बिहार में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6421 विद्यालय सहायकों के पद सृजन किए गए हैं नए साल में इन पदों पर नियुक्ति की तैयारी है। विद्यालय सहायकों को 16500 रुपये मासिक नियत वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही 500 रुपये वार्षिक वेतन वृद्धि की जाएगी। नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट के बाद वित्त विभाग से भी मंजूरी मिल गई है।
शिक्षा विभाग की ओर से नये साल में राज्य में नवस्थापित एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6,421 विद्यालय सहायकों की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक विद्यालय सहायक का 16,500 रुपये मासिक नियत वेतन तय किया गया है और इसमें 500 रुपये का वार्षिक वेतन वृद्धि करने को सहमति दी गई है। विद्यालय सहायकों की नियुक्ति नियोजन इकाइयों के माध्यम से होगी।
शिक्षा विभाग के मुताबिक उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6,421 विद्यालय सहायकों के पद सृजन किया जा चुका है। इसके बारे में सितंबर में ही महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) को जानकारी दी जा चुकी है।
प्रत्येक नवस्थापित एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक विद्यालय सहायक की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को वित्त विभाग से भी सहमति मिल चुकी है, जबकि इस पर कैबिनेट की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विद्यालय सहायक के पद राजकीयकृत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक और प्रोजेक्ट विद्यालयों में लिपिक एवं अनुसेवक के मरणशील पद प्रत्यर्पित करते हुए सृजित किए गए हैं।इससे संबंधित संकल्प में विद्यालय सहायक के नियोजन की प्रक्रिया, अर्हता, सेवाशर्त, अनुशासनिक कार्रवाई निर्धारित है। उसके अनुरूप ही नवसृजित पदों पर कार्रवाई की जाएगी।
किस जिले में कितने विद्यालय सहायकों की होगी नियुक्ति
बेगूसराय में 177 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
पटना में 210 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
नालंदा में 149 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
भोजपुर में 147 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
बक्सर में 88 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
रोहतास में 166 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
कैमूर में 121 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
गया में 258 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
जहानाबाद में 59 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
अरवल में 33 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
नवादा में 142 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
औरंगाबाद में 140 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
मुजफ्फरपुर में 305 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
सीतामढ़ी में 184 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
शिवहर में 44 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
वैशाली में 232 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
पूर्वी चंपारण में 341 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
पश्चिमी चंपारण में 277 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
सारण में 240 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
सिवान में 226 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
गोपलगंज में 185 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
दरभंगा में 268 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
मधुबनी में 296 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
समस्तीपुर में 318 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
सहरसा में 121 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
सुपौल में 144 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
मधेपुरा में 131 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
पूर्णिया में 208 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
अररिया में 186 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
किशनगंज में 117 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
कटिहार में 202 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
भागलपुर में 174 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
बांका में 130 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
मुंगेर में 65 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
शेखपुरा में 36 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
लखीसराय में 75 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
जमुई में 130 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
खगड़िया में 96 विद्यालय सहायक नियुक्त किए जाएंगे।