Latest News Viral News Business Job

auto-news

Maha Kumbh 2025: पटना से महाकुंभ जा रही बस और ट्रक की टक्कर, 13 घायल यात्रियों का इलाज जारी

Published

on

यूपी से दुर्घटना की एक बड़ी खबर सामने आई है। महाकुंभ 2025 में स्नान के लिए प्रयागराज जा रही एक डबल डेकर बस की डीसीएम से टक्कर हो गई जिसमें 13 यात्री घायल हो गए। हादसा लखनऊ हाईवे पर सहजनवां में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह से हाईवे पर करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा।

महाकुंभ में स्नान करने के लिए भारी संख्या में देश भर के लोग प्रयागराज जुट रहे हैं। इस बीच, दुर्घटना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

पटना से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ जा रही डबल डेकर बस ने आगे चल रही डीसीएम में टक्कर मार दी।

हादसे में डीसीएम पलट गई और बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। नौ को जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी घर लौट गए।

हादसा लखनऊ हाईवे पर सहजनवा में सरैया के रहीमाबाद कट पर मंगलवार रात करीब 2:30 बजे के करीब हुआ। 

डीसीएम चालक का कहना है कि वह गाजीपुर से हरा मटर लादकर नौगढ़ मंडी जा रहा था। जैसे ही वह जीरो प्वाइंट की तरफ गाड़ी को मोड़ रहा था, पीछे से आई बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पलट गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे स्थानीय लोग यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

दुर्घटना की वजह से ढाई घंटे तक यातायात बाधित

  • दुर्घटना की वजह से हाईवे पर लखनऊ जाने की ओर जाने वाली लेन पर करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। 
  • सहजनवां पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और डीसीएम को हाईवे से हटाया इसके बाद सुबह पांच बजे आवागमन शुरू हुआ। दुर्घटना में महिला यात्री रिंकी (31) का पैर बस की सीट में फंस गया।
  • उसे निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस व डीसीएम पुलिस के कब्जे में है। इस संबंध में किसी ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। 

पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया बस का अगला हिस्सा

हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, डीसीएम को भी काफी नुकसान हुआ है। स्लीपर बस का संचालन कसरवल के पास स्थित ढाबा के मालिक करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के बाद अधिकांश लोग घर लौट गए। 

घायलों की सूची

घायलों में पूर्वी चंपारण के कल्याणपुरी की रहने वाली मीरा देवी (65 वर्ष), सत्येंद्र सिंह (72 वर्ष), प्रदीप (63 वर्ष), राधा बासु, अजीत कुमार सिंह (75 वर्ष), आशा देवी (65 वर्ष), सर्निया बासु (55 वर्ष), रणजीत, अनिल कुमार (50 वर्ष) मुजफ्फरपुर, रिंकी (31 वर्ष) पटना, कृष्णकांत (40 वर्ष), कृति (पत्नी राजेश कुमार) निवासी मोतिहारी, राजलक्ष्मी (35 वर्ष) पत्नी शिवनाथ, किरण कुमारी शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

auto-news

हर मुश्किल का सामना किया, हर युद्ध को जीता, मराठा साम्राज्य का वह सूर्य, छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें! शिवाजी महाराज जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!

Published

on

छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ महाराष्ट्राच्याच नव्हे तर संपूर्ण भारताच्या इतिहासातील एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक आणि लोकनेते होते. त्यांनी मराठा साम्राज्याची स्थापना करून हिंदवी स्वराज्याचे स्वप्न साकारले. अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी स्वराज्य निर्माण केले आणि मुघल तसेच आदिलशाही-सिद्दी-सुलतानी सत्तांच्या विरोधात समर्थपणे उभे राहिले. त्यांच्या असामान्य युद्धकौशल्यामुळे आणि राज्यकारभारातील दूरदृष्टीमुळे त्यांना केवळ महाराष्ट्रच नव्हे तर संपूर्ण भारताचा नायक मानले जाते.

Continue Reading

auto-news

Bihar News: कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, पांच की हालत नाजुक

Published

on

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Continue Reading

auto-news

Bihar News :  धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल; एक गंभीर, जमुई में इंटरनेट सेवा बंद

Published

on

Jamui News: जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं। 

इंटरनेट सेवा बंद कर दी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

10 से अधिक युवक घायल हाे गए
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending