भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी नायब सैनी के नाम पर मुहर, हरियाणा में रहेगी नायब सैनी की सरकार, जानें नए सीएम का आनेवाला सियासी सफरनामा। - Times News Live 3D Social Icons - Top NavigationDocument
Latest News Viral NewsBusiness Job

Politics

भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी नायब सैनी के नाम पर मुहर, हरियाणा में रहेगी नायब सैनी की सरकार, जानें नए सीएम का आनेवाला सियासी सफरनामा।

Published

on

नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश के इतिहास में पहली बार भाजपा ने लगातार तीन बार जीत हासिल की है। इस अद्वितीय विजय के नायक नायब सिंह सैनी अब मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाएंगे।

नायब सैनी ने हरियाणा में दस साल की सत्ता विरोधी लहर और लोगों की नाराजगी को कम करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनका लगातार जनता से संपर्क और सीएम आवास को आम लोगों के लिए खोलने की पहल ने महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। 56 दिनों में 100 से अधिक फैसले लेने के बाद, उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित करते हुए सीएम पद पर पहुंचने में सफलता पाई है।

नायब सिंह ने 2009 में अंबाला के नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन 1,16,039 वोटों में से केवल 3,028 वोट हासिल कर रामकिशन गुर्जर से हार गए। 2014 में, उन्होंने इसी क्षेत्र से 24,361 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की और 24 जुलाई 2015 से 3 जून 2019 तक प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, उन्होंने श्रम एवं रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खान एवं भू विज्ञान मंत्री, और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

world

S Jaishankar: ‘आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकता ‘ जयशंकर ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को इस्लामाबाद में घेरा

Published

on

पाकिस्तान का बिना नाम लिए ही विदेश मंत्री ने कहा कि अगर आने वाले समय में आतंकी घटनाएं जारी रहेंगी तो फिर सभी व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। इस तरह एस जयशंकर ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को उसी के घर में लताड़ लगाई।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने संबोधन में पाकिस्तान पर सीधे निशाना साधा। बिना पाकिस्तान का नाम लिए उन्होंने कहा कि अगर आतंकवादी गतिविधियां जारी रहीं, तो व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा नहीं मिल पाएगा। इस प्रकार, जयशंकर ने पाकिस्तान को उसके अपने घर में ही कड़ी चेतावनी दी।

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पहलों से एससीओ से प्रेरणा लेने की अपील की गई। विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सौर संघ, मिशन लाइफ, आपदा प्रबंधन, और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भारत सरकार के वैश्विक अभियानों को भी एससीओ के माध्यम से आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ‘योग और मोटे अनाज को लेकर भारत सरकार की पहलों से पर्यावरण सुधार में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस के माध्यम से जैव विविधता की सुरक्षा की जा सकती है। भारत में हमने डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की महत्ता को उजागर किया है, साथ ही महिला केंद्रित विकास के लाभ भी प्रदर्शित किए हैं।’

Continue Reading

latest-news

कनाडा के 6 राजनयिक निष्कासित किये गए है।

Published

on

भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित करने का फ़ैसला किया है.

स्टीवर्ट रॉस व्हीलर (कार्यकारी उच्चायुक्त)

पैट्रिक हेबर्ट (उप-उचायुक्त)

मैरी कैथरीन जॉली (फर्स्ट सेक्रेटरी)

इआन रॉस डेविड ट्राइट्स (फ़र्स्ट सेक्रेटरी)

एडम जेम्स चुइपका (फर्स्ट सेक्रेटरी)

पाउला ओर्जुएला (फर्स्ट सेक्रेटरी)

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन्हें 19 अक्टूबर रात में 11:59 बजे से पहले भारत छोड़ने कहा है|

Continue Reading

news

तेजस्वी यादव वाला ‘रास्ता’ क्यों किया सम्राट चौधरी ने ‘बंद’, क्या बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है?

Published

on

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। विजयदशमी के दिन उनका गृह प्रवेश हुआ। वास्तु दोष के कारण उन्होंने सर्कुलर रोड की ओर खुलने वाला दरवाजा बंद कराने का निर्णय लिया है। इससे पहले यह बंगला तेजस्वी यादव को मिला था।

पांच देश रत्न मार्ग स्थित यह सरकारी आवास बिहार के उपमुख्यमंत्री के लिए निर्धारित होता है। 2015 में जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने थे, तो उन्हें यही बंगला आवंटित हुआ था। उन्होंने इस बंगले की साज-सज्जा भी करवाई थी। लेकिन, कुछ महीनों बाद ही सरकार बदल गई और तेजस्वी यादव को यह बंगला खाली करना पड़ा। तेजस्वी यादव ने इस बंगले के लिए लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। अभी तक जो भी इस बंगले में रहा है, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है।

विजयदशमी के दिन हुआ गृह प्रवेश

अब, यह बंगला सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है। विजयदशमी के दिन उन्होंने विधिवत रूप से इस बंगले में गृह प्रवेश किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, ललन सिंह सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। गृह प्रवेश के तुरंत बाद ही सम्राट चौधरी ने बंगले के एक दरवाजे को बंद करवाने का फैसला किया। इस फैसले के पीछे वास्तु दोष का तर्क दिया गया।

Continue Reading

Trending