शारदीय नवरात्रि 2024 : नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है. माना जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और यश प्राप्त होता है और जीवन में खुशहाली आती है। - Times News Live 3D Social Icons - Top NavigationDocument
Latest News Viral NewsBusiness Job

auto-news

शारदीय नवरात्रि 2024 : नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है. माना जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और यश प्राप्त होता है और जीवन में खुशहाली आती है।

Published

on

मां कात्यायनी का अति प्रिय भोग (Maa Katyayni Ka Aati Priye Bhog)

मां कात्यायनी की पूजा में देवी को शहद या फिर शहद से बने चीजों का भोग लगाएं| धार्मिक मान्यता है इससे सौंदर्य में निखार आता है| वैवाहिक जीवन में मिठास आती है और साथ ही धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है|

मां कात्यायनी मंत्र (Maa Katyayni Mantra)

  1. 1.सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।

शरण्ये त्र्यम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते ।।

2.ऊं क्लीं कात्यायनी महामाया महायोगिन्य घीश्वरी,

नन्द गोप सुतं देवि पतिं मे कुरुते नमः।।

3.पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्त अनुसारिणीम्।

तारिणीं दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम्।।

मां कात्यायनी आरती (Maa Katyayni Aarti)

जय जय अम्बे जय कात्यायनी।

जय जग माता जग की महारानी॥

बैजनाथ स्थान तुम्हारा। वहावर दाती नाम पुकारा॥

कई नाम है कई धाम है। यह स्थान भी तो सुखधाम है॥

हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी। कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥

हर जगह उत्सव होते रहते। हर मन्दिर में भगत है कहते॥

कत्यानी रक्षक काया की। ग्रंथि काटे मोह माया की॥

झूठे मोह से छुडाने वाली। अपना नाम जपाने वाली॥

बृहस्पतिवार को पूजा करिए। ध्यान कात्यानी का धरिये॥

हर संकट को दूर करेगी। भंडारे भरपूर करेगी॥

जो भी माँ को भक्त पुकारे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

world

S Jaishankar: ‘आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकता ‘ जयशंकर ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को इस्लामाबाद में घेरा

Published

on

पाकिस्तान का बिना नाम लिए ही विदेश मंत्री ने कहा कि अगर आने वाले समय में आतंकी घटनाएं जारी रहेंगी तो फिर सभी व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। इस तरह एस जयशंकर ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को उसी के घर में लताड़ लगाई।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने संबोधन में पाकिस्तान पर सीधे निशाना साधा। बिना पाकिस्तान का नाम लिए उन्होंने कहा कि अगर आतंकवादी गतिविधियां जारी रहीं, तो व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा नहीं मिल पाएगा। इस प्रकार, जयशंकर ने पाकिस्तान को उसके अपने घर में ही कड़ी चेतावनी दी।

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पहलों से एससीओ से प्रेरणा लेने की अपील की गई। विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सौर संघ, मिशन लाइफ, आपदा प्रबंधन, और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भारत सरकार के वैश्विक अभियानों को भी एससीओ के माध्यम से आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ‘योग और मोटे अनाज को लेकर भारत सरकार की पहलों से पर्यावरण सुधार में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस के माध्यम से जैव विविधता की सुरक्षा की जा सकती है। भारत में हमने डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की महत्ता को उजागर किया है, साथ ही महिला केंद्रित विकास के लाभ भी प्रदर्शित किए हैं।’

Continue Reading

Politics

भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी नायब सैनी के नाम पर मुहर, हरियाणा में रहेगी नायब सैनी की सरकार, जानें नए सीएम का आनेवाला सियासी सफरनामा।

Published

on

नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश के इतिहास में पहली बार भाजपा ने लगातार तीन बार जीत हासिल की है। इस अद्वितीय विजय के नायक नायब सिंह सैनी अब मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाएंगे।

नायब सैनी ने हरियाणा में दस साल की सत्ता विरोधी लहर और लोगों की नाराजगी को कम करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनका लगातार जनता से संपर्क और सीएम आवास को आम लोगों के लिए खोलने की पहल ने महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। 56 दिनों में 100 से अधिक फैसले लेने के बाद, उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित करते हुए सीएम पद पर पहुंचने में सफलता पाई है।

नायब सिंह ने 2009 में अंबाला के नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन 1,16,039 वोटों में से केवल 3,028 वोट हासिल कर रामकिशन गुर्जर से हार गए। 2014 में, उन्होंने इसी क्षेत्र से 24,361 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की और 24 जुलाई 2015 से 3 जून 2019 तक प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, उन्होंने श्रम एवं रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खान एवं भू विज्ञान मंत्री, और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

Continue Reading

news

बहराइच में हुए कांड का अपडेट : तोड़फोड़, आगजनी-हिंसा आदि, हो रहे बवाल के बीच भी रातभर मोर्चे पर रहीं एसपी तो बैकफुट पर आए उपद्रवी।

Published

on

रविवार के शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव और रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद, आक्रोशित भीड़ का गुस्सा देख पुलिस जवान बैकफुट पर आ गए। इस विकट हालात में एसपी वृंदा शुक्ला ने हेलमेट लगाया। बॉडी प्रोटेक्टर पहना। एलबो व केन शील्ड धारण कर लाठी हाथ में थम डट गईं अग्रिम मोर्चे पर। कमांडर का यह हौसला देख पूरी टीम उत्साहित हुई और फिर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया। सोमवार को भी वह पूरे दिन प्रभावित महसी तहसील क्षेत्र में सक्रिय रहीं। पुलिस व पीएसी के साथ गश्त भी कीं।

प्रतिमा विसर्जन के दिन शाम से देर रात तक उपद्रव होता रहा। देखते ही देखते पूरा जिला उस उपद्रव हिंसा की चपेट में आ गया। सोमवार को भी आगजनी और प्रदर्शन होता रहा। इस दौरान भी एसपी ने हालात को नियंत्रित किया और आला अधिकारियों को भी रिपोर्ट देती रहीं। परिणाम रहा कि दोपहर बाद रामगोपाल मिश्रा का अंतिम संस्कार कराया और फिर धीरे-धीरे पूरे जिले में स्थिति सामान्य करने के लिए टीमों को सक्रिय किया।

Continue Reading

Trending