Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

बिहार का चौंकाने वाला जॉब ऑफर: प्रेग्नेंट करने पर 5 लाख रुपये की पेशकश, लोग हुए हैरान।

Published

on

नवादा से ठगी का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां आल निसंतान महिलाओं के गर्भवती करने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही थी। आल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब व प्ले ब्वाय सर्विस के नाम पर लोगों को इस जाल में फंसाया जाता था। गर्भवती होने पर पांच लाख और नहीं होने पर भी 50 हजार का आकर्षक ऑफर भी दिया जाता था।

ऑनलाइन ठगी के रोज नए तरीके सामने आ रहे हैं। पुलिस ने इस बार साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला पकड़ा है। इस मामले में तीन ठग गिरफ्तार किए गए हैं। ये लोग नि:संतान महिलाओं को अपनी तकनीक से गर्भवती करने का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पांच सौ से 20 हजार रुपये तक ऐंठते थे।

इतना ही नहीं गर्भवती होने पर पांच लाख और नहीं होने पर भी 50 हजार का आकर्षक ऑफर भी देते थे।

बेबी बर्थ सर्विस के नाम पर ठगी

साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब (बेबी बर्थ सर्विस) व प्ले ब्वाय सर्विस खोल रखा था। इसके माध्यम से भोले-भाले लोगों से संपर्क कर ठगी करते थे। मुख्यालय डीएसपी इमरान परवेज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तीनों साइबर ठगों को जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव से पकड़ा गया है।

पुलिस गिरफ्त में 3 ठग

पकड़े गए ठगों की पहचान कहुआरा गांव निवासी प्रिंस राज उर्फ पंकज कुमार, भोला कुमार व राहुल कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने अब तक दर्जनों महिलाओं से ठगी की बात स्वीकार की है।

  • तलाशी के क्रम में आरोपितों के पास से छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन की गैलरी, वाट्सएप चैट, फोटो, ऑडियो में लेन-देन का ट्रांजेक्शन पाया गया।
  • गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं अंतर्गत प्राथमिकी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि पुलिस ने इसी तरह के मामले में वर्ष 2023 के दिसंबर में आठ आरोपितों को गुरमा गांव से पकड़ा था।

गया : ठगी के 7 महीने बाद भी रुपये नहीं मिले वापस

गया के चर्चित चिकित्सक से ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों की पूरे कुंडली साइबर थाने के पास उपलब्ध है। किस खाते से राशि का ट्रांजेक्शन हुआ है, इसकी जानकारी भी है। वैसे दर्जनों खाते चिह्नित भी किए गए हैं।

फिर भी ठगी के शिकार चिकित्सक को सात माह बाद भी चार करोड़ 40 लाख रुपये वापस नहीं मिले हैं। जबकि साइबर थाने की पुलिस ने डिजिटल अनुसंधान में 71 लाख रुपये होल्ड किया था।

न्यायालय में पुलिस पदाधिकारी मो.सहरोज अख्तर ने पांच लाख 90 हजार एक रुपये गुजरात के एचडीएफसी बैंक शाखा शारदाबाग ग्राउंड फ्लोर जय हिंद प्रेस बिल्डिंग अपोजिट शारदाबाग सराफ रोड से वापस लाने का अनुरोध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से किया है। जबकि शेष राशि कब वापस आएगी। इस पर पुलिस चुप्पी साधे हुए है।

सात माह में साइबर के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का पता लगाया है, लेकिन उस गिरोह से जुड़े किसी भी सदस्य की गिरफ्तारी नहीं की है। ये बताता है कि पुलिस के जांच की स्पीड कितनी है।

जिस खाता में राशि स्थानांतरित किया गया। उसकी भी जानकारी साइबर थाना के पास है, लेकिन उस खाते का संचालन करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तार के लिए न्यायालय में वारंट के लिए प्रार्थना नहीं की गई।

इतना हीं नहीं 71 लाख रुपये होल्ड करने के बाद उसे वापस लाने में साइबर थाना का पसीने छूट रहे हैं। पुलिस पदाधिकारी ने केवल 5.90 लाख रुपये वापस लाने का आवेदन कोर्ट में दिया है।

जानकारी हो कि शहर के चर्चित चिकित्सक से पिछले आठ माह पहले से चार करोड़ 40 लाख रुपये ठगी हुई थी। उसके बाद साइबर थाना और नेशनल साइबर पोटल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending