नवरात्रि के 8वें दिन मां महागौरी की पूजा, अर्चना की जाती है। - Times News Live 3D Social Icons - Top NavigationDocument
Latest News Viral NewsBusiness Job

auto-news

नवरात्रि के 8वें दिन मां महागौरी की पूजा, अर्चना की जाती है।

Published

on

मां महागौरी की पूजा का महत्व, पूजन विधि एवं मंत्र-

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन को दुर्गाष्टमी नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के 8वें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार मां महागौरी का रंग एकदम गोरा हैं। वहीं, उनकी चार भुजाएं हैं। मां महागौरी भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं, इसलिए भगवान शिव के साथ विराजमान रहती हैं। महागौरी की आराधना करने से मनोकामनाएं तो पूरी होती ही हैं। साथ ही समर्पित मां महागौरी की कृपा से समर्पित जीवनसाथी भी मिलता है। आइए, इस बारे में और विस्तार से जानते हैं नवरात्रि के आठवें दिन की देवी महागौरी की विशेष पूजा विधि, भोग और महत्व।

मां के इस रूप के पूजा का महत्व
मां महागौरी को जगत जननी भी माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि मां महागौरी अपने भक्तों से संतान की तरह प्रेम करती हैं क्योंकि वे देवों के देव महादेव की अर्धांगनी हैं। मां महागौरी की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जिन लोगों के जीवन में वैवाहिक समस्याएं चल रही हैं, वे भी दूर हो जाती हैं। मां महागौरी की आराधना से मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

मां महागौरी की पूजा विधि

नवरात्रि के 8वें दिन मां महागौरी की पूजा की बात करें, तो मां महागौरी की कृपा पाने के लिए सुबह सबसे पहले स्नान कर लें। इसके बाद माता महागौरी की चौंकी लगा दें। माता महागौरी को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें और खुद भी सफेद रंग के वस्त्र पहनें। इसके बाद मां महागौरी को सफेद फूल अर्पित करें। माता महागौरी को हलवा, चना और पूड़ी का भोग लगाएं। इसके बाद मां महागौरी जी की आरती गाएं।

मां महागौरी का भोग प्रसाद

माता महागौरी को पूड़ी, चना और हलवा बेहद पसंद हैं। मां महागौरी को पूड़ी, चना और हलवा का भोग लगाने के साथ ही सफेद रंग की मिठाई का भी भोग लगाया जा सकता है। इससे मां महागौरी की कृपा आप पर बनी रहती है।

मां महागौरी पूजा मंत्र

श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।
देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

आज से बिहार के सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

Published

on

आज यानी मंगलवार को प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के चिकित्सक दिन भर कार्य बहिष्कार पर हैं. सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक डॉक्टर कार्य बहिष्कार कर दिया है. इस स्थिति में ओपीडी और रूटिंग सर्जरी दिनभर बंद रहेगी. अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी कार्य ही होंगे. आईएमए की ओर से देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है.

बिहार आईएमए ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में एकदिवसीय हड़ताल का ऐलान कर दिया है. आईएमए बिहार की ओर से जानकारी दी गई है कि आरजीकर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, कोलकाता के जूनियर चिकित्सक पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं. कॉलेज कैंपस में ड्यूटी के दौरान पिछले दिनों महिला चिकित्सक के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में अबतक न्याय नहीं मिलने एवं अस्पताल के डॉक्टरों की सुरक्षा में सुधार नहीं होने से नाराज हैं.

Continue Reading

Entertainment

बिग बॉस 18: गुणरत्न सदावर्ते अचानक क्यों बाहर हुए शो से ? हुई सफाई को लेकर विवियन डीसेना और अविनाश में बहसबाजी।

Published

on

‘बिग बॉस 18’ में कई सारी चीजें एक साथ हो रही हैं। शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि विवियन और अविनाश के बीच बहसबाजी हो गई और अविनाश ने काम को लेकर विवियन से बहस कर ली। उधर, गुणरत्न को फिलहाल शो से बाहर किया गया है। जानिए इसके पीछे क्या कारण है।

Bigg Boss 18 के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया। प्रोमो की शुरुआत में Vivian Dsena अविनाश से पूछते हैं कि वह इस समय क्या कर रहे हैं, जिस पर अविनाश जवाब देते हैं, ‘अभी कुछ नहीं भाई।’ फिर विवियन पूछते हैं, ‘क्यों?’ इस पर जवाब देते हुए अविनाश कहते हैं, ‘रात में कर दूंगा सब जब सबका हो जाएगा, मैं यह कर लूंगा।’ दरअसल विवियन उनसे डाइनिंग टेबल साफ करने के लिए कह रहे थे।

Continue Reading

latest-news

कनाडा के 6 राजनयिक निष्कासित किये गए है।

Published

on

भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित करने का फ़ैसला किया है.

स्टीवर्ट रॉस व्हीलर (कार्यकारी उच्चायुक्त)

पैट्रिक हेबर्ट (उप-उचायुक्त)

मैरी कैथरीन जॉली (फर्स्ट सेक्रेटरी)

इआन रॉस डेविड ट्राइट्स (फ़र्स्ट सेक्रेटरी)

एडम जेम्स चुइपका (फर्स्ट सेक्रेटरी)

पाउला ओर्जुएला (फर्स्ट सेक्रेटरी)

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन्हें 19 अक्टूबर रात में 11:59 बजे से पहले भारत छोड़ने कहा है|

Continue Reading

Trending