2024 Nobel Prize : रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार का एलान हो चूका है ; इस बार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है अवॉर्ड | - Times News Live 3D Social Icons - Top NavigationDocument
Latest News Viral NewsBusiness Job

Tranding

2024 Nobel Prize : रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार का एलान हो चूका है ; इस बार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है अवॉर्ड |

Published

on

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2024 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक, इस साल यह सम्मान तीन लोगों को दिया गया। इस अवॉर्ड का आधा हिस्सा डेविड बेकर को कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा इसे संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए दिया जाएगा।

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2023 के नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मौंगी जी. बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय से लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी आई. एकिमोव को दिया गया था। पुरस्कार ‘क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए के लिए दिया गया था।

सात अक्तूबर से हुई शुरुआत
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हो गई थी। इसका एलान सात अक्तूबर यानी सोमवार को किया गया था। इसके बाद आठ अक्तूबर यानी मंगलवार को भौतिकी के नोबेल का एलान किया गया। इसके बाद आज यानी बुधवार को रसायन विज्ञान के नोबेल का एलान किया गया। अब गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा 14 अक्तूबर को की जाएगी।

इतना मिलता है पुरस्कार
पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है। 1896 में उनका निधन हो गया था। नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं को दिया जा सकता है। उन्हें पुरस्कार राशि साझा करनी होती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी नायब सैनी के नाम पर मुहर, हरियाणा में रहेगी नायब सैनी की सरकार, जानें नए सीएम का आनेवाला सियासी सफरनामा।

Published

on

नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश के इतिहास में पहली बार भाजपा ने लगातार तीन बार जीत हासिल की है। इस अद्वितीय विजय के नायक नायब सिंह सैनी अब मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाएंगे।

नायब सैनी ने हरियाणा में दस साल की सत्ता विरोधी लहर और लोगों की नाराजगी को कम करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनका लगातार जनता से संपर्क और सीएम आवास को आम लोगों के लिए खोलने की पहल ने महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। 56 दिनों में 100 से अधिक फैसले लेने के बाद, उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित करते हुए सीएम पद पर पहुंचने में सफलता पाई है।

नायब सिंह ने 2009 में अंबाला के नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन 1,16,039 वोटों में से केवल 3,028 वोट हासिल कर रामकिशन गुर्जर से हार गए। 2014 में, उन्होंने इसी क्षेत्र से 24,361 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की और 24 जुलाई 2015 से 3 जून 2019 तक प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, उन्होंने श्रम एवं रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खान एवं भू विज्ञान मंत्री, और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

Continue Reading

news

बहराइच में हुए कांड का अपडेट : तोड़फोड़, आगजनी-हिंसा आदि, हो रहे बवाल के बीच भी रातभर मोर्चे पर रहीं एसपी तो बैकफुट पर आए उपद्रवी।

Published

on

रविवार के शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव और रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद, आक्रोशित भीड़ का गुस्सा देख पुलिस जवान बैकफुट पर आ गए। इस विकट हालात में एसपी वृंदा शुक्ला ने हेलमेट लगाया। बॉडी प्रोटेक्टर पहना। एलबो व केन शील्ड धारण कर लाठी हाथ में थम डट गईं अग्रिम मोर्चे पर। कमांडर का यह हौसला देख पूरी टीम उत्साहित हुई और फिर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया। सोमवार को भी वह पूरे दिन प्रभावित महसी तहसील क्षेत्र में सक्रिय रहीं। पुलिस व पीएसी के साथ गश्त भी कीं।

प्रतिमा विसर्जन के दिन शाम से देर रात तक उपद्रव होता रहा। देखते ही देखते पूरा जिला उस उपद्रव हिंसा की चपेट में आ गया। सोमवार को भी आगजनी और प्रदर्शन होता रहा। इस दौरान भी एसपी ने हालात को नियंत्रित किया और आला अधिकारियों को भी रिपोर्ट देती रहीं। परिणाम रहा कि दोपहर बाद रामगोपाल मिश्रा का अंतिम संस्कार कराया और फिर धीरे-धीरे पूरे जिले में स्थिति सामान्य करने के लिए टीमों को सक्रिय किया।

Continue Reading

news

आज से बिहार के सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

Published

on

आज यानी मंगलवार को प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के चिकित्सक दिन भर कार्य बहिष्कार पर हैं. सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक डॉक्टर कार्य बहिष्कार कर दिया है. इस स्थिति में ओपीडी और रूटिंग सर्जरी दिनभर बंद रहेगी. अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी कार्य ही होंगे. आईएमए की ओर से देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है.

बिहार आईएमए ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में एकदिवसीय हड़ताल का ऐलान कर दिया है. आईएमए बिहार की ओर से जानकारी दी गई है कि आरजीकर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, कोलकाता के जूनियर चिकित्सक पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं. कॉलेज कैंपस में ड्यूटी के दौरान पिछले दिनों महिला चिकित्सक के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में अबतक न्याय नहीं मिलने एवं अस्पताल के डॉक्टरों की सुरक्षा में सुधार नहीं होने से नाराज हैं.

Continue Reading

Trending