Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

Bihar News: तीसरे चरण की प्रगति यात्रा आज से, सीएम नीतीश खगड़िया को देंगे बड़ी सौगात; मधेपुरा में इतने दिनों तक रहेंगे।

Published

on

Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया से तीसरे चरण की यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यहां वह कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। तीसरे चरण की यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी। सीएम इस दौरान नौ जिलों की यात्रा करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक दो चरणों में प्रगति यात्रा पूरी कर चुके हैं। आज यानी गुरुवार से वह खगड़िया से तीसरे चरण की यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यहां वह कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। तीसरे चरण की यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी। सीएम इस दौरान नौ जिलों की यात्रा करेंगे। मंडिमंडल सचिवालय की ओर से इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया गया था। इसके अनुसार, सीएम पांच दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। जबकि आज सीएम खगड़िया जाकर वापस पटना लौट जाएंगे। दो दिन बाद बेगूसराय जाएंगे और वापस पटना लौट जाएंगे। 

पांच दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम नीतीश
वहीं 20 जनवरी को सुपौल जाएंगे। 21 जनवरी को किशनगंज, 22 जनवरी को अररिया जाएंगे। इस तीनों जिले की यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 23 जनवरी को सहरसा जाएंगे लेकिन वापस पटना आ जाएंगे। इसके बाद 27 जनवरी को पूर्णिया और 28 जनवरी को कटिहार जाएंगे लेकिन दोनों दिन मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 29 जनवरी को मधेपुर में कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास कर वापस पटना लौट जाएंगे। 

खगड़िया वासियों को देंगे 400 करोड़ की योजनाओं की सौगात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया जाएंगे। यहां वे नए साल में 400 करोड़ की सौगात जिले वासियों को देंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोड़ों पर है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी तैयारी अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16  जनवरी को खगड़िया में सैकड़ो योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखुंट में लगभग 43 करोङ की लागत से बनकर तैयार पशु आहार कारखाना का उद्घाटन करेगें। सुधा के द्वारा खोले गए इस कारखाना में 300 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा। इस पशु कारखाना के खुलने से जिले में रोजगार की संभावना जगी है। वहीं वे अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री शहर में करीब 40 करोड़ की राशि से बनकर तैयार महिला आईटीआई कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending