Latest News Viral News Business Job

news

इस बार 3 नवंबर 2024 को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। 

Published

on

भाई दूज का त्योहार है बेहद खास,
भाई-बहन के रिश्ते में हो हमेशा मिठास।
सदा खुशियों से भरा रहे ये जीवन का सफर,
भाई दूज की शुभकामनाएं, रहे हर दिन प्यार भरा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल, 3 नवंबर 2024 को यह त्योहार मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन यमुना ने भाई यम को अपने घर आमंत्रित किया और उन्हें टीका कर सम्मानित किया, तभी से इस पर्व की शुरुआत हुई। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है।

भाई दूज के इस खास दिन, बहनें भाई के माथे पर तिलक कर उनके सुखमय जीवन और उज्जवल भविष्य की प्रार्थना करती हैं। इस दिन भगवान कृष्ण, यमदेव और यमुना की पूजा करने से अकाल मृत्यु का संकट टल जाता है।

इस वर्ष भाई दूज पर सुबह 11 बजकर 39 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग शुरू होगा। इस शुभ अवसर पर प्यारे भाई को संदेश भेजकर शुभकामनाएं देना न केवल रिश्तों में मिठास और विश्वास बढ़ाएगा, बल्कि इस दिन की खुशियों को भी दोगुना करेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News: भाजपा का बयान: होली पर मुस्लिम भाई घर से न निकलें, राजद ने किया कड़ा पलटवार

Published

on

विधानसभा परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया। विपक्ष ने विधायकों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मामलों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और वह इस मुद्दे को उठाते हुए विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया है

होली पर सियासी जंग
भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि मुस्लिम भाइयों से अपील है कि जिन्हें रंग-अबीर से परहेज है वह अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। साल में 52 बार जुम्मा आता है लेकिन होली एक बार ही आती है। जो मुस्लिम भाई रंग अबीर को बुरा मानते हैं वह अपने घरों में ही रहें। इधर, राजद विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग सौहार्द को बिगाड़ते आए हैं। आज भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, ऐसा नहीं होगा। यह लोग देश को बांटने की राजनीति करते हैं।

भाजपा ने कहा- होली पर घर से न निकलें मुस्लिम भाई, राजद ने पलटवार करते हुए ऐसा कहा

बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज सातवें दिन है। आज तीेसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। लंच ब्रेक के बाद वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ‘बिहार विनियोग विधेयक, 2025’ सदन में पेश करेंगे। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के सदस्य इस पर बहस करेंगे और अंत में इसे पास किया जाएगा। इधर, विधानसभा परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया। विपक्ष ने विधायकों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मामलों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, और वह इस मुद्दे को उठाते हुए विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया है। विपक्ष का कहना है कि राज्य में अपराध की बढ़ती घटनाएं और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों पर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण

Published

on

बिहार में एक बार फिर से नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। शहर के परिषद में रविवार को पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी अनुमंडल एवं प्रखंडों में कॉलेज की स्थापना की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलेगा।

शहर के परिषद में रविवार को पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि पंचायती राज के पंचायती राज विभाग बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार के बजट में बहुत योजनाओं को लागू किया जाएगा। पंचायती राज में 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। बसों के कंडक्टरों की बहाली में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाएगा।

नीतीश सरकार बिहार में कर रही काम

मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी अनुमंडल एवं प्रखंडों में कॉलेज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक राज्य के किसी जिले से पटना की दूरी चार घंटे से कम हो जाएगी।

बिहार के सभी प्रमंडल में राष्ट्रीय मानकों के आधार पर खेल और संरचना तथा हर एक प्रखंड पर एक आउटडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है।केदार गुप्ता ने कहा कि बिहार में निर्मित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध हो सके, इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ. सीएन गुप्ता, जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह अशोक सिंह, धर्मेंद्र चौहान, विवेक कुमार सिंह उपस्थित थे।

तेजस्वी के झूठे दावों की खुली पोल : प्रभाकर

वहीं, दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि बिहार में नौकरी और रोजगार का स्वर्णिम काल चल रहा है। एनडीए सरकार में नौकरियों की बहार है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई युवा बेरोजगार न रहे। यह लक्ष्य शीघ्र ही हासिल कर लिया जाएगा।प्रभाकर ने कहा कि एक तरफ नियुक्ति पत्र पाकर शिक्षक अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशियों के रंग हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विपक्षी दलों के नेताओं के चेहरे के रंग उड़ गए हैं।

युवाओं को गुमराह कर रहे तेजस्वी यादव

असल में विपक्षी दलों के नेताओं ने सिर्फ युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन, बिहार के युवा हर फरेबी को पहचानते हैं। नौकरी देने के झूठे दावे करनेवाले तेजस्वी यादव की पोल अब खुल चुकी है। आलम यह है कि बिहार के युवा तेजस्वी यादव का चेहरा देखना नहीं चाहते हैं।

Continue Reading

auto-news

Munger News: मुंगेर में पत्नी की हत्या के बाद पानी की टंकी में छिपाया शव, 3 दिन बाद ऐसे खुला राज

Published

on

मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव में विवाहिता की हत्या करके ससुराल वालों ने शव को पानी की टंकी में छिपा दिया। 3 दिन बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। युवती की 2 साल पहले शादी हुई थी।

असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित कुशवाहा टोला में एक विवाहिता की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपा दिया। महिला की हत्या तीन दिन पहले हुई है। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को टंकी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा।

दो साल पहले हुई थी शादी

दो वर्ष पूर्व बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अनीशा भारती का प्रेम विवाह कुशवाहा टोला निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र आशीष कुमार के साथ हुआ था। विवाहिता का एक वर्ष से पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।

6 मार्च को ससुराल पहुंची अनीशा

इस बीच छह मार्च को अनीशा अपने ससुराल पहुंची थी, जब महिला मायके नहीं लौटी तो परिवार वाले महिला के ससुराल पहुंचे। यहां अनीशा के नहीं होने की सूचना मायके वालों को दी गई। परिवार वालों ने इसके बाद असरगंज थाने में जाकर शिकायत की।

पड़ोसियों ने दी हत्या की खबर

पुलिस ने अनीशा के पति से पूछताछ भी की पर पति ने अनीशा के ससुराल आने से इनकार कर दिया। इस बीच 9 मार्च की रात ससुराल वालों के पड़ोसी ने महिला के रिश्तेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद मायके वाले असरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना के बाद असरगंज की पुलिस पहुंची और टंकी से शव को निकलवाया। घटना के बाद पति सहित ससुराल के लोग फरार है।

Continue Reading

Trending