Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

Sports

“ACT Women’s Hockey : भारत की चीन से जीत पर एक्सपर्ट का विश्लेषण – जानें कैसे भारत ने मिड फील्ड की ताकत से बनाई अपना दबदबा”

Published

on

“पूरा टूर्नामेंट अपराजित रहने वाली भारतीय हॉकी टीम ने राउंड रॉबिन लीग में मलेशिया, कोरिया, थाईलैंड, चीन, और जापान को हराया, फिर सेमीफाइनल में जापान को शिकस्त देकर फाइनल तक का शानदार सफर तय किया।”

“नीले आसमान और नीली ज़मीन के बीच, मेज़बान भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में चीन की अभेद दीवार को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार एशिया चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। राजगीर की ऐतिहासिक पहाड़ियों से घिरी नगरी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन हॉकी का सिरमौर बनने का गौरव हासिल किया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. हरेंद्र सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने चीन की मजबूत चुनौती को शुरू से ही दबाव में रखा, जबकि चीन की स्टार खिलाड़ी यूंक्सिया फैन और ओउ ज़िक्सिया ने काफी संघर्ष किया। दीपिका ने स्वर्णिम गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित की और टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया।”

“अनुशासित खेल और मजबूत रक्षा रणनीति से भारतीय टीम ने चीन के शक्तिशाली आक्रमण को विफल किया। मिज़ोरम की लालरेम्सियामी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया, जिन्होंने अपने जुझारू प्रदर्शन से भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मिडफील्ड की ताकत रही कप्तान सलीमा, नेहा और शर्मीला की सूझबूझ, जिन्होंने चीन के हमलों को हॉफलाइन पर रोका और डिफेंस तथा फॉरवर्ड के बीच बेहतरीन तालमेल बनाए रखा। वहीं, रक्षा पंक्ति में उदिता, वैष्णवी, सुशीला और ज्योति ने क्लीन टेकिंग और अनुशासित खेल से चीन के आक्रमण को पूरी तरह कुंद कर दिया।”

“भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक रजत पदक विजेता चीन पर अपना वर्चस्व कायम करते हुए भारतीय और यूरोपीयन शैली का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत किया। आत्मविश्वास से भरी टीम ने शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और शानदार तालमेल के साथ प्रतियोगिता में अपराजित रहते हुए राउंड रॉबिन लीग में मलेशिया, कोरिया, थाईलैंड, चीन, और जापान को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी को संगीता, ब्यूटी, सोनेलिता, ज्योति, वैष्णवी और इशिका जैसे उभरते सितारे मिले, जिन पर भविष्य की उम्मीदें टिकी हैं।”

इस ऐतिहासिक जीत के साथ बिहार में हॉकी की लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। राजगीर में खेले गए इस सफल आयोजन में बिहार के खेल प्रेमियों ने पहली बार अपनी सरजमीं पर तिरंगा लहराया, जो खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हॉकी इंडिया, खेल मंत्री और इस आयोजन के कर्ताधर्ता रविंद्रन शंकरण को बधाई। इस स्वर्णिम जीत से बिहार में हॉकी को नई पहचान मिली है, और इसे एक अवसर में बदलने के लिए नवोदित खिलाड़ियों को सही प्रोत्साहन और सम्मान मिलना जरूरी है, ताकि भविष्य में बिहार के खिलाड़ी हमें तिरंगा लहराने का और भी अवसर दें।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending