2024 Nobel Prize : रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार का एलान हो चूका है ; इस बार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है अवॉर्ड | - Times News Live 3D Social Icons - Top NavigationDocument
Latest News Viral NewsBusiness Job

Tranding

2024 Nobel Prize : रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार का एलान हो चूका है ; इस बार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है अवॉर्ड |

Published

on

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2024 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक, इस साल यह सम्मान तीन लोगों को दिया गया। इस अवॉर्ड का आधा हिस्सा डेविड बेकर को कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा इसे संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए दिया जाएगा।

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2023 के नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मौंगी जी. बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय से लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी आई. एकिमोव को दिया गया था। पुरस्कार ‘क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए के लिए दिया गया था।

सात अक्तूबर से हुई शुरुआत
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हो गई थी। इसका एलान सात अक्तूबर यानी सोमवार को किया गया था। इसके बाद आठ अक्तूबर यानी मंगलवार को भौतिकी के नोबेल का एलान किया गया। इसके बाद आज यानी बुधवार को रसायन विज्ञान के नोबेल का एलान किया गया। अब गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा 14 अक्तूबर को की जाएगी।

इतना मिलता है पुरस्कार
पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है। 1896 में उनका निधन हो गया था। नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं को दिया जा सकता है। उन्हें पुरस्कार राशि साझा करनी होती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

आज से बिहार के सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

Published

on

आज यानी मंगलवार को प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के चिकित्सक दिन भर कार्य बहिष्कार पर हैं. सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक डॉक्टर कार्य बहिष्कार कर दिया है. इस स्थिति में ओपीडी और रूटिंग सर्जरी दिनभर बंद रहेगी. अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी कार्य ही होंगे. आईएमए की ओर से देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है.

बिहार आईएमए ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में एकदिवसीय हड़ताल का ऐलान कर दिया है. आईएमए बिहार की ओर से जानकारी दी गई है कि आरजीकर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, कोलकाता के जूनियर चिकित्सक पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं. कॉलेज कैंपस में ड्यूटी के दौरान पिछले दिनों महिला चिकित्सक के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में अबतक न्याय नहीं मिलने एवं अस्पताल के डॉक्टरों की सुरक्षा में सुधार नहीं होने से नाराज हैं.

Continue Reading

Entertainment

बिग बॉस 18: गुणरत्न सदावर्ते अचानक क्यों बाहर हुए शो से ? हुई सफाई को लेकर विवियन डीसेना और अविनाश में बहसबाजी।

Published

on

‘बिग बॉस 18’ में कई सारी चीजें एक साथ हो रही हैं। शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि विवियन और अविनाश के बीच बहसबाजी हो गई और अविनाश ने काम को लेकर विवियन से बहस कर ली। उधर, गुणरत्न को फिलहाल शो से बाहर किया गया है। जानिए इसके पीछे क्या कारण है।

Bigg Boss 18 के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया। प्रोमो की शुरुआत में Vivian Dsena अविनाश से पूछते हैं कि वह इस समय क्या कर रहे हैं, जिस पर अविनाश जवाब देते हैं, ‘अभी कुछ नहीं भाई।’ फिर विवियन पूछते हैं, ‘क्यों?’ इस पर जवाब देते हुए अविनाश कहते हैं, ‘रात में कर दूंगा सब जब सबका हो जाएगा, मैं यह कर लूंगा।’ दरअसल विवियन उनसे डाइनिंग टेबल साफ करने के लिए कह रहे थे।

Continue Reading

latest-news

कनाडा के 6 राजनयिक निष्कासित किये गए है।

Published

on

भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित करने का फ़ैसला किया है.

स्टीवर्ट रॉस व्हीलर (कार्यकारी उच्चायुक्त)

पैट्रिक हेबर्ट (उप-उचायुक्त)

मैरी कैथरीन जॉली (फर्स्ट सेक्रेटरी)

इआन रॉस डेविड ट्राइट्स (फ़र्स्ट सेक्रेटरी)

एडम जेम्स चुइपका (फर्स्ट सेक्रेटरी)

पाउला ओर्जुएला (फर्स्ट सेक्रेटरी)

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन्हें 19 अक्टूबर रात में 11:59 बजे से पहले भारत छोड़ने कहा है|

Continue Reading

Trending