Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

Weather

बिहार में कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, नए साल से मौसम में होगा बदलाव; IMD ने दी ताजा जानकारी।

Published

on

बिहार में कड़ाके की ठंड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। बारिश के बाद प्रदेश में अगले 24 घंटों में कड़ाके की ठंड दस्तक देने के लिए तैयार है। अब न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके साथ ही कोहरे की वजह से भी लोगों को परेशानी होगी।

Bihar Weather: बिहार सहित देशभर के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। ठंड और कोहरे के सितम के बीच हुई बारिश ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी पटना सहित प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। 24 घंटे बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है।

कोहरे का कहर

सुबह के समय प्रदेश के अधिसंख्य भागों में हल्का कोहरा छाया रहेगा, जिसका असर लोगों पर भी पड़ेगा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

  • पटना- पटना में आज अधिकतम तापमान 25और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • भागलपुर- भागलपुर में आज अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कुदरा व आसपास के इलाके में इस बार के ठंड के मौसम में रविवार को पहली बार आकाश में कोहरा छाया रहा। इसका जनजीवन पर असर देखने को मिला। रविवार की भोर से शुरू हुए कोहरे का असर दिन चढ़ने तक कायम रहा। इसकी वजह से सुबह में दृश्यता कम रही, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। सड़कों पर वाहन अपेक्षाकृत धीमी गति से रेंगते नजर आए।

कोहरा की वजह से नेशनल हाइवे जीटी रोड पर पचपोखरी मौजा के समीप एक ट्रक डायवर्सन वाल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग रहा कि दुर्घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ।

छोटी-मोटी दुर्घटनाएं अन्य जगहों पर भी हुईं। इससे पहले शनिवार की शाम और रात में हुई बूंदाबांदी से वातावरण में आद्रता बढ़ गई और लोगों ने ठिठुरन महसूस की। किसानों ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को कोई खास लाभ नहीं हुआ। हालांकि दलहन व तिलहन की पैरा की फसल को इससे थोड़ा फायदा पहुंचा है।

कई जिलों में सामान्य से अधिक तापमान

दिसंबर का अंतिम पखवाड़ा प्रतिवर्ष कड़ाके की ठंड, सूर्य ताप के गायब रहने और घना कुहासा छाए रहने के लिए जाना जाता है। परंतु, इस वर्ष इन सभी चीजों के अनुभव लोगों को नहीं हो रहे हैं।

स्थिति यह है कि विगत कई दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। रविवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से साढे पांच डिग्री ज्यादा 28 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गेहूं की फसल पर असर

इस परिस्थिति में फसलों खासकर गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका कृषि विज्ञानी जता रहे हैं। वहीं आम लोगों पर भी इसका प्रभाव साफ देखा जा रहा है। मौसम विभाग अगले चार दिन तक तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना जता रहा है।

कृषि विज्ञानी डॉ. रामकृपालु सिंह एवं किसान सलाहकार अनीश कुमार बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन के कारण असमय वर्षा, गर्मी व ठंडी हो जा रही है। नवंबर से ही तापमान सामान्य से अधिक चल रहा था।

इधर, कुछ दिनों से तापमान सामान्य से काफी अधिक रह रहा है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए,जो गेहूं के फसल के अंकुरण एवं जर्मनेशन के लिए लाभदायक होता है। गेहूं में कुहासा नहीं लगने के कारण ज्यादा संख्या में पौधे से कल्ला नहीं निकल रहा है।

कुछ दिन और इसी तरह का मौसम रहा तो उत्पादन निश्चित रूप से प्रभावित होगा। फल के समय गेहूं का दाना छोटा होगा।

मौसम विभाग का अलर्ट

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग द्वारा अगले चार दिन के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी डॉ. अब्दुल सत्तार के अनुसार इस अवधि में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री रह सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar News Teacher Transfer : बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय, 7351 महिला शिक्षकों का किया गया स्थानांतरण।

Published

on

Bihar Hindi News Today :बिहार में दूरी के मानदंड के आधार पर 7351 महिला शिक्षकों का अंतरजिला तबादला किया गया है, जिनमें 91 नियमित और 7260 सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षिकाएं शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने स्थानांतरित शिक्षिकाओं की सूची जारी कर दी है। इन शिक्षिकाओं को नए जिलों में 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच स्कूल आवंटित किए जाएंगे। वहीं, पटना में स्थानांतरण की इच्छुक 6772 शिक्षिकाओं के आवेदनों पर बाद में विचार किया जाएगा।

  1. 1 . 7,351 महिला शिक्षिकाओं का तबादला
    2 . शिक्षा विभाग ने सूची की घोषणा की
    3 . पटना स्थानांतरण के आवेदन होंगे बाद में समीक्षा के लिए

पटना/मुजफ्फरपुर। बिहार में दूरी को आधार मानते हुए 7,351 महिला शिक्षकों का अंतरजिला ट्रांसफर किया गया है। इनमें 91 महिला शिक्षक पुराने वेतनमान के तहत नियमित नियुक्त हैं, जबकि शेष 7,260 शिक्षक सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षिकाएं हैं।

Continue Reading

auto-news

Bihar Bhagalpur News:भागलपुर ब्लास्ट केस में जेल में बंद अशोक मंडल की बेटी ने की आत्महत्या, चाचा के घर से मिला उसका शव।

Published

on

Bhagalpur News:भागलपुर के काजवलीचक विस्फोट मामले में जेल में बंद अशोक मंडल की 15 वर्षीय बेटी साक्षी कुमारी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके चाचा के घर से बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि साक्षी कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी और एक पारिवारिक शादी में शामिल होने से मना किए जाने पर वह आहत थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

1 . तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में स्थित चाचा के घर में साक्षी का

2 . शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।


3. साक्षी सेंट टेरेसा स्कूल में दसवीं की छात्रा थी।

भागलपुर: तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में 3 मार्च 2022 की रात हुए बड़े विस्फोट मामले में जेल में बंद अशोक मंडल उर्फ गुड्डू की बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

Continue Reading

Trending