Latest News Viral News Business Job
Times News Live - Banner
Times News Live - Banner2
Times News Live Banner3
previous arrow
next arrow

news

माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने की लव स्टोरी को 24 वर्ष पुरे हो गए हैं , लेकिन एक दूसरे के प्यार में आज तक हैं डूबे हुए

Published

on

माधुरी दीक्षित 90’s के दशक में दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ करती थीं, पुरुष दर्शक तो उनके दीवाने हुआ करते थे। लेकिन एक दिन खबर आई कि माधुरी ने अमेरिका के किसी डॉक्टर से शादी कर ली है। यह सुनकर कई लोगों के दिल टूट गए थे। आज माधुरी दीक्षित की शादी को दो दशक से भी अधिक का समय हो चुका है। जानिए, आखिर कैसे मिली वो अपने हसबैंड श्रीराम नेने से और कैसा रहा है, उनकी मैरीड लाइफ का सफर।

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी को लगभग 24 वर्ष होने को आए हैं। इतनी लंबी शादी-शुदा जिंदगी साथ गुजारने के बाद भी, दोनों के बीच प्यार और बॉन्डिंग समय के साथ और बढ़ गई है। इस बारे में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं। माधुरी तो अपनी शादी-शुदा जिंदगी को एक लवली जर्नी बताती हैं। आज माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी की सालगिरह है।आइए इस मौके पर उनकी लव स्टोरी, मैरीड लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें जानें।

माधुरी दीक्षित के भाई बने थे माधुरी-श्रीराम नेने के एक होने की ब्रिज

आज भी दर्शकों को लगता है कि माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने से अरेंज मैरीज की थी। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। दोनों की लव कम अरेंज मैरिज है। दरअसल, माधुरी को उनके भाई ने डॉ. श्रीराम नेने से मिलवाया था। माधुरी के भाई ने दोनों की मीटिंग अरेंज करवाई थी। पहले तो माधुरी, श्रीराम से मिलने को तैयार नहीं थीं। लेकिन भाई के मनाने पर श्रीराम से मिलने को राजी हो गईं। जब माधुरी पहली बार श्रीराम नेने से मिलीं तो उनसे इंप्रेस हुए बिना ना रह सकीं। वह उनके चार्म, इंटेलीजेंस की कायल हो गईं। कुछ साल तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे और प्यार के रंग में रंगते गए।

जब माधुरी और श्रीराम नेने एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूब चुके थे तो आखिर में उन्होंने फैसला किया कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जाएंगे। दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। लेकिन माधुरी चाहती थीं कि वह लाइमलाइट से दूर रहकर शादी करें। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड और मीडिया को बिना खबर किए, श्रीराम नेने से यूएस में 17 अक्टूबर 1999 में शादी कर ली। शादी के बाद ही उन्होंने यह खबर भारतीय मीडिया को दी। अचानक माधुरी दीक्षित की शादी की खबर सुनकर, उस समय पूरा बॉलीवुड और मीडिया हैरान हो गया था। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

Bihar News :बिहार के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा, जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है।

Published

on

पूर्णिया से एक बार में कुल 25 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि भागलपुर और दरभंगा से 24-24, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें विभिन्न समय पर रवाना होंगी। ये सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी और आगे चलकर राजधानी पटना से भी जुड़ेंगी। इसके अलावा, पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्य के 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शीघ्र ही डीलक्स बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि ये बसें अगले महीने के दूसरे सप्ताह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने 6 प्रमुख शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में विभाजित करते हुए कुल 166 बसें चलाने की योजना बनाई है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इन बसों के सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। फिलहाल ये बसें परमिट प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading

auto-news

Bihar Politics : महागठबंधन की दूसरी बैठक की तारीख तय, इस फॉर्मूले पर हो सकती है चर्चा।

Published

on

Bihar Hindi News : महागठबंधन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक की तारीख तय कर दी गई है, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे। संभावना है कि बैठक में सीट वितरण का प्रारूप तय किया जाएगा, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, चुनावी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव इस समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना।( Bihar Political Hindi News Today): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई थी, और अब ठीक एक सप्ताह बाद यह बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की ओर से राजेश राम और कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

Continue Reading

auto-news

Bihar IPS Promotion: बिहार में5 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सौंपे गए नए कार्यभार; विभागों में भी बदलाव किया गया।

Published

on

Bihar Police News:बिहार कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुसूईया रणसिंह को नागरिक सुरक्षा का आईजी नियुक्त किया गया, जबकि विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी बना दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था।

1 . बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन,
2 . एसपी को डीआईजी और डीआईजी को आईजी पद पर किया गया पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है।

Continue Reading

Trending