध्यक्ष आसिफ कमाल, प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह एवं दानापुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार मौजूद थे। बता दें कि जदयू लगातार पार्टी विस्तार में जुटी हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending