Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Bihar News : भागने की कोशिश में अपराधी पर पुलिस का एनकाउंटर, गोली लगते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Encounter : बिहार में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गईं। इस दौरान पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने उस अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में मादक पदार्थ स्मैक का सप्लाइर मनोज कुमार साह गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज हेतु एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है।

करवाई को लेकर बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर रात को शहर के अलग अलग थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने वाला बदमाश मनोज को रेड लाइट एरिया से पकड़ी।जिसके बाद पुलिस ने उसके घर से लाखो रुपए की ज्वेलरी और अन्य सामग्री को जब्त किया।इस दौरान में इस कुख्यात से पूछताछ में मामले में शामिल अन्य लोगों को पकड़े जाने के शहर के अलग अलग जगहों पर रेड किया जिसके एक और सहयोगी विनोद कुमार को पकड़ा गया।जिसके पास से भी मादक पदार्थ की खेप पकड़ी गई है।उसी दौरान में नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील में कुख्यात एक निजी स्कूल के पास पुलिस की वाहन से भागने लगा और इस दौरान पुलिस की टीम के एक SI का पिस्टल छीन लिया और फायरिंग करने लगा।जिसमें की पुलिस की वाहन क्षतिग्रस्त हो गई।जिसके बाद पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दी। बीच बचाव में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चला दी जिसमे की एनडीपीएस मामले के आरोपी मनोज साह के पैर में गोली लगी है जिसके बाद पुलिस आरोपी मनोज साह को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अभी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। सिटी SP मुजफ्फरपुर विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में डीएसपी टाउन वन सीमा देवी के द्वारा इन दिनों मादक पदार्थ स्मैक के गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान में इसको रेड लाइट एरिया से पकड़ा गया है।

इस पूरे मामले में सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया है कि मादक पदार्थों स्मैक का बड़ा कारोबारी मनोज को लेकर हम लोग अलग अलग जगहों पर रेड कर रहे थे।इसी दौरान में आज सुबह में मनोज पुलिस अभिरक्षा से सब इंस्पेक्टर का पिस्टल छीनकर भाग रहा था।इस दौरान में दो राउंड पुलिस पर फायरिंग भी किया पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमें एक उसके पैर में लगी है।अभी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है इलाजरत है इसके साथ ही उसके एक बड़े सहयोगी विनोद को भी पकड़ा गया है।
मनोज कुमार साह कुख्यात स्मैक माफिया है और रेड लाइट एरिया से अपना नेटवर्क पूरे शहर में फैला रखा है।इस मामले में अभी दो गिरफ्तारी हुई है

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending