Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

auto-news

मुजफ्फरपुर में सकरा विधायक के साथ झड़प, भीड़ ने आरोपित की कर दी पिटाई

Published

on

मुजफ्फरपुर के वाजिदपुर अशोक गांव में एक कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल मच गया। इस कार्यक्रम में सकरा के जदयू विधायक अशोक कुमार चौधरी पहुंचे थे। विधायक के साथ एक युवक ने दुर्व्यवहार और धक्का मुक्की की। जिसके बाद विधायक समर्थक और उनके सुरक्षा गार्डों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि आरोपित युवक कुंदन राम को पकड़ा गया है।

सकरा थाना क्षेत्र के वाजिदपुर अशोक गांव में सकरा के जदयू विधायक अशोक कुमार चौधरी के कार्यक्रम में रविवार को जमकर बवाल हो गया।

विधायक के साथ एक युवक ने दुर्व्यवहार और धक्का मुक्की की। इसके बाद विधायक समर्थक और उनके सुरक्षा गार्डों ने अभद्र व्यवहार करने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी।

इस दौरान विधायक समर्थकों ने जमकर कुर्सियां चलाईं। धक्का-मुक्की में अनियंत्रित हुए विधायक को लोगों ने किसी तरह पकड़ा। विधायक के सुरक्षा गार्डों ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया। गार्डों ने भी युवक की जमकर पिटाई कर दी।

इस मामले का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि आरोपित युवक कुंदन राम को पकड़ा गया है। वह नशे में था। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि विधायक अशोक कुमार चौधरी रविवार को वाजिदपुर अशोक गांव में मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने गये थे। इस उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस बीच युवक कुंदन राम यह कहकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा कि चुनाव जीतने के बाद धार्मिक स्थल की याद नहीं आई। अब जब चुनाव नजदीक आया तब गांव-गांव घूमकर चंदा बांटने लगा है। इसको भगाओ, इसको मारो।

इसी बात पर विधायक के साथ दुर्व्यवहार करने वाले युवक और विधायक समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर कुर्सियां फेंकी।

नशे में था युवक, पटक दिया टेबल – विधायक

सकरा के विधायक अशोक चौधरी ने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर वह बैठक में गए थे। वहां पर अचानक एक युवक आया। वह नशे में दिख रहा था। वहां पर टेबल और कुर्सियां लगे हुए थे। युवक ने एक प्लास्टिक के टेबल को पटक दिया।

इसके कारण थोड़ा अफरातफरी मची। भीड़ ने युवक को पकड़ लिया। उन्होंने भीड़ से युवक को बचाया। स्थानीय आयोजक ने इसकी सूचना सकरा पुलिस को दी।

हंगामा को शांत कराने के बाद वह वहां से लौटे। उनके साथ किसी भी तरह का कोई घटना नहीं हुई है। वहां से निकलने के बाद वह कई जगह घूमते हुए अपने आवास पर आए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending