Latest News Viral News Business Job

Politics

Politics: ‘भविष्य में चौंकाने वाली घटनाएं…’, महाराष्ट्र की सियासी उठापटक पर सीएम फडणवीस का तंज; MVA पर साधा निशाना

Published

on

महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचलों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महा विकास आघाड़ी (MVA) पर तंज कसते हुए कहा कि भविष्य में और भी चौंकाने वाली घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। फडणवीस ने MVA सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए उनकी ओर से उठाए गए कदमों पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं, लेकिन दिशा और गति वही हैं। जब आप हम तीनों के बीच संबंधों की बात करेंगे, तो कुछ भी अलग नजर नहीं आएगा।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने राज्य सचिवालय में अपनी जिम्मेदारियां संभाल लीं। पहली कैबिनेट बैठक के बाद सीएम फडणवीस ने मीडिया से कहा कि राज्य में अब राजनीतिक उथल-पुथल नहीं होगी और महायुति अगले पांच सालों तक स्थिर सरकार देगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 से 2022 तक महाराष्ट्र में कई बड़े बदलाव हुए हैं, और उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी चौंकाने वाली घटनाएं नहीं होंगी। सरकार गठन में दो सप्ताह की देरी को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की जीत कल्याणकारी उपायों का परिणाम थी।

फडणवीस ने अपनी बदलती भूमिकाओं पर कहा, “हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं, लेकिन दिशा और गति वही है।” उन्होंने आगे कहा, “यह एक तेजी से फैसले लेने वाली सरकार है और महाराष्ट्र रुकने नहीं वाला।”

फडणवीस ने 2023 में शिंदे के शिवसेना विद्रोह और इसके बाद अजित पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन को चौंकाने वाली घटनाएं बताया, जिनके परिणामस्वरूप राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News: राहुल गांधी पहुंचे कांग्रेस विधायक के घर, स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती में लेंगे हिस्सा

Published

on

स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी को आमंत्रण दिया गया था। इधर, कार्यक्रम के दौरान फिर से बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के विरोध की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस के वरीय नेता और सांसद राहुल गांधी एकदिवसीय यात्रा पर पटना आ रहे हैं। 19 दिन के अंदर यह दूसरा मौका है, जब राहुल गांधी पटना पहुंचे हैं। स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रण दिया गया था। जगलाल चौधरी दलित समाज से आते हैं। आने वाले समय में बिहार में विधानसभा चुनाव है। इन्हीं सब को देखते हुए राहुल गांधी आज कार्यक्रम में शामिल हो रहे। 

विधायक शकील अहमद खान के घर पर जाएंगे
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के घर पर पहुंचे। उन्होंने विधायक खान से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त की। दो दिन पहले ही उनके बेटे के इंतकाल हो गया है। इसके बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां इससे पहले वह 18 जनवरी को संविधन सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पटना आए थे। वह बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम भी गए थे। 

राहुल गांधी के सामने फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी
इधर, राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान फिर से बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के विरोध की तैयारी की जा रही है। विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछली बार से ज्यादा व्यापक पैमाने पर इस बार विरोध प्रदर्शन होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार शर्मा ने कहा कि अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना है तब से हमारे दो विधायक भाजपा में भाग गए। हमारे पांच सीनियर प्रवक्ता भाजपा में भाग गए। कई सीनियर वर्कर भाजपा में चले गए। सैकड़ों लोगों को इन्होंने अपने तानाशाही के बल पर पार्टी से निष्कासित कर दिया। यही नहीं थी जमीन बेच दिया टिकट भेज दिया। पद बेच दिया गया। डेलीगेट बेच दिया।  ऐसे में इसको हटाने की बात ना की जाए तो क्या रखने की बात की जाए? हमारी अपील है कि कांग्रेस के वरीय नेता इस मामले को गंभीरता से ले और उन्हें पदमुक्त करे।



Continue Reading

auto-news

Bihar News: तेजस्वी यादव से मिले मौलाना, रोते हुए बताया पुलिस बर्बरता का हाल

Published

on

बिहार के मधुबनी में एक व्यक्ति मोहम्मद फिरोज ने पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया जिससे बवाल मच गया। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव फिरोज से मिलने उसके घर पहुंचे और फिरोज ने पुलिसिया टॉर्चर की कहानी सुनाई। इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की खबर भी सामने आ रही है। वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

बिहार के मधुबनी के बेनीपट्टी में उस समय बवाल मच गया जब एक मोहम्मद फिरोज नामक शख्स ने पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। शख्स की बात जैसे ही मीडिया में आई तो इस पर सियासत भी तेज हो गई। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव फिरोज से मिलने उसके घर पहुंच गए। 

फिर क्या था फिरोज ने तेजस्वी के सामने पुलिसिया टॉर्चर की कहानी सुनाते-सुनाते फफक-फफककर रोने लगा। फिरोज ने कहा कि बहुत मारा है सर। मैं माफी मांगता रहा लेकिन वे सुन नहीं रहे थे। पानी तक नहीं दिया उन्होंने सर। मेरा बाल-दाढ़ी खींचकर डंडा से मारा सर। आजतक मुझे ऐसा किसी ने नहीं मारा सर। 

तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अचेत मुख्यमंत्री के कारण प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है। मधुबनी के कटैया, बेनीपट्टी में पुलिस उपाधीक्षक ने मो० फिरोज की अकारण बर्बरता व बेरहमी से पिटाई की। नीतीश सरकार के क्रूरतापूर्ण अमानवीय व्यवहार, अत्याचार, अन्याय और शोषण के विरुद्ध पीड़ित फिरोज से मिलने बेनीपट्टी, मधुबनी पहुंचा।

नीतीश कुमार खुद गृह मंत्री हैं, इसलिए पुलिस में भ्रष्टाचार चरम पर है। मधुबनी में पुलिस ने तांडव मचा रखा है। जब मर्जी किसी को भी पुलिस मार देती है।

तेजस्वी ने और क्या कहा

  • हमारी सरकार आयें ना आए हमें कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता लेकिन समाज में अन्याय,अत्याचार और भेदभाव हम हरगिज़ सहन नहीं करेंगे और ना होने देंगे।
  • अगर किसी ने मुसलमानों की तरफ़ बुरी नज़र से देखा तो फिर उन बुरी नज़र वालों की सही नज़र करना हमें हर तरीक़े से आता है।
  • ये पुलिस और प्रशासन के लोग कान खोलकर सुन लें, आप लोग जनता के नौकर हो, सेवक हो। इसी जनता के पैसे से तुम्हें तनख्वाह मिलती है।
  • हमारी पार्टी ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध मानवाधिकार आयोग भी जाएगी और उनकी सजा सुनिश्चित करेगी।
  • दरभंगा और मधुबनी के 20 में से 17 विधायक BJP/JDU के है। 20 वर्षों से मधुबनी-दरभंगा-झंझारपुर के MP इन्हीं के है। ये सब निकम्मे और नकारा हो चुके है। नीतीश प्रशासन इन्हीं का है जो जात-धर्म के आधार पर भेदभाव करता है।
  • बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ में कुछ महीने पहले एक युवा राहुल कुमार झा को पुलिस ने दूसरे थाने की सीमा में घुसकर बेवजह बेरहमी से पीटा था।
  • विगत वर्ष 2024 में कटैया के बगल के ही दामोदरपुर गांव में एक ऑटो चालक मुन्ना झा की हत्या कर दी गई। बेनीपट्टी थाना पुलिस FIR में नामजद अभियुक्त को भी नहीं पकड़ सकी है।
  • अक्टूबर में धनौजा गांव में हरिमोहन झा की हत्या हुई! DSP ने बयान दिया कि शराब माफिया का इसमें संलिप्तता है।
  • थाना पुलिस के कुछ कर्मी पर भी संदेह की जानकारी सामने आई… लेकिन रिजल्ट क्या हुआ? कुछ नहीं।
  • थाना से महज 3-4 किलोमीटर की दूरी पर जगत गांव में 29 वर्षीय सुनील झा कंपाउंडर की हत्या हुई, महीनों बाद पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं है।
  • ढांगा गांव में भी कुछ दिन पहले पुलिस का बर्बरतापूर्ण कारवाई हुआ था जहां घर में घुसकर महिलाओं बच्चें को बेरहमी से पीटा गया था।

Continue Reading

auto-news

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा सत्र की तारीख घोषित, जानें कब पेश होगा बजट

Published

on

Bihar Budget Session 2025: कब आएगा बिहार का बजट? सामने आई डेट, इस दिन से विधानसभा में शुरू हो सकता है सत्र – Bihar Budget Session 2025 Key Details and Expected Budget Date

28 फरवरी से विधान मंडल का बजट सत्र आहूत हो सकता है। हालांकि, तिथि को लेकर अभी संशय है और इसका अंतिम निर्णय चार फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक में हो सकता है।

अब तक की सूचना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट विधान मंडल में तीन मार्च को प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।

पहले दिन राज्यपाल का होगा अभिभाषण 

  • बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा और राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी।
  • एक मार्च को शनिवार और दो मार्च को रविवार होने के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। तीन मार्च को उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • सूत्रों के अनुसार नए वित्तीय वर्ष के लिए बिहार का बजट तीन लाख करोड़ से अधिक का होने का अनुमान है। बजट सत्र के दौरान ही चालू वित्तीय वर्ष के लिए तृतीय अनुपूरक बजट भी सदन पटल पर रखा जाएगा।

नवादा में आगामी बजट से व्यापारी वर्ग की बढ़ गई उम्मीदें

अब ज्यादा दिन नहीं; बस दो दिनों की प्रतीक्षा! फिर एक फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केन्द्रीय बजट पेश करेंगी।

नवादा जिले में आम आदमी से लेकर व्यापारी, किसान, गृहिणियां समेत इंडस्ट्रियलिस्ट व अन्य सेक्टर के टैक्सपेयर्स इस बजट से कई उम्मीदें बांधे बैठे हैं।

Continue Reading

Trending